शिक्षा-खेल

स्मार्ट क्लासेज के से पठन पाठन कराने के निर्देश

मीडिया लाइव, चमोली : जिलाधिकारी संदीप तिवारी ने मंगलवार को कलेक्ट्रेट सभागार में शिक्षा विभाग व इसके अन्तर्गत संचालित केन्द्र पोषित योजनाओं की समीक्षा की। उन्होंने सभी खण्ड शिक्षा अधिकारियों को नियमित रूप से विद्यालयों का विजिट करने और स्मार्ट क्लासेज के माध्यम से पठन पाठन कराने के निर्देश दिए। वहीं उन्होंने हर ब्लॉक में 02-02 स्कूल टेकअप कर समग्र शिक्षा और अन्य योजनाओं से आदर्श स्कूल के रूप में तैयार करने निर्देश दिए दिए उन्होंने विद्यालय के छात्रों के हिसाब से अध्यापकों की नियुक्ति(रेशनलाइजेशन)को लेकर खण्ड शिक्षा अधिकारियों को 10 दिन में कार्य योजना तैयार करने के निर्देश दिए।

मुख्य शिक्षा अधिकारी धर्म सिंह ने बताया कि उत्तराखण्ड विद्यालयी शिक्षा की बोर्ड परीक्षा 2025 में हाईस्कूल का परीक्षा परिणाम 94.63 व इंटरमीडिएट में 90.26 रहा। हाईस्कूल परीक्षा में जनपद चमोली प्रदेश में पांचवें स्थान और इंटर में तीसरे स्थान रहा। बताया कि प्राथमिक में 5 से कम छात्र संख्या के 155 विद्यालय व उच्च प्राथमिक में 21 विद्यालय हैं। उन्होंने बताया कि केन्द्र सरकार की महत्वाकांक्षी पहल एक राष्ट्र एक छात्र पहचान के अन्तर्गत छात्रों की अपार आईडी बनने में राज्य स्तर पर जनपद चमोली प्रथम स्थान पर है। और जनपद के 91 प्रतिशत छात्रों की अपार आईडी बनायी गयी है। इस दौरान परियोजना निदेशक आनन्द सिंह अन्य संबंधित अधिकारी मौजूद रहेे।

\\\\\\\"सही जानकारी देश का हक़\\\\\\\" - उत्तराखंड की खबरों के लिए जुड़े रहिए MEDIA LIVE के साथ ।। मीडिया लाइव: बिग ब्रेकिंग: उर्मिला सनावर को कोर्ट से मिली जमानत, आज जेल से होगी रिहाई ।।उत्तराखंड: सरकारी कर्मचारियों के लिए अच्छी खबर, दिवाली पर मिलेगा 30 दिन का तदर्थ बोनस ।।चक्रवात \\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\'मुरासु\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\' का असर: चक्रवात मुरासु (Cyclone Murasu) के कारण आंध्र प्रदेश और तमिलनाडु के कई तटीय इलाकों में भारी बारिश और अलर्ट जारी किया गया है। इसके चलते कई स्कूलों-कॉलेजों में छुट्टी घोषित की गई है तथा एहतियाती कदम उठाए जा रहे हैं ।। महादेव ऐप केस में बड़ी कार्रवाई: महादेव ऑनलाइन बेटिंग ऐप मामले का मुख्य आरोपी सौरभ चंद्राकर को ओमान से भारत लाया गया है, जिसे सीबीआई आज रायपुर की विशेष अदालत में पेश करेगी। त्रिपुरा में BSF जवानों पर तस्करों का हमला: 3 घायल; मामले में 8 गिरफ्तार, CM ने दिए कार्रवाई के निर्देश, ढाई साल में 3 घटनाएं* दिल्ली प्रदर्शन पर आज सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई: पुलिस कार्रवाई और इंटरनेट बंद करने का मामला; पिछली सुनवाई में CCTV फुटेज सुरक्षित रखने के निर्देश दिए थे* सरकार अग्निवीरों के पहले बैच को एक्सटेंशन दे सकती है: 21 नवंबर को खत्म होगा कार्यकाल; दिल्ली में हुई कई हाईलेवल बैठकें*