जन समस्याएं

डीएम : पेयजल समस्या का डे-टू-डे ही हो समाधान

मीडिया लाइव, देहरादून: जिले में पेयजल आपूर्ति से जुड़ी समस्याओं का त्वरित समाधान को लेकर जिला प्रशासन सर्तकता और सक्रियता से डे-टू-डे समस्या का निदान करने में जुटे होने का दावा कर रहा है। विगत 14 अप्रैल से लेकर 13 जून तक पेयजल की 142 शिकायतें मिली है, जिसमें से 138 शिकायतों का समाधान कर लिया गया है।

जिलाधिकारी सविन बंसल ने पेयजल समस्याओं के त्वरित समाधान को लेकर एडीएम की अध्यक्षता में जिले स्तर पर समिति गठित की गई है, जो नियमित रूप से पेयजल शिकायतों की मॉनिटरिंग में लगी है। डीएम के निर्देश पर पेयजल सप्लाई से जुड़े 7 विभागों के अधिकारी 20 अप्रैल से 24×7 जिला कंट्रोल रूम में तैनात किए गए है। डीएम ने सभी नागरिकों से अपील भी की है कि जल के मूल्य को समझते हुए जल संरक्षण में सहयोग करें। पानी को अनावश्यक बर्बाद न करें और न होने दें।

जिलाधिकारी ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि पेयजल की समस्या का डे-टू-डे ही समाधान किया जाए। कोई भी शिकायत अनावश्यक लंबित न रहे। जनसेवा के तहत हर घर तक निर्बाध रूप से शुद्ध पेयजल आपूर्ति करना ही प्रशासन का लक्ष्य है। कंट्रोल रूम को कैनाल रोड़ के कई घरों में पानी की सप्लाई बाधित होने की खबर मिलने पर अधिशासी अभियंता ने मौका मुआयाना किया। बताया कि गब्बर बस्ती में अधिष्ठापित वाल्व में खराबी आने के कारण कुछ घरों में पेयजल आपूर्ति बाधित हो गई थी, वाल्व की मरम्मत कर पानी की सप्लाई सुचार कर दी गई है।

गंगा एनक्लेव में पेयजल समस्या का निस्तारण करते हुए बताया कि क्षेत्र में 11 जून को यूपीसीएल (एडीबी) द्वारा विद्युत केबल बिछाने के दौरान पेयजल लाइन क्षतिग्रस्त हो गई थी। जिस कारण एकता बिहार नलकूप को बंद करना पडा। वर्तमान में क्षतिग्रस्त लाइन की मरम्मत कर पेयजल आपूर्ति सुचारू कर दी गई है। वही जीएमस रोड़ क्षेत्र में गेल गैस लि. द्वारा पाइप लाइन और यूपीसीएल द्वारा विद्युत केबल बिछाने के दौरान पेयजल लाइन क्षतिग्रस्त होने से पानी की आपूर्ति बाधित हुई थी। पेयजल लाइन की मरम्मत कर जलापूर्ति को सुचारू कर दिया गया है। ऋषि विहार निवासी प्रेम सिंह नेगी ने कंट्रोल रूम के दूरभाष पर पानी न आने की शिकायत दर्ज की थी।

उनकी समस्या का भी निस्तारण कर लिया गया है। जिलाधिकारी के निर्देशों पर पेयजल संकट वाले क्षेत्रों में नियमित निगरानी करते हुए ट्यूबवेल व नलकूपों पर निर्बाध विद्युत आपूर्ति सुनिश्चित की जा रही है।

जल संस्थान एवं जल निगम के सभी डिविजनों में समस्याओं के निस्तारण के लिए टोल फ्री नंबर भी प्रचारित किए गए है। इसके अलावा कंट्रोल रूम के टोल फ्री नंबर 0135-2726066 व 1077 पर मिलने वाली शिकायतों का त्वरित संज्ञान लिया जा रहा है।

\\\\\\\"सही जानकारी देश का हक़\\\\\\\" - उत्तराखंड की खबरों के लिए जुड़े रहिए MEDIA LIVE के साथ ।। मीडिया लाइव: बिग ब्रेकिंग: उर्मिला सनावर को कोर्ट से मिली जमानत, आज जेल से होगी रिहाई ।।उत्तराखंड: सरकारी कर्मचारियों के लिए अच्छी खबर, दिवाली पर मिलेगा 30 दिन का तदर्थ बोनस ।।चक्रवात \\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\'मुरासु\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\' का असर: चक्रवात मुरासु (Cyclone Murasu) के कारण आंध्र प्रदेश और तमिलनाडु के कई तटीय इलाकों में भारी बारिश और अलर्ट जारी किया गया है। इसके चलते कई स्कूलों-कॉलेजों में छुट्टी घोषित की गई है तथा एहतियाती कदम उठाए जा रहे हैं ।। महादेव ऐप केस में बड़ी कार्रवाई: महादेव ऑनलाइन बेटिंग ऐप मामले का मुख्य आरोपी सौरभ चंद्राकर को ओमान से भारत लाया गया है, जिसे सीबीआई आज रायपुर की विशेष अदालत में पेश करेगी। त्रिपुरा में BSF जवानों पर तस्करों का हमला: 3 घायल; मामले में 8 गिरफ्तार, CM ने दिए कार्रवाई के निर्देश, ढाई साल में 3 घटनाएं* दिल्ली प्रदर्शन पर आज सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई: पुलिस कार्रवाई और इंटरनेट बंद करने का मामला; पिछली सुनवाई में CCTV फुटेज सुरक्षित रखने के निर्देश दिए थे* सरकार अग्निवीरों के पहले बैच को एक्सटेंशन दे सकती है: 21 नवंबर को खत्म होगा कार्यकाल; दिल्ली में हुई कई हाईलेवल बैठकें*