उत्तराखण्ड न्यूज़

मुख्यमंत्री ग्राम सम्पर्क योजना से 19 गांवों को मिलेगा सड़क सुविधा का लाभ

मीडिया लाइव, चमोली : जिलाधिकारी संदीप तिवारी ने सोमवार को मुख्यमंत्री ग्राम संपर्क योजना की बैठक ली। बैठक मेें जिलाधिकारी ने सभी रेखीय विभागों को प्रस्तावित योजनाओं का परीक्षण करने के निर्देश दिए। कहा कि विभागीय अधिकारी परीक्षण कर सुनिश्चित करें की प्रस्तावों की पुनरावृत्ति न हो।

ग्रामीण निर्माण विभाग की अधिशासी अभियंता अल्लादिया ने बताया कि विभाग की ओर से योजना के तहत 19 सड़कें प्रस्तावित की गई हैं। जिसमें विकासखण्ड दशोली में 4 सड़कें, पोखरी में 1 सड़क, कर्णप्रयाग में 2 सड़कें, गैरसैंण में 3 सड़कें, नन्दानगर में 2 सड़कें, नारायणबगड़ में 1 सड़क, थराली में 4 सड़कें एवं विकासखण्ड देवाल में 2 सड़कें प्रस्तावित की गई हैं। उन्होंने बताया योजना में प्रस्तावित सड़कों से 19 गांवों को यातायात से जोड़ा जा सकेगा। इस दौरान जिलाधिकारी ने चयनित प्रस्तावों का परीक्षण लोक निर्माण विभाग, पीएमजीएसवाई से भी कराने के निर्देश दिए। जिससे सड़क योजनाओं की पुनरावृत्ति न हो। बैठक में ग्रामीण निर्माण विभाग, लोनिवि और पीएमजीएसवाई के सभी अधिकारी वर्चुअल माध्यम से बैठक में मौजूद थे।

\\\\\\\"सही जानकारी देश का हक़\\\\\\\" - उत्तराखंड की खबरों के लिए जुड़े रहिए MEDIA LIVE के साथ ।। मीडिया लाइव: बिग ब्रेकिंग: उर्मिला सनावर को कोर्ट से मिली जमानत, आज जेल से होगी रिहाई ।।उत्तराखंड: सरकारी कर्मचारियों के लिए अच्छी खबर, दिवाली पर मिलेगा 30 दिन का तदर्थ बोनस ।।चक्रवात \\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\'मुरासु\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\' का असर: चक्रवात मुरासु (Cyclone Murasu) के कारण आंध्र प्रदेश और तमिलनाडु के कई तटीय इलाकों में भारी बारिश और अलर्ट जारी किया गया है। इसके चलते कई स्कूलों-कॉलेजों में छुट्टी घोषित की गई है तथा एहतियाती कदम उठाए जा रहे हैं ।। महादेव ऐप केस में बड़ी कार्रवाई: महादेव ऑनलाइन बेटिंग ऐप मामले का मुख्य आरोपी सौरभ चंद्राकर को ओमान से भारत लाया गया है, जिसे सीबीआई आज रायपुर की विशेष अदालत में पेश करेगी। त्रिपुरा में BSF जवानों पर तस्करों का हमला: 3 घायल; मामले में 8 गिरफ्तार, CM ने दिए कार्रवाई के निर्देश, ढाई साल में 3 घटनाएं* दिल्ली प्रदर्शन पर आज सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई: पुलिस कार्रवाई और इंटरनेट बंद करने का मामला; पिछली सुनवाई में CCTV फुटेज सुरक्षित रखने के निर्देश दिए थे* सरकार अग्निवीरों के पहले बैच को एक्सटेंशन दे सकती है: 21 नवंबर को खत्म होगा कार्यकाल; दिल्ली में हुई कई हाईलेवल बैठकें*