करप्शन/क्राइम

पुलिस ने उतारा दबंगई का भूत…

मीडिया लाइव, देहरादून: सार्वजनिक स्थान पर मार- पीट करने वालो के सर से दून पुलिस ने दबंगई का भूत उतारा है। मामले में युवक पर जानलेवा हमला करने के आरोपी 3 अभियुक्तों को दून पुलिस ने गिरफ्तार किया है।

थानाराजपुर दिनांक 15/05/2025 को वादी आशुतोष निवासी जाखन थाना राजपुर देहरादून ने थाना राजपुर पर एक तहरीर दी की कुछ लोगों ने उनके भाई के साथ दून विहार जाखन के पास गाली गलौज कर मारपीट करते हुए उन्हें जान से मारने की धमकी दी, जिसमे उनके भाई को गंभीर चोटें आई। तहरीर के आधार पर थाना राजपुर पर मुअसं: 93/25 धारा 115(2)/351(2)/352 BNS(भारतीय न्याय संहिता)का अभियोग पंजीकृत किया गया।

घटना की संवेदनशीलता के दृष्टिगत वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून द्वारा अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु पुलिस टीम को आवश्यक निर्देश दिये गये। पुलिस टीम द्वारा घटना स्थल के आस-पास आने-जाने वाले रास्तों पर लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेजों तथा घटना के समय आस-पास मौजूद लोगों से घटना में शामिल अभियुक्तों के सम्बन्ध में जानकारी एकत्रित की गई तथा बयानों के आधार पर अभियोग में धारा 309(4)/317(2) भा.न्या.सं. की बढोतरी की गई।

पूछताछ के दौरान प्रकाश में आये अभियुक्तों (1)- आलोक पुत्र सुनील कुमार निवासी चेतना बस्ती जाखन, थाना राजपुर, देहरादून, (2)- अर्जुन उर्फ बंटी पुत्र भीम गुरुंग निवासी लेन नंबर – 2, दून बिहार, जाखन, राजपुर, देहरादून, (3)-दीपेंद्र पुत्र रामकुमार चौहान निवासी काशीपुर, उधम सिंह नगर को मुखबिर की सूचना पर दिनांक 17/05/2025 को चेकिंग के दौरान जोहड़ी रोड के पास से गिरफ्तार किया गया।

\\\\\\\"सही जानकारी देश का हक़\\\\\\\" - उत्तराखंड की खबरों के लिए जुड़े रहिए MEDIA LIVE के साथ ।। मीडिया लाइव: बिग ब्रेकिंग: उर्मिला सनावर को कोर्ट से मिली जमानत, आज जेल से होगी रिहाई ।।उत्तराखंड: सरकारी कर्मचारियों के लिए अच्छी खबर, दिवाली पर मिलेगा 30 दिन का तदर्थ बोनस ।।चक्रवात \\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\'मुरासु\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\' का असर: चक्रवात मुरासु (Cyclone Murasu) के कारण आंध्र प्रदेश और तमिलनाडु के कई तटीय इलाकों में भारी बारिश और अलर्ट जारी किया गया है। इसके चलते कई स्कूलों-कॉलेजों में छुट्टी घोषित की गई है तथा एहतियाती कदम उठाए जा रहे हैं ।। महादेव ऐप केस में बड़ी कार्रवाई: महादेव ऑनलाइन बेटिंग ऐप मामले का मुख्य आरोपी सौरभ चंद्राकर को ओमान से भारत लाया गया है, जिसे सीबीआई आज रायपुर की विशेष अदालत में पेश करेगी। त्रिपुरा में BSF जवानों पर तस्करों का हमला: 3 घायल; मामले में 8 गिरफ्तार, CM ने दिए कार्रवाई के निर्देश, ढाई साल में 3 घटनाएं* दिल्ली प्रदर्शन पर आज सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई: पुलिस कार्रवाई और इंटरनेट बंद करने का मामला; पिछली सुनवाई में CCTV फुटेज सुरक्षित रखने के निर्देश दिए थे* सरकार अग्निवीरों के पहले बैच को एक्सटेंशन दे सकती है: 21 नवंबर को खत्म होगा कार्यकाल; दिल्ली में हुई कई हाईलेवल बैठकें*