अन्य

श्रीनगर : चिकित्सा प्रबंधन समिति की बैठक संपन्न, कई प्रस्तावों को मिला अनुमोदन


मीडिया लाइव, पौड़ी: जिलाधिकारी स्वाति एस. भदौरिया की अध्यक्षता में संयुक्त चिकित्सालय श्रीनगर की चिकित्सा प्रबंधन समिति की बैठक उप जिला चिकित्सालय श्रीनगर में आयोजित हुई। बैठक में अस्पताल की व्यवस्थाओं, दवाओं की उपलब्धता, चिकित्सा उपकरणों की स्थिति, स्वच्छता एवं मरीजों को दी जा रही सेवाओं की विस्तार से समीक्षा की गयी।

बैठक के दौरान जिलाधिकारी ने स्त्री रोग विशेषज्ञ को शीघ्र ज्वाइन करने के निर्देश दिए, जिससे गर्भवती महिलाओं को विशेषज्ञ सुविधा प्रदान की जा सके। उन्होंने कहा कि मरीजों को यथासंभव उपचार की सुविधा अस्पताल में ही उपलब्ध करायी जाए। उन्होंने विशेषज्ञ चिकित्सकों की उपस्थिति सुनिश्चित करने पर बल दिया तथा कहा कि यदि रेफरल आवश्यक हो, तो औचित्य सहित मुख्य चिकित्सा अधीक्षक के संज्ञान में लाकर किया जाय। उन्होंने अस्पताल में सौर ऊर्जा को उपयोग में लाने के निर्देश दिए।

उन्होंने मुख्य चिकित्सा अधिकारी को ऑक्सीजन प्लांट की मरम्मत करवाने व जिला चिकित्सालय में अतिरिक्त सीटी स्कैन मशीन को संयुक्त अस्पताल में लाने के निर्देश दिए। स्वास्थ्य उपकरणों पर चर्चा करते हुए जिलाधिकारी ने मशीनों को दुरुस्त कराने के निर्देश दिए। साथ ही मानव संसाधन तथा अस्पताल के बुनियादी ढांचे को सुदृढ़ बनाने पर भी विशेष ध्यान दिया गया।

बैठक उपरांत जिलाधिकारी ने महिला एवं पुरुष वार्डों में भर्ती मरीजों से मुलाकात कर उनका हालचाल जाना और अस्पताल की व्यवस्थाओं पर फीडबैक लिया। जन औषधि केंद्र, मेडिसिन ओपीडी, होम्योपैथी केंद्र, ऑपरेशन थियेटर, लेबर वार्ड और पैथोलॉजी कक्ष का निरीक्षण कर स्वास्थ्य परीक्षणों की सूची प्रवेश द्वार पर प्रदर्शित करने के निर्देश दिए।
जिलाधिकारी ने औषधि भंडार में दवाओं की उपलब्धता की समीक्षा की और कहा कि अस्पताल में जितनी भी दवाएँ लिखी जाएँ, वे यहीं से मुफ्त उपलब्ध हों। उन्होंने कहा कि अस्पताल परिसर की स्वच्छता, चिकित्सकों का मरीजों के प्रति व्यवहार और समयबद्ध उपचार सर्वोच्च प्राथमिकता में रखा जाए। उन्होंने सभी विभागों को आपसी समन्वय से कार्य करने और समयबद्ध प्रस्ताव प्रस्तुत करने के निर्देश भी दिए।

बैठक में पैथोलॉजी के लिए फुली ऑटोमेटेड हार्मोनल एनालाइजर मशीन के क्रय का प्रस्ताव पारित किया गया। साथ ही मुख्य रूप से 9 सेवक/सेविकाओं का 11 माह हेतु सेवा विस्तार की कार्योत्तर स्वीकृत का प्रस्ताव पारित किया गया। साथ ही बैठक में चिकित्सालय में विद्युत संबंधी कार्य तथा अन्य प्रस्ताव भी पारित किए गए।

बैठक में मेयर नगर निगम श्रीनगर आरती भंडारी, निदेशक चिकित्सा स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण गढ़वाल मंडल डॉ. चंद्र प्रकाश त्रिपाठी, मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. शिव मोहन शुक्ला, उपजिलाधिकारी श्रीनगर नूपुर वर्मा, प्रभारी सी.एम.एस. डॉ. अजय गोयल, उप कोषाधिकारी नंदन सिंह खत्री, समिति के सदस्य गिरीश पैन्यूली, देवेंद्र भट्ट सहित अन्य संबंधित अधिकारी व कर्मचारी उपस्थित रहे।

बैठक में मेयर नगर निगम श्रीनगर आरती भंडारी, निदेशक चिकित्सा स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण गढ़वाल मंडल डॉ. चंद्र प्रकाश त्रिपाठी, मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. शिव मोहन शुक्ला, उपजिलाधिकारी श्रीनगर नूपुर वर्मा, प्रभारी सी.एम.एस. डॉ. अजय गोयल, उप कोषाधिकारी नंदन सिंह खत्री, समिति के सदस्य गिरीश पैन्यूली, देवेंद्र भट्ट सहित अन्य संबंधित अधिकारी व कर्मचारी उपस्थित रहे।

\\\\\\\"सही जानकारी देश का हक़\\\\\\\" - उत्तराखंड की खबरों के लिए जुड़े रहिए MEDIA LIVE के साथ ।। मीडिया लाइव: बिग ब्रेकिंग: उर्मिला सनावर को कोर्ट से मिली जमानत, आज जेल से होगी रिहाई ।।उत्तराखंड: सरकारी कर्मचारियों के लिए अच्छी खबर, दिवाली पर मिलेगा 30 दिन का तदर्थ बोनस ।।चक्रवात \\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\'मुरासु\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\' का असर: चक्रवात मुरासु (Cyclone Murasu) के कारण आंध्र प्रदेश और तमिलनाडु के कई तटीय इलाकों में भारी बारिश और अलर्ट जारी किया गया है। इसके चलते कई स्कूलों-कॉलेजों में छुट्टी घोषित की गई है तथा एहतियाती कदम उठाए जा रहे हैं ।। महादेव ऐप केस में बड़ी कार्रवाई: महादेव ऑनलाइन बेटिंग ऐप मामले का मुख्य आरोपी सौरभ चंद्राकर को ओमान से भारत लाया गया है, जिसे सीबीआई आज रायपुर की विशेष अदालत में पेश करेगी। त्रिपुरा में BSF जवानों पर तस्करों का हमला: 3 घायल; मामले में 8 गिरफ्तार, CM ने दिए कार्रवाई के निर्देश, ढाई साल में 3 घटनाएं* दिल्ली प्रदर्शन पर आज सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई: पुलिस कार्रवाई और इंटरनेट बंद करने का मामला; पिछली सुनवाई में CCTV फुटेज सुरक्षित रखने के निर्देश दिए थे* सरकार अग्निवीरों के पहले बैच को एक्सटेंशन दे सकती है: 21 नवंबर को खत्म होगा कार्यकाल; दिल्ली में हुई कई हाईलेवल बैठकें*