मौसम

उत्तराखण्ड में 14 अगस्त तक लगातार बारिश का अलर्ट

मीडिया लाइव, देहरादून : उत्तराखंड में आज 11 अगस्त से 14 अगस्त तक के लिए मौसम विभाग ने ऑरेंज अलर्ट जारी किया है, जिसमें राज्य के अधिकांश जिलों में भारी से बहुत भारी वर्षा और गरज के साथ बिजली गिरने की संभावना है।

मौसम विभाग के अनुसार 11 अगस्त को बागेश्वर, देहरादून, चमोली, और पिथौरागढ़ जैसे जिलों में बहुत भारी बारिश का अनुमान है, जबकि टिहरी, पौड़ी, उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, नैनीताल, उधम सिंह नगर, और चंपावत में भी भारी बारिश हो सकती है।

12 अगस्त को बागेश्वर, देहरादून, टिहरी, पौड़ी, और नैनीताल में भारी वर्षा की संभावना है, जिसके बाद 13 अगस्त को नैनीताल और बागेश्वर में बहुत भारी बारिश और अन्य जिलों जैसे देहरादून, टिहरी, पौड़ी, हरिद्वार, उधम सिंह नगर, पिथौरागढ़, चंपावत और उत्तरकाशी में भारी वर्षा का दौर जारी रहेगा।

वहीं, 14 अगस्त को राज्य के सभी जिलों में भारी से बहुत भारी वर्षा और गरज के साथ बिजली चमकने की संभावना है। प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि वे सावधानी बरतें और अनावश्यक यात्रा से बचें। खासकर पहाड़ी जिलों में सफर करने से बचने की सलाव दी गई है। साथ ही नदी-नालों से दूर रहने का अलर्ट भी जारी किया गया है।

\\\\\\\"सही जानकारी देश का हक़\\\\\\\" - उत्तराखंड की खबरों के लिए जुड़े रहिए MEDIA LIVE के साथ ।। मीडिया लाइव: बिग ब्रेकिंग: उर्मिला सनावर को कोर्ट से मिली जमानत, आज जेल से होगी रिहाई ।।उत्तराखंड: सरकारी कर्मचारियों के लिए अच्छी खबर, दिवाली पर मिलेगा 30 दिन का तदर्थ बोनस ।।चक्रवात \\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\'मुरासु\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\' का असर: चक्रवात मुरासु (Cyclone Murasu) के कारण आंध्र प्रदेश और तमिलनाडु के कई तटीय इलाकों में भारी बारिश और अलर्ट जारी किया गया है। इसके चलते कई स्कूलों-कॉलेजों में छुट्टी घोषित की गई है तथा एहतियाती कदम उठाए जा रहे हैं ।। महादेव ऐप केस में बड़ी कार्रवाई: महादेव ऑनलाइन बेटिंग ऐप मामले का मुख्य आरोपी सौरभ चंद्राकर को ओमान से भारत लाया गया है, जिसे सीबीआई आज रायपुर की विशेष अदालत में पेश करेगी। त्रिपुरा में BSF जवानों पर तस्करों का हमला: 3 घायल; मामले में 8 गिरफ्तार, CM ने दिए कार्रवाई के निर्देश, ढाई साल में 3 घटनाएं* दिल्ली प्रदर्शन पर आज सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई: पुलिस कार्रवाई और इंटरनेट बंद करने का मामला; पिछली सुनवाई में CCTV फुटेज सुरक्षित रखने के निर्देश दिए थे* सरकार अग्निवीरों के पहले बैच को एक्सटेंशन दे सकती है: 21 नवंबर को खत्म होगा कार्यकाल; दिल्ली में हुई कई हाईलेवल बैठकें*