करप्शन/क्राइम

देहरादून से गुमशुदा नाबालिक मुम्बई से सकुशल बरामद

दून पुलिस ने राजपुर क्षेत्र से गुमशुदा हुयी नाबालिक को बोरीवली मुम्बई से सकुशल किया बरामद।

घर से नाराज होकर नौकरी की तलाश में मुम्बई निकली थी नाबालिक युवती।

नाबालिग की सुकुशल बरामदगी पर परिजनों ने नम आँखों से जताया दून पुलिस का आभार।

मीडिया लाइव, देहरादून: बीती 19 मई को वादिनी द्वारा थाना राजपुर पर आकर प्रार्थना पत्र दिया गया कि उनकी 16 वर्षीय नाबालिक पुत्री घर से बिना बताए कहीं चली गई है जिसे उनके द्वारा काफी ढूढ़ने का प्रयास किया गया पर वह नहीं मिली। प्राप्त तहरीर के आधार पर थाना राजपुर पर मु0अ0सं0 95/25, धारा 137 (2 )BNS के तहत अभियोग पंजीकृत किया गया।

नाबालिग युवती के घर से कहीं चले जाने की घटना की गम्भीरता के दृष्टिगत नाबालिग की सकुशल बरामदगी हेतु पुलिस टीम का गठन किया गया। गठित टीम द्वारा नाबालिग के सम्बन्ध में सुरागरसी पतारसी करते हुये जानकारियाँ एकत्रित की गयी साथ ही आस-पास के क्षेत्रों के सीसीटीवी कैमरों का अवलोकन करते हुये मोबाइल सर्विलांस के माध्यम से भी नाबालिग की खोजबीन के प्रयास करते हुये मुखबिर तन्त्र को सक्रिय किया गया। पुलिस द्वारा किये जा रहे प्रयासों से मुखबिर की सूचना पर नाबालिग युवती को बोरीवली, मुंबई से सकुशल बरामद किया गया। पूछताछ में नाबालिग युवती द्वारा बताया गया कि वह अपने परिजनों से नाराज होकर नौकरी की तलाश में मुम्बई चली गयी थी। पुलिस टीम द्वारा नाबालिग को उसके परिजनों के सकुशल सुपुर्द किया गया। जिस पर परिजनों द्वारा दून पुलिस का आभार व्यक्त किया गया।

*पुलिस टीमः-
1- महिला इस ज्योति पंवार
2- महिला सिपाही सुमित्रा

\\\\\\\"सही जानकारी देश का हक़\\\\\\\" - उत्तराखंड की खबरों के लिए जुड़े रहिए MEDIA LIVE के साथ ।। मीडिया लाइव: बिग ब्रेकिंग: उर्मिला सनावर को कोर्ट से मिली जमानत, आज जेल से होगी रिहाई ।।उत्तराखंड: सरकारी कर्मचारियों के लिए अच्छी खबर, दिवाली पर मिलेगा 30 दिन का तदर्थ बोनस ।।चक्रवात \\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\'मुरासु\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\' का असर: चक्रवात मुरासु (Cyclone Murasu) के कारण आंध्र प्रदेश और तमिलनाडु के कई तटीय इलाकों में भारी बारिश और अलर्ट जारी किया गया है। इसके चलते कई स्कूलों-कॉलेजों में छुट्टी घोषित की गई है तथा एहतियाती कदम उठाए जा रहे हैं ।। महादेव ऐप केस में बड़ी कार्रवाई: महादेव ऑनलाइन बेटिंग ऐप मामले का मुख्य आरोपी सौरभ चंद्राकर को ओमान से भारत लाया गया है, जिसे सीबीआई आज रायपुर की विशेष अदालत में पेश करेगी। त्रिपुरा में BSF जवानों पर तस्करों का हमला: 3 घायल; मामले में 8 गिरफ्तार, CM ने दिए कार्रवाई के निर्देश, ढाई साल में 3 घटनाएं* दिल्ली प्रदर्शन पर आज सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई: पुलिस कार्रवाई और इंटरनेट बंद करने का मामला; पिछली सुनवाई में CCTV फुटेज सुरक्षित रखने के निर्देश दिए थे* सरकार अग्निवीरों के पहले बैच को एक्सटेंशन दे सकती है: 21 नवंबर को खत्म होगा कार्यकाल; दिल्ली में हुई कई हाईलेवल बैठकें*