उत्तराखण्ड न्यूज़

पौड़ी गढ़वाल : पंचायत चुनाव हेतु निर्वाचक नामावली का पुनरीक्षण कार्यक्रम घोषित

मीडिया लाइव,पौड़ी गढ़वाल: राज्य निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार जनपद पौड़ी गढ़वाल में त्रिस्तरीय पंचायत सामान्य निर्वाचन के लिए निर्वाचक नामावली का पुनरीक्षण कार्यक्रम घोषित कर दिया गया है। जिला निर्वाचन अधिकारी (पंचायत) डॉ. आशीष चौहान ने बताया कि यह प्रक्रिया निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार संपन्न होगी।

निर्वाचक नामावली पुनरीक्षण कार्यक्रम के तहत 17 से 20 फरवरी 2025 (4 दिन) तक पुनर्गठन /पुनर्परिसीमन के अनुसार ड्राफ्ट निर्वाचक नामावलियों को तैयार किया जाएगा। इसके बाद 21 से 27 फरवरी 2025 (7 दिन) तक ड्राफ्ट निर्वाचक नामावली का प्रकाशन, निरीक्षण, दावे तथा आपत्तियां दाखिल करने की अवधि होगी। 28 फरवरी से 1 मार्च 2025 (2 दिन) तक दावे तथा आपत्तियों की जांच, सुनवाई और निराकरण किया जाएगा। 3 से 5 मार्च 2025 (3 दिन) तक पूरक सूचियों की डेटा इंट्री और ग्राम पंचायतों की निर्वाचक नामावलियों को व्यवस्थित किया जाएगा।6 मार्च 2025 को निर्वाचक नामावलियों का अंतिम प्रकाशन किया जाएगा।

जिला निर्वाचन अधिकारी ने समस्त संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया है कि उक्त कार्यक्रम के अनुसार निर्वाचक नामावली के पुनरीक्षण से जुड़े समस्त कार्यों को समयबद्ध रूप से पूर्ण करें। उन्होंने कहा कि निर्वाचक नामावली के पुनरीक्षण में पूरी पारदर्शिता और निष्पक्षता बरती जाएगी, जिससे त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव निष्पक्ष एवं सुचारू रूप से संपन्न हो सकें।

\\\\\\\"सही जानकारी देश का हक़\\\\\\\" - उत्तराखंड की खबरों के लिए जुड़े रहिए MEDIA LIVE के साथ ।। मीडिया लाइव: बिग ब्रेकिंग: उर्मिला सनावर को कोर्ट से मिली जमानत, आज जेल से होगी रिहाई ।।उत्तराखंड: सरकारी कर्मचारियों के लिए अच्छी खबर, दिवाली पर मिलेगा 30 दिन का तदर्थ बोनस ।।चक्रवात \\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\'मुरासु\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\' का असर: चक्रवात मुरासु (Cyclone Murasu) के कारण आंध्र प्रदेश और तमिलनाडु के कई तटीय इलाकों में भारी बारिश और अलर्ट जारी किया गया है। इसके चलते कई स्कूलों-कॉलेजों में छुट्टी घोषित की गई है तथा एहतियाती कदम उठाए जा रहे हैं ।। महादेव ऐप केस में बड़ी कार्रवाई: महादेव ऑनलाइन बेटिंग ऐप मामले का मुख्य आरोपी सौरभ चंद्राकर को ओमान से भारत लाया गया है, जिसे सीबीआई आज रायपुर की विशेष अदालत में पेश करेगी। त्रिपुरा में BSF जवानों पर तस्करों का हमला: 3 घायल; मामले में 8 गिरफ्तार, CM ने दिए कार्रवाई के निर्देश, ढाई साल में 3 घटनाएं* दिल्ली प्रदर्शन पर आज सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई: पुलिस कार्रवाई और इंटरनेट बंद करने का मामला; पिछली सुनवाई में CCTV फुटेज सुरक्षित रखने के निर्देश दिए थे* सरकार अग्निवीरों के पहले बैच को एक्सटेंशन दे सकती है: 21 नवंबर को खत्म होगा कार्यकाल; दिल्ली में हुई कई हाईलेवल बैठकें*