उत्तराखण्ड न्यूज़

बद्रीनाथ: यात्रा तैयारियां हुई तेज

मीडिया लाइव, चमोली : बद्रीनाथ धाम की यात्रा तैयारियों को लेकर चमोली जिला प्रशासन की ओर से तैयारियां तेज कर दी गई हैं।  अपर जिलाधिकारी विवेक प्रकाश ने चमोली से बद्रीनाथ धाम तक राष्ट्रीय राजमार्ग के साथ बदरीनाथ धाम में चल रही निर्माण कार्यों का स्थलीय निरीक्षण किया। उन्होंने एनएचआईडीसीएल  के अधिकारियों को राजमार्ग चल रहे सुरक्षा कार्यों को यात्रा से पूर्व दुरुस्त करने के निर्देश दिए।

अपर जिलाधिकारी विवेक प्रकाश ने यात्रा तैयारियों के तहत क्षेत्रपाल, छिनका, बिरही चाड़ा, भनेरपाणी, पालगलनाला, लंगसी धार, पतालागंगा भूस्खलन क्षेत्रों में संचालित निर्माण कार्यों का स्थलीय निरीक्षण किया। उन्होंने एनएचआईडीसीएल के अधिकारियों से निर्माण कार्य की प्रगति की जानकारी देते हुए 30 अप्रैल तक बदरीनाथ हाईवे को  सुगम  करने के निर्देश दिए।

एनएचआईडीसीएल की ओर से पागलनाला में जहां नाले की सुगम जल निकासी की व्यवस्था की जा रही है। वहीं पाताल गंगा में टनल निर्माण कार्य अंतिम चरण में है। हाईवे पर भनेरपणी में नदी साइड सुरक्षा दीवार का निर्माण कार्य करने के साथ हाईवे के चौड़ीकरण का कार्य तेजी से किया जा रहा है। क्षेत्रपाल भूस्खलन जोन पर पहाड़ी से छिटक रहे पत्थरों की रोकथाम के लिए जाली लगाने का कार्य किया जा रहा है। निरीक्षण के दौरान अपर जिलाधिकारी ने एनएचआईडीसीएल के अधिकारियों को बिरही चाड़े के साथ ही अन्य स्थानों पर पहाड़ी पर अटके पत्थरों और बोल्डरों का निस्तरण करने के निर्देश दिए।

बदरीनाथ धाम में निरीक्षण के दौरान पीआईयू के अधिकारियों ने बताया कि धाम में जल्द ही 16 तीर्थयात्री आवासों का निर्माण कार्य पूण कर लिया जाएगा। जिसके बाद प्रशासन की ओर से आवासों का नियमानुसार आवंटन किया जाएगा। जबकि अन्य आवासों का निर्माण कार्य भी तेजी से किया जा रहा है। इस दौरान उन्होंने कुबेर गली, ब्रह्म कपाल, दर्शन लाइन, रिवर फ्रंट के निर्माण कार्यों, पेयजल लाइन सुधारीकरण कार्य, सीवर लाइन निर्माण कार्य का भी निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान अपर जिलाधिकारी ने वेबकॉस के अधिकारियों को ब्रह्म कपाल और गांधी घाट पर सुरक्षा के लिए मजबूत रैलिंग लगाने के साथ ही अलकनंदा नदी में लोहे की जंजीरें लगाने के निर्देश दिए। साथ ही उन्होंने पीआईयू के अधिकारियो को ब्रहम कपाल में अलकनंदा नदी के बहाव को सुव्यवस्थित करने के लिए मलबा निस्तारण करने के आदेश दिए। जिससे नदी का जल स्तर बढ़ने पर ब्रह्म कपाल में होने वाली समस्या का स्थाई निस्तारण किया जा सके। इस दौरान उन्होंने बदरीश झील के समीप प्रस्तावित बाईपाइ निर्माण को लेकर भूमि का स्थलीय निरीक्षण कर अधिकारियों को आवश्यक कार्रवाई करने के निर्देश दिए। बदरीनाथ धाम में किए जा रहे आंतरिक सड़कों के सुरधारीकरण कार्य का निरीक्षण कर अपर जिलाधिकारी ने 25 अप्रैल तक सड़क पर आवाजाही सुचारु करने के अधिकारियों को निर्देश दिए। जिससे धाम में पहुंचने वाली स्थानीय लोगों को यात्रा से पूर्व की जाने वाली तैयारियों को पूर्ण करने में परेशानियों का सामना न करना पड़े। नगर पंचायत की ओर से धाम में 40 सदस्यीय दल की ओर से पैदल मार्गों का सुधारीकरण और शौचालयों को चाक-चौबंद करने का कार्य किया जा रहा है।

इस मौके पर ऊर्जा निगम के अधिशासी अभियंता प्रदीप शर्मा, नगर पंचायत बदरीनाथ अधिशासी अधिकारी सुनील पुरोहित, पीआईयू के सहायक अभियंता सन्नी पालीवाल, गावर के प्रोजेक्ट मैनेजर बिनीत चौधरी, बीकेटीसी के भागवत मेहता, जल संस्थान के सहायक अभियंता अरुण गुप्ता सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।

\\\\\\\"सही जानकारी देश का हक़\\\\\\\" - उत्तराखंड की खबरों के लिए जुड़े रहिए MEDIA LIVE के साथ ।। मीडिया लाइव: बिग ब्रेकिंग: उर्मिला सनावर को कोर्ट से मिली जमानत, आज जेल से होगी रिहाई ।।उत्तराखंड: सरकारी कर्मचारियों के लिए अच्छी खबर, दिवाली पर मिलेगा 30 दिन का तदर्थ बोनस ।।चक्रवात \\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\'मुरासु\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\' का असर: चक्रवात मुरासु (Cyclone Murasu) के कारण आंध्र प्रदेश और तमिलनाडु के कई तटीय इलाकों में भारी बारिश और अलर्ट जारी किया गया है। इसके चलते कई स्कूलों-कॉलेजों में छुट्टी घोषित की गई है तथा एहतियाती कदम उठाए जा रहे हैं ।। महादेव ऐप केस में बड़ी कार्रवाई: महादेव ऑनलाइन बेटिंग ऐप मामले का मुख्य आरोपी सौरभ चंद्राकर को ओमान से भारत लाया गया है, जिसे सीबीआई आज रायपुर की विशेष अदालत में पेश करेगी। त्रिपुरा में BSF जवानों पर तस्करों का हमला: 3 घायल; मामले में 8 गिरफ्तार, CM ने दिए कार्रवाई के निर्देश, ढाई साल में 3 घटनाएं* दिल्ली प्रदर्शन पर आज सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई: पुलिस कार्रवाई और इंटरनेट बंद करने का मामला; पिछली सुनवाई में CCTV फुटेज सुरक्षित रखने के निर्देश दिए थे* सरकार अग्निवीरों के पहले बैच को एक्सटेंशन दे सकती है: 21 नवंबर को खत्म होगा कार्यकाल; दिल्ली में हुई कई हाईलेवल बैठकें*