उत्तराखण्ड न्यूज़

उत्तराखण्ड सूचना कर्मचारी संघ (मुख्यालय) का चुनाव संपन्न

मीडिया लाइव, देहरादून: उत्तराखण्ड सूचना कर्मचारी संघ (मुख्यालय) की नई कार्यकारिणी के वर्ष 2025-26 हेतु चुनाव संपन्न हुई। सूचना विभाग के उप निदेशक मनोज कुमार श्रीवास्तव द्वारा चुनाव अधिकारी के रूप में संघ के चुनाव संपन्न कराये गये।

चुनाव अधिकारी मनोज श्रीवास्तव, सहायक चुनाव अधिकारी विजय कुमार, रामसिंह परजोली की देखरेख में संघ के चुनाव संपन्न हुए। चुनाव नतीजों को घोषित करते हुए चुनाव अधिकारी श्री मनोज कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि अध्यक्ष पद पर कैलाश रावत, उपाध्यक्ष पद पर संयुक्त रूप से प्रशांत रावत, संजय कुमार, महामंत्री पद पर श्री अंकित कुमार, संयुक्त मंत्री पद पर श्रीमती पारूल, कोषाध्यक्ष पद पर राकेश कुमार धीवान, संगठन मंत्री पद पर सत्येंन्द्र बिजल्वाण, संयोजक/ऑडिटर पद पर अरूण कुमार, प्रचार मंत्री पद पर बहादुर सिंह कन्याल, कार्यकारिणी सदस्य के रूप में श्री बालम सिंह नगरकोटी को निर्वाचित घोषित किया गया है।

चुनाव अधिकारी श्रीवास्तव ने बताया कि अध्यक्ष पद पर कैलाश रावत को 52 मत एवं श्री मनोज शुक्ला को 17 मत, उपाध्यक्ष पद पर संयुक्त रूप से श्री प्रशांत रावत, संजय कुमार को 34-34 मत, महामंत्री पद पर अंकित कुमार को 51 एवं चेतन पाण्डेय को 18 मत, संगठन मंत्री पद पर सत्येंन्द्र बिजल्वाण को 45 एवं नरेन्द्र सिंह सजवाण को 24 मत प्राप्त हुए। इसके साथ ही संयुक्त मंत्री पद पर पारूल, कोषाध्यक्ष पद पर राकेश कुमार धीवान, संयोजक/ऑडिटर पद पर अरूण कुमार, प्रचार मंत्री पद पर श्री बहादुर सिंह कन्याल, कार्यकारिणी सदस्य के रूप में श्री बालम सिंह नगरकोटी निर्विरोध निर्वाचित घोषित किया गया है।

नव निर्वाचित अध्यक्ष कैलाश रावत ने कहा कि नई कार्यकारिणी द्वारा एक स्वर में संकल्प लिया गया कि विभागीय कार्मिकों से संबंधित मुद्दों पर कार्यवाही किये जाने हेतु उच्च स्तर पर वार्ता की जायेगी। जल्द ही एक मांग पत्र तैयार कर उच्चाधिकारियों को दिया जायेगा।

विभाग से यह भी मांग की जायेगी कि जल्द से जल्द विभाग का पुनर्गठन किया जाय। नव निर्वाचित महामंत्री श्री अंकित कुमार ने कहा कि विभागीय हित में ठोस कार्ययोजना तैयार कर इस बात पर जोर दिया जायेगा कि जनपदीय कार्यालयों में ढांचा बढ़ाया जाय। नव निर्वाचित कार्यकारिणी द्वारा सभी कार्मिक साथियों का धन्यवाद ज्ञापित किया गया।

\\\\\\\"सही जानकारी देश का हक़\\\\\\\" - उत्तराखंड की खबरों के लिए जुड़े रहिए MEDIA LIVE के साथ ।। मीडिया लाइव: बिग ब्रेकिंग: उर्मिला सनावर को कोर्ट से मिली जमानत, आज जेल से होगी रिहाई ।।उत्तराखंड: सरकारी कर्मचारियों के लिए अच्छी खबर, दिवाली पर मिलेगा 30 दिन का तदर्थ बोनस ।।चक्रवात \\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\'मुरासु\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\' का असर: चक्रवात मुरासु (Cyclone Murasu) के कारण आंध्र प्रदेश और तमिलनाडु के कई तटीय इलाकों में भारी बारिश और अलर्ट जारी किया गया है। इसके चलते कई स्कूलों-कॉलेजों में छुट्टी घोषित की गई है तथा एहतियाती कदम उठाए जा रहे हैं ।। महादेव ऐप केस में बड़ी कार्रवाई: महादेव ऑनलाइन बेटिंग ऐप मामले का मुख्य आरोपी सौरभ चंद्राकर को ओमान से भारत लाया गया है, जिसे सीबीआई आज रायपुर की विशेष अदालत में पेश करेगी। त्रिपुरा में BSF जवानों पर तस्करों का हमला: 3 घायल; मामले में 8 गिरफ्तार, CM ने दिए कार्रवाई के निर्देश, ढाई साल में 3 घटनाएं* दिल्ली प्रदर्शन पर आज सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई: पुलिस कार्रवाई और इंटरनेट बंद करने का मामला; पिछली सुनवाई में CCTV फुटेज सुरक्षित रखने के निर्देश दिए थे* सरकार अग्निवीरों के पहले बैच को एक्सटेंशन दे सकती है: 21 नवंबर को खत्म होगा कार्यकाल; दिल्ली में हुई कई हाईलेवल बैठकें*