उत्तराखण्ड न्यूज़

डीएम ने रिवर ड्रेजिंग कार्यों की ली समीक्षा बैठक, शीघ्र रिवर ड्रेजिंग करवाने के दिए निर्देश

मीडिया लाइव, चमोली : डीएम ने मंगलवार को चमोली में रिवर ड्रेजिंग कार्यों की समीक्षा बैठक ली। इस दौरान चमोली जनपद में रिवर ड्रेजिंग के लिए चयनित स्थानों को लेकर चर्चा की गई। बैठक में आपदा प्रबंधन अधिकारी व सिंचाई विभाग के अधिशासी अभियंता को आपदा का प्रभाव कम करने के लिये आपदा संभावित क्षेत्रों में रिवर ड्रेजिंग की आवश्यकता वाले स्थल चयनित करने के निर्देश दिए। साथ ही उन्होंने चयनित आपदा संभावित क्षेत्रों में आवश्यक कार्रवाई पूर्ण कर शीघ्र रिवर ड्रेजिंग कार्य करवाने के भी निर्देश दिए।

इस दौरान जिलाधिकारी ने बैठक से अनुपस्थित अधिकारियों के वेतन रोकने के साथ कड़ी कारवाई करने के आदेश दिए। उन्होंने रिवर ड्रेजिंग समीक्षा बैठक को आगामी गुरुवार को पुनः आयोजित करने व सभी संबंधित अधिकारियों को बैठक में भौतिक रूप से उपस्थित होने के आदेश दिए।

बैठक में खनन अधिकारी अकिंत चंद ने बताया कि चमोली जनपद में कुल 21 स्थान रिवर डेªजिंग के लिए चयनित किए गए है। जिनसे 1 करोड़ से अधिक के राजस्व की प्राप्ति का अनुमान है। बताया कि चमोली तहसील के अन्तर्गत जहां 6 स्थान रिवर ड्रेजिंग के लिए चयनित किए गए हैं। वहीं नंदानगर में 1, जोशीमठ 4, थराली में 6, कर्णप्रयाग में 2 और नंदप्रयाग में 2 स्थान चिन्हित किए गए है।

इस मौके पर अपर जिलाधिकारी विवेक प्रकाश, खनन अधिकारी अंकित चंद, आपदा प्रबंधन अधिकारी नंदकिशोर जोशी सहित अन्य अधिकारी मौजूद थे।

\\\\\\\"सही जानकारी देश का हक़\\\\\\\" - उत्तराखंड की खबरों के लिए जुड़े रहिए MEDIA LIVE के साथ ।। मीडिया लाइव: बिग ब्रेकिंग: उर्मिला सनावर को कोर्ट से मिली जमानत, आज जेल से होगी रिहाई ।।उत्तराखंड: सरकारी कर्मचारियों के लिए अच्छी खबर, दिवाली पर मिलेगा 30 दिन का तदर्थ बोनस ।।चक्रवात \\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\'मुरासु\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\' का असर: चक्रवात मुरासु (Cyclone Murasu) के कारण आंध्र प्रदेश और तमिलनाडु के कई तटीय इलाकों में भारी बारिश और अलर्ट जारी किया गया है। इसके चलते कई स्कूलों-कॉलेजों में छुट्टी घोषित की गई है तथा एहतियाती कदम उठाए जा रहे हैं ।। महादेव ऐप केस में बड़ी कार्रवाई: महादेव ऑनलाइन बेटिंग ऐप मामले का मुख्य आरोपी सौरभ चंद्राकर को ओमान से भारत लाया गया है, जिसे सीबीआई आज रायपुर की विशेष अदालत में पेश करेगी। त्रिपुरा में BSF जवानों पर तस्करों का हमला: 3 घायल; मामले में 8 गिरफ्तार, CM ने दिए कार्रवाई के निर्देश, ढाई साल में 3 घटनाएं* दिल्ली प्रदर्शन पर आज सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई: पुलिस कार्रवाई और इंटरनेट बंद करने का मामला; पिछली सुनवाई में CCTV फुटेज सुरक्षित रखने के निर्देश दिए थे* सरकार अग्निवीरों के पहले बैच को एक्सटेंशन दे सकती है: 21 नवंबर को खत्म होगा कार्यकाल; दिल्ली में हुई कई हाईलेवल बैठकें*