जन समस्याएं

यूडीआईडी कार्ड पर भी रोडवेज वसूस रहा किराया

मीडिया लाइव, देहरादून: जिलाधिकारी सविन बसंल की अध्यक्षता आयोजित दिव्यांग अंजोना मलिक अपनी रेलवे पास एवं रोडवेज बस पास नवीनीकरण की फरियाद लेकर पंहुची, जिस पर जिलाधिकारी ने समाज कल्याण अधिकारी को रेलवे पास नवनीकरण कराने के निर्देश दिए। वहीं पाया कि अंजना का उत्तराखण्ड रोडवेज बस पास की वैघता माह सितम्बर 2025 तक है। अंजना ने डीएम को बताया कि उनने रोडवेज बस पर किराया लिया जा रहा है। डीएम ने सहायक महाप्रबन्धक को प्रकरण पर 3 दिन के भीतर जांच रिपोर्ट मांगी है।

जिलाधिकारी के जनता दर्शन कार्यक्रम में अंजोना मलिक 301 बंगाली बस्ती, मायाकुण्ड, ऋषिकेश, देहरादून जो दोनों हाथों से 80 प्रतिशत दिव्यांग है के द्वारा अवगत कराया गया है कि यू.डी.आई.डी कार्ड होने के बाद भी उत्तराखण्ड परिवहन निगम की बसों में यात्रा करने पर उनसे किराया वसूला जाता है।

जिला प्रशासन द्वारा महाप्रबंधक, संचालन उत्तराखंड परिवहन निगम, देहरादून को प्रकरण के विषय में पत्र प्रेषित कर अवगत कराया कि 40 प्रतिशत से अधिक दिव्यांगता से ग्रसित दिव्यांगजनों को उत्तराखण्ड परिवहन निगम की बसों में निःशुल्क यात्रा का प्राविधान है तथा प्राविधान से सम्बन्धितों को भी अवगत करवाने की अपेक्षा की गई।

जिला प्रशासन के पत्र के क्रम में महाप्रबंधक, संचालन उत्तराखंड परिवहन निगम, द्वारा सहायक महाप्रबंधक, उत्तराखंड परिवहन निगम, देहरादून डिपो को निर्देश दिए गए हैं कि प्रकरण में जांच करते हुए आवश्यक कार्यवाही करें साथ ही निगम मुख्यालय द्वारा पूर्व में जारी सर्कुलर से पुनः समस्त परिचालकों को अवगत कराते हुए कार्यवाही की सूचना 3 दिवस के भीतर निगम मुख्यालय को उपलब्ध कराएंगे।

\\\\\\\"सही जानकारी देश का हक़\\\\\\\" - उत्तराखंड की खबरों के लिए जुड़े रहिए MEDIA LIVE के साथ ।। मीडिया लाइव: बिग ब्रेकिंग: उर्मिला सनावर को कोर्ट से मिली जमानत, आज जेल से होगी रिहाई ।।उत्तराखंड: सरकारी कर्मचारियों के लिए अच्छी खबर, दिवाली पर मिलेगा 30 दिन का तदर्थ बोनस ।।चक्रवात \\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\'मुरासु\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\' का असर: चक्रवात मुरासु (Cyclone Murasu) के कारण आंध्र प्रदेश और तमिलनाडु के कई तटीय इलाकों में भारी बारिश और अलर्ट जारी किया गया है। इसके चलते कई स्कूलों-कॉलेजों में छुट्टी घोषित की गई है तथा एहतियाती कदम उठाए जा रहे हैं ।। महादेव ऐप केस में बड़ी कार्रवाई: महादेव ऑनलाइन बेटिंग ऐप मामले का मुख्य आरोपी सौरभ चंद्राकर को ओमान से भारत लाया गया है, जिसे सीबीआई आज रायपुर की विशेष अदालत में पेश करेगी। त्रिपुरा में BSF जवानों पर तस्करों का हमला: 3 घायल; मामले में 8 गिरफ्तार, CM ने दिए कार्रवाई के निर्देश, ढाई साल में 3 घटनाएं* दिल्ली प्रदर्शन पर आज सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई: पुलिस कार्रवाई और इंटरनेट बंद करने का मामला; पिछली सुनवाई में CCTV फुटेज सुरक्षित रखने के निर्देश दिए थे* सरकार अग्निवीरों के पहले बैच को एक्सटेंशन दे सकती है: 21 नवंबर को खत्म होगा कार्यकाल; दिल्ली में हुई कई हाईलेवल बैठकें*