उत्तराखण्ड न्यूज़

अग्निशमन विभाग द्वारा मुख्य बाजार में किया गया माॅकड्रिल

मीडिया लाइव, रुद्रप्रयाग: राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन प्राधिकरण द्वारा संभावित भूकंप/भू-स्खलन के दृष्टिगत आज जिलाधिकारी सौरभ गहरवार के निर्देशन मे फायर सर्विस जनपद रुद्रप्रयाग की कार्य प्रणाली का जायजा लिया गया। इसके तहत पूर्वाह्न 10ः45 बजे फायर स्टेशन नियंत्रण कक्ष को रुद्रप्रयाग मुख्य बाजार मे एक भवन में आग लगने की सूचना प्राप्त हुई। सूचना के आधार पर फायर यूनिट त्वरित गति से घटना स्थल पर पहुंची तथा आग बुझाने का अभ्यास किया गया।

इस अवसर पर जिलाधिकारी ने आगजनी जैसी घटना पर काबू पाने के लिए अग्निशमन विभाग के उपकरणों का निरीक्षण करते हुए निर्देश दिए कि किसी भी तरह से आग लगने वाली घटना को काबू करने के लिए सभी आवश्यक उपकरणों का होना आवश्यक है। जिलाधिकारी ने अग्निशमन विभाग को निर्देशित करते हुए कहा कि सभी व्यवसायिक प्रतिष्ठानों में अग्निशामक यंत्र का लगा होना अनिवार्य है। उन्होंने अग्निशमन अधिकारी व अधिशासी अधिकारी नगर पालिका को सभी व्यवसायिक प्रतिष्ठानों का निरीक्षण करने के साथ ही अग्निशामक यंत्र न होने पर प्रतिष्ठानों की चालानी कार्यवाही करने के निर्देश दिए।

उन्होंने कहा कि यह सुनिश्चित हो कि आगामी 10 दिनों में सभी प्रतिष्ठानों में अग्निशामक यंत्र लगे हों। इसके अलावा सभी संवेदनशील दुकान एवं भवनों को भी चिन्हित करने के निर्देश दिए। इसके साथ ही आग लगने जैसी घटना घटित होने पर अग्निशमन विभाग के पास सभी आवश्यक उपकरण अनिवार्य रूप से उपलब्ध हों। उन्होंने कहा कि माॅकड्रिल के आयोजन का मुख्य उद्देश्य किसी भी तरह की दैवीय एवं प्राकृतिक आपदा घटना से राहत एवं बचाव की तैयारियों को परखना होता है।

इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी श्याम सिंह राणा, उप जिलाधिकारी आशीष चंद्र घिल्डियाल, पुलिस उपाधीक्षक प्रबोध कुमार घिल्डियाल, अग्निशमन अधिकारी गणनाथ सिंह बिष्ट, तहसीलदार राम किशोर ध्यानी सहित संबंधित अधिकारी मौजूद रहे। जिला सूचना अधिकारी,रुद्रप्रयाग।

\\\\\\\"सही जानकारी देश का हक़\\\\\\\" - उत्तराखंड की खबरों के लिए जुड़े रहिए MEDIA LIVE के साथ ।। मीडिया लाइव: बिग ब्रेकिंग: उर्मिला सनावर को कोर्ट से मिली जमानत, आज जेल से होगी रिहाई ।।उत्तराखंड: सरकारी कर्मचारियों के लिए अच्छी खबर, दिवाली पर मिलेगा 30 दिन का तदर्थ बोनस ।।चक्रवात \\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\'मुरासु\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\' का असर: चक्रवात मुरासु (Cyclone Murasu) के कारण आंध्र प्रदेश और तमिलनाडु के कई तटीय इलाकों में भारी बारिश और अलर्ट जारी किया गया है। इसके चलते कई स्कूलों-कॉलेजों में छुट्टी घोषित की गई है तथा एहतियाती कदम उठाए जा रहे हैं ।। महादेव ऐप केस में बड़ी कार्रवाई: महादेव ऑनलाइन बेटिंग ऐप मामले का मुख्य आरोपी सौरभ चंद्राकर को ओमान से भारत लाया गया है, जिसे सीबीआई आज रायपुर की विशेष अदालत में पेश करेगी। त्रिपुरा में BSF जवानों पर तस्करों का हमला: 3 घायल; मामले में 8 गिरफ्तार, CM ने दिए कार्रवाई के निर्देश, ढाई साल में 3 घटनाएं* दिल्ली प्रदर्शन पर आज सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई: पुलिस कार्रवाई और इंटरनेट बंद करने का मामला; पिछली सुनवाई में CCTV फुटेज सुरक्षित रखने के निर्देश दिए थे* सरकार अग्निवीरों के पहले बैच को एक्सटेंशन दे सकती है: 21 नवंबर को खत्म होगा कार्यकाल; दिल्ली में हुई कई हाईलेवल बैठकें*