जन समस्याएं

टैंकरों के माध्यम से पेयजल की आपूर्ति सुनिश्चित की जाए…

मीडिया लाइव, पौड़ी: ग्रीष्मकाल में संभावित पेयजल संकट को लेकर जिलाधिकारी डॉ. आशीष चौहान ने एनआईसी कक्ष में संबंधित विभागीय अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की।

बैठक में जिलाधिकारी ने डीडीओ निर्देश दिए कि कंट्रोल रूम में दर्ज पेयजल से संबंधित शिकायतों के निस्तारण की जानकारी शिकायतकर्ताओं से लेकर उसकी पुष्टि करें। जिलाधिकारी ने बैठक में कहा कि जिन क्षेत्रों में पानी की किल्लत की संभावना है, वहां समय रहते टैंकरों के माध्यम से पेयजल की आपूर्ति सुनिश्चित की जाए।

उन्होंने जल संस्थान और जल निगम के अधिकारियों को निर्देश दिए कि पेयजल लाइन में हो रहे लिकेज को प्राथमिकता के आधार पर ठीक करें। साथ ही ग्राम विकास अधिकारी, ग्राम पंचायत अधिकारी और राजस्व निरीक्षकों को भी लिकेज पाइपों की रिपोर्ट समय पर प्रस्तुत करने को कहा। वहीं जिलाधिकारी ने बुडोली गांव में पेयजल सप्लाई में मिल रही अनियमितता शिकायतों को गंभीरता से लेते हुए जल निगम श्रीनगर को जांच करने के निर्देश दिए।

उन्होंने सख्त लहजे में कहा कि कंट्रोल रूम में दर्ज पेयजल शिकायतों का 10 दिन के भीतर समाधान नहीं करने वाले अधिकारियों की जवाबदेही तय की जाएगी। इस दौरान जल जीवन मिशन के कार्यों की समीक्षा करते हुए उन्होंने जल संस्थान और जल निगम के अधिकारियों को शेष कार्यों में तेजी लाने के निर्देश दिए।

उन्होंने कोटद्वार जल संस्थान, जल निगम द्वितीय कोटद्वार और जल संस्थान पौड़ी द्वारा पेयजल से संबंधित एक्शन टेकन रिपोर्ट की धीमी प्रगति पर नाराजगी जताते हुए चेतावनी जारी की।बैठक में अपर जिलाधिकारी अनिल सिंह गर्ब्याल, संयुक्त मजिस्ट्रेट दीपक रामचंद्र सेट, पीडी डीआरडीए विवेक कुमार उपाध्याय, जिला विकास अधिकारी मनविंदर कौर, अधिशासी अभियंता जल संस्थान एस.के. रॉय समेत अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।

\\\\\\\"सही जानकारी देश का हक़\\\\\\\" - उत्तराखंड की खबरों के लिए जुड़े रहिए MEDIA LIVE के साथ ।। मीडिया लाइव: बिग ब्रेकिंग: उर्मिला सनावर को कोर्ट से मिली जमानत, आज जेल से होगी रिहाई ।।उत्तराखंड: सरकारी कर्मचारियों के लिए अच्छी खबर, दिवाली पर मिलेगा 30 दिन का तदर्थ बोनस ।।चक्रवात \\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\'मुरासु\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\' का असर: चक्रवात मुरासु (Cyclone Murasu) के कारण आंध्र प्रदेश और तमिलनाडु के कई तटीय इलाकों में भारी बारिश और अलर्ट जारी किया गया है। इसके चलते कई स्कूलों-कॉलेजों में छुट्टी घोषित की गई है तथा एहतियाती कदम उठाए जा रहे हैं ।। महादेव ऐप केस में बड़ी कार्रवाई: महादेव ऑनलाइन बेटिंग ऐप मामले का मुख्य आरोपी सौरभ चंद्राकर को ओमान से भारत लाया गया है, जिसे सीबीआई आज रायपुर की विशेष अदालत में पेश करेगी। त्रिपुरा में BSF जवानों पर तस्करों का हमला: 3 घायल; मामले में 8 गिरफ्तार, CM ने दिए कार्रवाई के निर्देश, ढाई साल में 3 घटनाएं* दिल्ली प्रदर्शन पर आज सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई: पुलिस कार्रवाई और इंटरनेट बंद करने का मामला; पिछली सुनवाई में CCTV फुटेज सुरक्षित रखने के निर्देश दिए थे* सरकार अग्निवीरों के पहले बैच को एक्सटेंशन दे सकती है: 21 नवंबर को खत्म होगा कार्यकाल; दिल्ली में हुई कई हाईलेवल बैठकें*