उत्तराखण्ड न्यूज़

दो अक्टूबर को जिलेभर में आयोजित होंगे ये कार्यक्रम

मीडिया लाइव, चमोली: गांधी जयंती एवं लाल बहादुर शास्त्री जयंती की तैयारियों को लेकर गुरुवार को जिला सभागार गोपेश्वर में अपर जिलाधिकारी विवेक प्रकाश की अध्यक्षता में बैठक आयोजित हुई। बैठक में विभिन्न विभागों के अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित रहे। एडीएम ने निर्देश दिए कि 2 अक्टूबर को मुख्यालय सहित सभी तहसीलों में प्रभात फेरी निकाली जाए, जिसमें छात्र-छात्राएं, शिक्षक, जनप्रतिनिधि एवं अधिकारी भाग लें। इस दौरान स्वच्छता रैली के माध्यम से आमजन को जागरूक करने पर भी बल दिया गया।

अपर जिलाधिकारी ने कहा कि इस अवसर पर विद्यालयों एवं संस्थानों में गोष्ठी, वाद-विवाद और निबंध प्रतियोगिता आयोजित कर युवाओं व विद्यार्थियों को गांधीजी के आदर्शों और शास्त्रीजी की सादगी व ईमानदारी से अवगत कराया जाए। उन्होंने बताया कि गांधी जयंती का अवसर सत्य, अहिंसा, सादगी, स्वदेशी और आत्मनिर्भरता जैसे मूल्यों को आत्मसात करने का संदेश देता है।

उन्होंने अधिकारियों-कर्मचारियों से अपील की कि वे गांधी आश्रम से वस्तुएं खरीदकर स्थानीय कुटीर उद्योग और शिल्पकारों को प्रोत्साहन दें। साथ ही सभी विभाग अपनी-अपनी भूमिका निभाते हुए जनसहभागिता से कार्यक्रमों को सफल बनाएं। बैठक में एसडीएम आर.के. पाण्डेय, पुलिस उपाधीक्षक मदन कुमार बिष्ट, जिला शिक्षा अधिकारी श्रीकांत पुरोहित सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित रहे।

\\\\\\\"सही जानकारी देश का हक़\\\\\\\" - उत्तराखंड की खबरों के लिए जुड़े रहिए MEDIA LIVE के साथ ।। मीडिया लाइव: बिग ब्रेकिंग: उर्मिला सनावर को कोर्ट से मिली जमानत, आज जेल से होगी रिहाई ।।उत्तराखंड: सरकारी कर्मचारियों के लिए अच्छी खबर, दिवाली पर मिलेगा 30 दिन का तदर्थ बोनस ।।चक्रवात \\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\'मुरासु\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\' का असर: चक्रवात मुरासु (Cyclone Murasu) के कारण आंध्र प्रदेश और तमिलनाडु के कई तटीय इलाकों में भारी बारिश और अलर्ट जारी किया गया है। इसके चलते कई स्कूलों-कॉलेजों में छुट्टी घोषित की गई है तथा एहतियाती कदम उठाए जा रहे हैं ।। महादेव ऐप केस में बड़ी कार्रवाई: महादेव ऑनलाइन बेटिंग ऐप मामले का मुख्य आरोपी सौरभ चंद्राकर को ओमान से भारत लाया गया है, जिसे सीबीआई आज रायपुर की विशेष अदालत में पेश करेगी। त्रिपुरा में BSF जवानों पर तस्करों का हमला: 3 घायल; मामले में 8 गिरफ्तार, CM ने दिए कार्रवाई के निर्देश, ढाई साल में 3 घटनाएं* दिल्ली प्रदर्शन पर आज सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई: पुलिस कार्रवाई और इंटरनेट बंद करने का मामला; पिछली सुनवाई में CCTV फुटेज सुरक्षित रखने के निर्देश दिए थे* सरकार अग्निवीरों के पहले बैच को एक्सटेंशन दे सकती है: 21 नवंबर को खत्म होगा कार्यकाल; दिल्ली में हुई कई हाईलेवल बैठकें*