संस्कृति-पर्यावरण

गंगा संरक्षण: प्रगति रिर्पोट उपलब्ध कराने के निर्देश

मीडिया लाइव, चमोली: जिलाधिकारी संदीप तिवारी ने सोमवार को कलेक्ट्रेट सभागार में जिला गंगा संरक्षण समिति की बैठक ली। जिलाधिकारी ने जल संस्थान गोपेश्वर को गोपेश्वर क्षेत्रान्तर्गत तीनों एसटीपी का डेटा गंगा तरंग पोर्टल पर अपडेट करने के साथ ही प्रगति रिर्पोट उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। वहीं एसटीपी से उपचारित होने वाले अपशिष्ट जल को कृषि उपयोग में लाने को लेकर प्रस्ताव बनाने व नालों की टैपिंग को लेकर सिंचाई विभाग को प्लान बनाने के निर्देश दिए।

जिला गंगा प्लान ड्राफ्ट प्रारूप में सभी विभागों को 2 दिन में अपने सुझाव व प्लान देने के निर्देश दिए। सुझाव न देने वाले विभागों की जिम्मेदारी तय की जाएगी। वहीं मीटिंग में जानकारी न रखने पर सिंचाई विभाग के जेई व नगरपालिका के अधिकारी को चेतावनी जारी करने के निर्देश दिए। डोर टू डोर कलेक्शन को लेकर सभी निकायों में नोडल अधिकारी नामित करने के साथ ही नगर निकायों को गीले और सूखे कूड़े का अलग अलग सेग्रीगेशन करने और नालों की सफाई करने के निर्देश दिए। वहीं एंटी लिटरिंग एंड एंटी स्पिटिंग एक्ट के तहत प्रभावी कार्यवाही करने के निर्देश दिए।

इस बैठक में डीपीओ नमामि गंगे गोविन्द बुटोला ने बताया कि डोर टू डोर कलेक्शन से पिछले एक साल में 47 लाख की आय और कॉम्पैक्टर मशीन से तैयार अजैविक सामग्री से 20 लाख की आय प्राप्त की है। एंटी लिटरिंग एंड स्पिटिंग एक्ट के तहत अप्रैल माह में 38 चालान व प्लास्टिक अपशिष्ठ प्रबंधन के तहत 22 चालान किए गए हैं।

इस दौरान डीएफओ सर्वेश दुबे, प्रभारी मुख्य विकास अधिकारी आनन्द सिंह सहित सभी अधिकारी मौजूद रहे।

\\\\\\\"सही जानकारी देश का हक़\\\\\\\" - उत्तराखंड की खबरों के लिए जुड़े रहिए MEDIA LIVE के साथ ।। मीडिया लाइव: बिग ब्रेकिंग: उर्मिला सनावर को कोर्ट से मिली जमानत, आज जेल से होगी रिहाई ।।उत्तराखंड: सरकारी कर्मचारियों के लिए अच्छी खबर, दिवाली पर मिलेगा 30 दिन का तदर्थ बोनस ।।चक्रवात \\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\'मुरासु\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\' का असर: चक्रवात मुरासु (Cyclone Murasu) के कारण आंध्र प्रदेश और तमिलनाडु के कई तटीय इलाकों में भारी बारिश और अलर्ट जारी किया गया है। इसके चलते कई स्कूलों-कॉलेजों में छुट्टी घोषित की गई है तथा एहतियाती कदम उठाए जा रहे हैं ।। महादेव ऐप केस में बड़ी कार्रवाई: महादेव ऑनलाइन बेटिंग ऐप मामले का मुख्य आरोपी सौरभ चंद्राकर को ओमान से भारत लाया गया है, जिसे सीबीआई आज रायपुर की विशेष अदालत में पेश करेगी। त्रिपुरा में BSF जवानों पर तस्करों का हमला: 3 घायल; मामले में 8 गिरफ्तार, CM ने दिए कार्रवाई के निर्देश, ढाई साल में 3 घटनाएं* दिल्ली प्रदर्शन पर आज सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई: पुलिस कार्रवाई और इंटरनेट बंद करने का मामला; पिछली सुनवाई में CCTV फुटेज सुरक्षित रखने के निर्देश दिए थे* सरकार अग्निवीरों के पहले बैच को एक्सटेंशन दे सकती है: 21 नवंबर को खत्म होगा कार्यकाल; दिल्ली में हुई कई हाईलेवल बैठकें*