उत्तराखण्ड न्यूज़

बडी आबादी को ध्यान में रख बनाएं प्रस्ताव…

मीडिया लाइव, चमोली : आगामी जिला योजना के प्रस्तावों को लेकर जिलाधिकारी संदीप तिवारी ने सभी विभागों की बैठक ली। उन्होंने सभी विभागों को नवाचारी कार्यो, सुरक्षात्मक कार्यो व बडी आबादी को प्रभावित करने वाले कार्यो को लेकर प्राथमिकता के अनुसार प्रस्ताव बनाने के निर्देश दिए।

सिंचाई विभाग को ग्रामीण क्षेत्रों में 4 लाख से छोटी धनराशि के प्रस्तावों को मनरेगा में कर्न्वजेन्स कराने, सिंचाई खण्ड थराली को संसोधित कर दोबारा प्रस्ताव देने और उद्यान विभाग को फ्लोरीकल्चर व टनल फार्मिग में प्रस्ताव बढ़ाने के निर्देश दिए। उन्होंने मुख्य चिकित्साधिकारी को ब्लड एनालाइजर मशीन का प्रस्ताव बनाने के निर्देश दिए।

वहीं जिला शिक्षा अधिकारी को स्कूलों में लाइटिंग व व्हाइट बोर्ड के प्रस्ताव बढाने के निर्देश दिए। जल संस्थान को पानी की किल्लत वाले क्षेत्रों में पेयजल योजना के प्रस्ताव बनाने और खेल विभाग को आदर्श ग्राम मैठाणा में खेल मैदान का प्रस्ताव बनाने के निर्देश दिए। उन्होंने सभी विभागों को प्रभारी मंत्री, सांसदों व विधायकों के प्रस्ताव शामिल करने के निर्देश दिए। अर्थ एवं संख्या अधिकारी विनय जोशी ने बताया कि शासन द्वारा जनपद को जिला योजना में 74.28 करोड़ की धनराशि प्रस्तावित की गयी है।

इस दौरान मुख्य विकास अधिकारी आनंद सिंह,प्रभागीय वनाधिकारी सर्वेश दुबे, जिला विकास अधिकारी केके पन्त सहित सभी विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।

\\\\\\\"सही जानकारी देश का हक़\\\\\\\" - उत्तराखंड की खबरों के लिए जुड़े रहिए MEDIA LIVE के साथ ।। मीडिया लाइव: बिग ब्रेकिंग: उर्मिला सनावर को कोर्ट से मिली जमानत, आज जेल से होगी रिहाई ।।उत्तराखंड: सरकारी कर्मचारियों के लिए अच्छी खबर, दिवाली पर मिलेगा 30 दिन का तदर्थ बोनस ।।चक्रवात \\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\'मुरासु\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\' का असर: चक्रवात मुरासु (Cyclone Murasu) के कारण आंध्र प्रदेश और तमिलनाडु के कई तटीय इलाकों में भारी बारिश और अलर्ट जारी किया गया है। इसके चलते कई स्कूलों-कॉलेजों में छुट्टी घोषित की गई है तथा एहतियाती कदम उठाए जा रहे हैं ।। महादेव ऐप केस में बड़ी कार्रवाई: महादेव ऑनलाइन बेटिंग ऐप मामले का मुख्य आरोपी सौरभ चंद्राकर को ओमान से भारत लाया गया है, जिसे सीबीआई आज रायपुर की विशेष अदालत में पेश करेगी। त्रिपुरा में BSF जवानों पर तस्करों का हमला: 3 घायल; मामले में 8 गिरफ्तार, CM ने दिए कार्रवाई के निर्देश, ढाई साल में 3 घटनाएं* दिल्ली प्रदर्शन पर आज सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई: पुलिस कार्रवाई और इंटरनेट बंद करने का मामला; पिछली सुनवाई में CCTV फुटेज सुरक्षित रखने के निर्देश दिए थे* सरकार अग्निवीरों के पहले बैच को एक्सटेंशन दे सकती है: 21 नवंबर को खत्म होगा कार्यकाल; दिल्ली में हुई कई हाईलेवल बैठकें*