उत्तराखण्ड न्यूज़

इजा बोई सहित अन्य योजनाओं का व्यापक प्रचार प्रसार करें…

मीडिया लाइव, चमोली: जिलाधिकारी संदीप तिवारी ने शनिवार को स्वास्थ्य विभाग के अन्तर्गत जिला योजना, राज्य व केन्द्र पोषित स्वीकृत योजनाओं की प्रगति व राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन की फ्लैगशिप कार्यक्रमों की समीक्षा की गयी। जिलाधिकारी ने स्वास्थ्य विभाग को इजा बोई कार्यक्रम के साथ-साथ अन्य योजनाओं के व्यापक प्रचार प्रसार करने के निर्देश दिए। वहीं उन्होंने जनपद में डायबिटिक व हाइपरटेंशन के मरीजों की जानकारी उपलब्ध कराने व जन औषधि केन्द्र को सुचारू करने को लेकर उचित कार्यवाही करने के निर्देश दिए।

इस दौरान मुख्य चिकित्साधिकारी ने बताया कि पिछले वित्तीय वर्ष में जननी सुरक्षा योजना में 4973, इजा बोई योजना में 1254, राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम 85025, जननी शिशु सुरक्षा कार्यक्रम में 97, क्षय रोग नियंत्रण कार्यक्रम में 339 लोगों को लाभान्वित किया गया है। बताया कि जनपद में 22 एम्बुलेंस हैं जिसके माध्यम से 4488 मरीजों को सेवाएं दी गयी हैं। वहीं कर्णप्रयाग डायलसिस सेंटर में प्रति माह 15 मरीजों का डायलसिस किया जा रहा है। सीएमओ ने बताया कि राज्य सरकार द्वारा मातृ शिशु मृत्यु दर कम करने क लिए गर्भवती महिलाओं के लिए इजा बोई योजना चलायी जा रही है। जिसके तहत गर्भवती महिला को प्रसव उपरान्त 48 घण्टे चिकत्सालय में ठहरने पर 2000 रुपये की प्रोत्साहन राशि दी जाती है।

इस दौरान जिलाधिकारी ने शिक्षा विभाग को जिला योजना, राज्य योजना व केन्द्र योजना में अवमुक्त धनराशि व शिक्षा विभाग में संचालित अन्य योजनाओं की समीक्षा की। उन्होंने जिला शिक्षाधिकारी को गोपेश्वर में मॉडल के रूप में एक स्कूल का चयन कर उसमें कीचन गार्डन विकसित करने और टीचर लंर्निग मैटीरियल की गाइडलाइन को साझा करने के निर्देश दिए। वहीं गुणवत्ता को लेकर स्पोर्टस और लैब के उपकरणों को सैन्ट्रलाइज प्लान के अनुसार क्रय करने के निर्देश दिए।

जिला शिक्षाधिकारी श्रीकांत पुरोहित ने बताया कि जिला योजना में अवमुक्त धनराशि 25.96 करोड़ व पीएम श्री में अवमुक्त धनराशि 3.28 करोड़ का शत प्रतिशत व्यय किया गया है। राज्य स्तर पर जनपद अपार आईडी बनाने में प्रथम स्थान पर है। अभी तक जनपद में 63778 अपार आई डी बनायी गयी है।

वहीं राष्ट्रीय बाल सुरक्षा कार्यक्रम के तहत 14 बच्चों की पहचान की गयी जिसमें 3 बच्चों को हार्ट संबंधी समस्या थी उनमें से दो स्वस्थ हो गये हैं और तीसरे का ग्राफिक इरा देहरादून में इलाज चल रहा है। वहीं एक बच्चे को पढने में दिक्कत थी जिसका आंखों का परीक्षण किया गया और चश्मा दिया गया। वहीं अन्य को छोटी मोटी दिक्कते थीं जिनका इलाज चल रहा है। इस दौरान मुख्य विकास अधिकारी आनन्द सिंह सहित अन्य संबंधित अधिकारी मौजूद रहे।

\\\\\\\"सही जानकारी देश का हक़\\\\\\\" - उत्तराखंड की खबरों के लिए जुड़े रहिए MEDIA LIVE के साथ ।। मीडिया लाइव: बिग ब्रेकिंग: उर्मिला सनावर को कोर्ट से मिली जमानत, आज जेल से होगी रिहाई ।।उत्तराखंड: सरकारी कर्मचारियों के लिए अच्छी खबर, दिवाली पर मिलेगा 30 दिन का तदर्थ बोनस ।।चक्रवात \\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\'मुरासु\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\' का असर: चक्रवात मुरासु (Cyclone Murasu) के कारण आंध्र प्रदेश और तमिलनाडु के कई तटीय इलाकों में भारी बारिश और अलर्ट जारी किया गया है। इसके चलते कई स्कूलों-कॉलेजों में छुट्टी घोषित की गई है तथा एहतियाती कदम उठाए जा रहे हैं ।। महादेव ऐप केस में बड़ी कार्रवाई: महादेव ऑनलाइन बेटिंग ऐप मामले का मुख्य आरोपी सौरभ चंद्राकर को ओमान से भारत लाया गया है, जिसे सीबीआई आज रायपुर की विशेष अदालत में पेश करेगी। त्रिपुरा में BSF जवानों पर तस्करों का हमला: 3 घायल; मामले में 8 गिरफ्तार, CM ने दिए कार्रवाई के निर्देश, ढाई साल में 3 घटनाएं* दिल्ली प्रदर्शन पर आज सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई: पुलिस कार्रवाई और इंटरनेट बंद करने का मामला; पिछली सुनवाई में CCTV फुटेज सुरक्षित रखने के निर्देश दिए थे* सरकार अग्निवीरों के पहले बैच को एक्सटेंशन दे सकती है: 21 नवंबर को खत्म होगा कार्यकाल; दिल्ली में हुई कई हाईलेवल बैठकें*