उत्तराखण्ड न्यूज़

यात्रा : ताकि यात्रियों को न हो कोई परेशानी, RTO ने चलाया अभियान

मीडिया लाइव, देहरादून: उत्तराखंड की विश्व प्रसिद्ध आगामी चारधाम यात्रा को देखते हुए आरटीओ प्रशासन देहरादून संदीप सैनी और आरटीओ प्रवर्तन देहरादून डॉ. अनीता चमोला के निर्देशों के क्रम में, आज हरिद्वार एवं रुड़की के प्रशासनिक एवं प्रवर्तन अधिकारियों की संयुक्त टीम ने हरिद्वार नगर क्षेत्र में एक सघन प्रवर्तन अभियान चलाया।

इस अभियान का उद्देश्य चारधाम यात्रा के दौरान यात्रियों को अव्यवस्था, शोषण एवं भ्रम से बचाना तथा केवल अधिकृत एजेंसियों को ही परिचालन की अनुमति सुनिश्चित करना रहा। यह कार्यवाही विशेष रूप से रेलवे स्टेशन एवं बस स्टैंड क्षेत्रों में संचालित अनधिकृत टूर एवं ट्रैवल एजेंसियों के विरुद्ध केंद्रित थी।

जांच के दौरान 20 से अधिक एजेंसियों की कैश बुक, रजिस्टर एवं अन्य दस्तावेज जब्त किए गए। साथ ही इन एजेंसियों द्वारा सार्वजनिक स्थलों पर लगाए गए अवैध फ्लेक्स, बोर्ड एवं साइनबोर्ड को मौके पर ही हटाया गया।जिन एजेंसियों के पास विधिवत पंजीकरण, लाइसेंस एवं दस्तावेज पाए गए, उन्हें टीम द्वारा सराहते हुए आग्रह किया गया कि वे अन्य संचालकों को भी नियमों का पालन करने के लिए प्रेरित करें, जिससे चारधाम यात्रा के दौरान यात्रियों को विश्वसनीय और सुरक्षित सेवाएं मिल सकें।

इस अभियान में एआरटीओ (प्रवर्तन), हरिद्वार – नेहा झा •एआरटीओ (प्रशासन), हरिद्वार – श्री निखिल शर्मा•एआरटीओ (प्रवर्तन), रुड़की – कृष्णा पलड़िया,एआरटीओ (प्रशासन), रुड़की– जितेन्द्र चन्दसाथ ही टीटीओ – वरुणा सैनी, श्री भारत भूषण, श्री मुकेश भारती, श्री हरीश रावल एवं संगीता धीमान ने बाइक स्क्वाड एवं प्रवर्तन स्टाफ के साथ मिलकर अभियान को सफलतापूर्वक संचालित किया।

प्रवर्तन अधिकारियों द्वारा यह भी स्पष्ट किया गया कि चारधाम यात्रा के पूर्व इस प्रकार के अभियान नियमित रूप से जारी रहेंगे, ताकि केवल अधिकृत एवं विधिसम्मत एजेंसियों को ही परिचालन की अनुमति मिले और तीर्थयात्रियों को किसी प्रकार की असुविधा न हो। आम जनता से भी अनुरोध किया गया कि वे केवल पंजीकृत एजेंसियों से ही सेवा लें और अनधिकृत गतिविधियों की जानकारी परिवहन विभाग को उपलब्ध कराएं।

\\\\\\\"सही जानकारी देश का हक़\\\\\\\" - उत्तराखंड की खबरों के लिए जुड़े रहिए MEDIA LIVE के साथ ।। मीडिया लाइव: बिग ब्रेकिंग: उर्मिला सनावर को कोर्ट से मिली जमानत, आज जेल से होगी रिहाई ।।उत्तराखंड: सरकारी कर्मचारियों के लिए अच्छी खबर, दिवाली पर मिलेगा 30 दिन का तदर्थ बोनस ।।चक्रवात \\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\'मुरासु\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\' का असर: चक्रवात मुरासु (Cyclone Murasu) के कारण आंध्र प्रदेश और तमिलनाडु के कई तटीय इलाकों में भारी बारिश और अलर्ट जारी किया गया है। इसके चलते कई स्कूलों-कॉलेजों में छुट्टी घोषित की गई है तथा एहतियाती कदम उठाए जा रहे हैं ।। महादेव ऐप केस में बड़ी कार्रवाई: महादेव ऑनलाइन बेटिंग ऐप मामले का मुख्य आरोपी सौरभ चंद्राकर को ओमान से भारत लाया गया है, जिसे सीबीआई आज रायपुर की विशेष अदालत में पेश करेगी। त्रिपुरा में BSF जवानों पर तस्करों का हमला: 3 घायल; मामले में 8 गिरफ्तार, CM ने दिए कार्रवाई के निर्देश, ढाई साल में 3 घटनाएं* दिल्ली प्रदर्शन पर आज सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई: पुलिस कार्रवाई और इंटरनेट बंद करने का मामला; पिछली सुनवाई में CCTV फुटेज सुरक्षित रखने के निर्देश दिए थे* सरकार अग्निवीरों के पहले बैच को एक्सटेंशन दे सकती है: 21 नवंबर को खत्म होगा कार्यकाल; दिल्ली में हुई कई हाईलेवल बैठकें*