उत्तराखण्ड न्यूज़

बैली ब्रिज कार्य में तेज़ी, जल्द बहाल होगा यातायात

मीडिया लाइव, पौड़ी : गढ़वाल और कुमाऊं को जोड़ने वाले बुआखाल–धुमाकोट–रामनगर राष्ट्रीय राजमार्ग पर पाबों के समीप कलगड़ी में बैली ब्रिज निर्माण का कार्य तीव्र गति से चल रहा है। यहाँ हाल ही में गदेरे में आई बाढ़ से वर्ष 1970 में बना मोटर पुल ध्वस्त हो गया था।

पुल तैयार हो जाने पर पौड़ी जिले के पैठाणी, थलीसैंण, चाकीसैण, त्रिपालीसैण, भरसार, बीरोंखाल और धुमाकोट क्षेत्र पुनः जिला मुख्यालय और कुमाऊं मंडल के रामनगर क्षेत्र से पूर्व की भांति सड़क मार्ग से जुड़ जाएंगे।

मुख्यमंत्री ने आपदा प्रभावित क्षेत्रों में सड़क, बिजली और पानी सहित आवश्यक सेवाओं की त्वरित बहाली के निर्देश दिए हैं। उनके आदेशों के क्रम में जिलाधिकारी स्वाति एस भदौरिया के नेतृत्व में लोक निर्माण विभाग (राष्ट्रीय राजमार्ग खंड, धुमाकोट) ने तत्काल पुल निर्माण कार्य शुरू किया।लोक निर्माण विभाग के अनुसार, ध्वस्त पुल 20 मीटर लंबा था, जबकि वर्तमान में 45 मीटर लंबा बैली ब्रिज तैयार किया जा रहा है।

इस जगह पर 25 मीटर सड़क भी क्षतिग्रस्त हो गयी थी, जिसके कारण पुल का स्पान बढ़ा दिया गया है।जिलाधिकारी स्वाति एस भदौरिया ने कहा कि कलगड़ी में बैली ब्रिज का निर्माण युद्ध स्तर पर जारी है। विभाग पूरी तत्परता के साथ कार्य कर रहा है और उम्मीद है कि अगले दो-तीन दिनों में पुल पर छोटे वाहनों की आवाजाही शुरू हो जाएगी।

\\\\\\\"सही जानकारी देश का हक़\\\\\\\" - उत्तराखंड की खबरों के लिए जुड़े रहिए MEDIA LIVE के साथ ।। मीडिया लाइव: बिग ब्रेकिंग: उर्मिला सनावर को कोर्ट से मिली जमानत, आज जेल से होगी रिहाई ।।उत्तराखंड: सरकारी कर्मचारियों के लिए अच्छी खबर, दिवाली पर मिलेगा 30 दिन का तदर्थ बोनस ।।चक्रवात \\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\'मुरासु\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\' का असर: चक्रवात मुरासु (Cyclone Murasu) के कारण आंध्र प्रदेश और तमिलनाडु के कई तटीय इलाकों में भारी बारिश और अलर्ट जारी किया गया है। इसके चलते कई स्कूलों-कॉलेजों में छुट्टी घोषित की गई है तथा एहतियाती कदम उठाए जा रहे हैं ।। महादेव ऐप केस में बड़ी कार्रवाई: महादेव ऑनलाइन बेटिंग ऐप मामले का मुख्य आरोपी सौरभ चंद्राकर को ओमान से भारत लाया गया है, जिसे सीबीआई आज रायपुर की विशेष अदालत में पेश करेगी। त्रिपुरा में BSF जवानों पर तस्करों का हमला: 3 घायल; मामले में 8 गिरफ्तार, CM ने दिए कार्रवाई के निर्देश, ढाई साल में 3 घटनाएं* दिल्ली प्रदर्शन पर आज सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई: पुलिस कार्रवाई और इंटरनेट बंद करने का मामला; पिछली सुनवाई में CCTV फुटेज सुरक्षित रखने के निर्देश दिए थे* सरकार अग्निवीरों के पहले बैच को एक्सटेंशन दे सकती है: 21 नवंबर को खत्म होगा कार्यकाल; दिल्ली में हुई कई हाईलेवल बैठकें*