उत्तराखण्ड न्यूज़

आपदा कन्ट्रोल, संसाधन व प्रतिक्रिया होनी  चाहिए ए क्लासः डीएम

मीडिया लाइव, देहरादून: जिलाधिकारी ने अपर जिलाधिकारी वित्त एंव राजस्व को निर्देशित किया कि जनपद के पहाड़ी क्षेत्र मसूरी, चकराता, त्यूणी, रायपुर, डोईवाला आदि क्षेत्रों जहां भूस्खलन से सड़के बाधित होती हैं पर नजदीकी स्थलों पर जेसीबी तैनात रहेंगे तथा जिनकी निरंतर मॉनिटिरिंग सम्बन्धित अधिकारियों लोनिवि, एनएच, पीएमजीएसवाई के अधिकारी करेंगे तथा जेसीबी चालकों के दूरभाष नम्बर सम्बन्धित एसई के नम्बर परिचालन केन्द्र कालिंग प्वांईट की दीवार पर चस्पा करने के निर्देश दिए।

उन्होंने निर्देश दिए कि आपदा परिचालन केन्द्र में को सुविधायुक्त किया जाना है उपकरण मानवश्रम की आवश्यकता पर फाईल प्रस्तुत करने के निर्देश दिए। साथ ही निर्देशित किया कि जो सामग्री उपकरण खराब हो गए हैं उनको निष्प्रोज्य किया जाए।

उन्होंने सख्त निर्देश दिए कि आपदा कन्ट्रोलरूम में प्रबन्धन एवं रखरखाव सहित आपदा की घटनाओं पर त्वरित रिस्पांस हो यह सुनिश्चित करें। साथ ही निर्देशित किया आपदा कन्ट्रोलरूम के सभी लैण्डलाईन नम्बर, मोबाईल नम्बर, दीवारों पर चस्पा रहें इसके साथ ही आपदा प्रबन्धन के पत्राचार लेटरहेड पर सभी नम्बर अंकित किए जाएं।

आपदा कन्ट्रोलरूम में आपदा सम्बन्धी सूचना एवं शिकायत के लिए डायल के जा सकते हैं दूरभाष नम्बर 0135-2726066, 0135-2626066, 0135-2626067, 0135-2626068 पर सम्पर्क कर सकते हैं।

\\\\\\\"सही जानकारी देश का हक़\\\\\\\" - उत्तराखंड की खबरों के लिए जुड़े रहिए MEDIA LIVE के साथ ।। मीडिया लाइव: बिग ब्रेकिंग: उर्मिला सनावर को कोर्ट से मिली जमानत, आज जेल से होगी रिहाई ।।उत्तराखंड: सरकारी कर्मचारियों के लिए अच्छी खबर, दिवाली पर मिलेगा 30 दिन का तदर्थ बोनस ।।चक्रवात \\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\'मुरासु\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\' का असर: चक्रवात मुरासु (Cyclone Murasu) के कारण आंध्र प्रदेश और तमिलनाडु के कई तटीय इलाकों में भारी बारिश और अलर्ट जारी किया गया है। इसके चलते कई स्कूलों-कॉलेजों में छुट्टी घोषित की गई है तथा एहतियाती कदम उठाए जा रहे हैं ।। महादेव ऐप केस में बड़ी कार्रवाई: महादेव ऑनलाइन बेटिंग ऐप मामले का मुख्य आरोपी सौरभ चंद्राकर को ओमान से भारत लाया गया है, जिसे सीबीआई आज रायपुर की विशेष अदालत में पेश करेगी। त्रिपुरा में BSF जवानों पर तस्करों का हमला: 3 घायल; मामले में 8 गिरफ्तार, CM ने दिए कार्रवाई के निर्देश, ढाई साल में 3 घटनाएं* दिल्ली प्रदर्शन पर आज सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई: पुलिस कार्रवाई और इंटरनेट बंद करने का मामला; पिछली सुनवाई में CCTV फुटेज सुरक्षित रखने के निर्देश दिए थे* सरकार अग्निवीरों के पहले बैच को एक्सटेंशन दे सकती है: 21 नवंबर को खत्म होगा कार्यकाल; दिल्ली में हुई कई हाईलेवल बैठकें*