पर्यटन सैर सपाटा

यात्रा: समय से सारी व्यवस्थाएं चाक चौबंद करें : डीएम

मीडिया लाइव, चमोली : जिलाधिकारी संदीप तिवारी ने मंगलवार को चारधाम यात्रा तैयारियों को लेकर सभी संबंधित अधिकारियों के साथ बैठक की। उन्होंने सभी संबंधित अधिकारियों को समय से सारी व्यवस्थाएं चाक चौबंद करने के निर्देश दिए। जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को धाम, यात्रा मार्ग, हॉल्डिंग प्वाइंट व मेडिकल हैल्थ पोस्ट पर बिजली पानी व अन्य आवश्यक व्यवस्थाएं सुचारू करने के निर्देश दिए। दूरसंचार विभाग को यात्रा मार्ग के साथ ही बद्रीनाथ व घांघरिया में नेटवर्क कनेक्टिविटी सुचारू करने और आपदा प्रबंधन अधिकारी कंट्रोल रूम स्थापित करने के निर्देश दिए।

जिला पूर्ति अधिकारी को डीजल, पेट्रोल व गैस का पर्याप्त स्टॉक रखने और पेट्रोल पम्पों पर पानी व शौचालय की व्यवस्था सुनिश्चित कराने के निर्देश दिए। आरटीओ को परिवहन व्यवस्था के साथ गाड़ियों की व्यवस्था करने के निर्देश दिए। वहीं नगर क्षेत्रान्तर्गत नगर निकायों के ईओ व पंचायत क्षेत्रांर्गत अपर मुख्य अधिकारी को कूडा निस्तारण, साफ सफाई रखने के साथ ही खुले स्थानों पर कूड़ा डालने वालों पर चालानी कार्यवाही करने के निर्देश दिए। वहीं पुलिस विभाग को धाम में बाहरी लोगों का शत प्रतिशत वेरिफिकेशन करने व खाद्य संरक्षा अधिकारी को सभी खाद्य प्रतिष्ठानों में रेट लिस्ट को लेकर कार्यवाही करने व फूड सेफ्टी को लेकर अभियान चलाने के निर्देश दिए। आरडब्ल्यूडी को एसडीएम जोशीमठ के साथ समन्वय करते हुए जूता स्टैंड लगाने और डीईओ पीआरडी को स्किल के अनुसार पीआरडी जवानों की सूची उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। वहीं चारधाम यात्रा के वैकल्पिक मार्गो को दुरुस्त करने के निर्देश दिए।

एनएच को पातालगंगा में तेजी से कार्य पूर्ण करने और खाई की तरफ रिफ्लेक्टर लगाने के निर्देश दिए। सभी नगर निकायों और पशुपालन विभाग को आवारा पशुओं को हटवाने और चालान की कार्यवाही करने और राजस्व विभाग और नगर निकायों को बाजारों में अतिक्रमण हटाने को लेकर कार्यवाही करने के निर्देश दिए। चारधाम यात्रा को सफल बनाने को लेकर जनपद सीमार्न्तगत कमेड़ा से बद्रीनाथ तक सैक्टरों में बांटा गया है और सैक्टर मजिस्ट्रेटों की तैनाती की गयी है।

वहीं माणा में 12 वर्षो बाद 14 मई से 25 मई तक आयोजित होने वाले पुष्कर कुम्भ को लेकर पीडब्लूडी को भीमपुल से केशव प्रयाग तक रैलिंग लगाने व संगम पर जंजीरे व मार्ग पर बैरीकेडिंग करने व मुख्य चिकित्साधिकारी को डॉक्टरों की एक टीम आवश्यक उपकरणों के साथ तैनात करने के निर्देश दिए।जल संस्थान को हेमकुंड में घोड़े खच्चरों के लिए गर्म पानी की व्यवस्था करने और पशु चिकित्सा अधिकारी को घोड़े खच्चरों की टैगिंग करने के निर्देश दिए।

इस दौरान अपर जिलाधिकारी विवेक प्रकाश, प्रभारी मुख्य विकास अधिकारी आनन्द सिंह, अधीक्षण अभियन्ता राजेश चन्द्रा, पुलिस उपाधीक्षक अमित सैनी सहित सभी संबंधित अधिकारी मौजूद रहे।

\\\\\\\"सही जानकारी देश का हक़\\\\\\\" - उत्तराखंड की खबरों के लिए जुड़े रहिए MEDIA LIVE के साथ ।। मीडिया लाइव: बिग ब्रेकिंग: उर्मिला सनावर को कोर्ट से मिली जमानत, आज जेल से होगी रिहाई ।।उत्तराखंड: सरकारी कर्मचारियों के लिए अच्छी खबर, दिवाली पर मिलेगा 30 दिन का तदर्थ बोनस ।।चक्रवात \\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\'मुरासु\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\' का असर: चक्रवात मुरासु (Cyclone Murasu) के कारण आंध्र प्रदेश और तमिलनाडु के कई तटीय इलाकों में भारी बारिश और अलर्ट जारी किया गया है। इसके चलते कई स्कूलों-कॉलेजों में छुट्टी घोषित की गई है तथा एहतियाती कदम उठाए जा रहे हैं ।। महादेव ऐप केस में बड़ी कार्रवाई: महादेव ऑनलाइन बेटिंग ऐप मामले का मुख्य आरोपी सौरभ चंद्राकर को ओमान से भारत लाया गया है, जिसे सीबीआई आज रायपुर की विशेष अदालत में पेश करेगी। त्रिपुरा में BSF जवानों पर तस्करों का हमला: 3 घायल; मामले में 8 गिरफ्तार, CM ने दिए कार्रवाई के निर्देश, ढाई साल में 3 घटनाएं* दिल्ली प्रदर्शन पर आज सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई: पुलिस कार्रवाई और इंटरनेट बंद करने का मामला; पिछली सुनवाई में CCTV फुटेज सुरक्षित रखने के निर्देश दिए थे* सरकार अग्निवीरों के पहले बैच को एक्सटेंशन दे सकती है: 21 नवंबर को खत्म होगा कार्यकाल; दिल्ली में हुई कई हाईलेवल बैठकें*