उत्तराखण्ड न्यूज़टेक्नोलॉजीनेशनल ग्लोबल न्यूज़

रोस्टर वार उज्ज्वला गैस कनेक्शनों की ई-केवाईसी करेंः डीएम

मीडिया लाइव, पौड़ी:  जिलाधिकारी डॉ. आशीष चौहान ने जिलाधिकारी कार्यालय कक्ष में जिला उज्ज्वला समिति की बैठक ली। उन्होंने संबंधित अधिकारी से उज्ज्वला योजना के अंतर्गत वितरित गैस कनेक्शनों की रिफिलिंग  की स्थिति व ई-केवाईसी की जानकारी ली।

आयोजित बैठक में जिलाधिकारी ने उज्ज्वला गैस समिति के सदस्यों को निर्देश दिये कि निष्क्रिय गैस कनेक्शनों की पैट्रोलियम मंत्रालय के निर्देशानुसार पुनः बायोमेट्रिक व ई-केवाईसी करना सुनिश्चित करें। उन्होंने यह भी कहा कि जिन उपभोक्ताओं द्वारा अभी तक गैस रिफिलिंग व ई-केवाईसी नहीं कराई गयी है उन्हें नोटिस जारी करना सुनिश्चित करें। कहा कि नोटिस के बाद भी संबंधित उपभोक्ताओं द्वारा रिफिलिंग और ई-केवाईसी नहीं करायी जाती है तो ऐसे गैस कनेक्शनों को बंद करें।

जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारी को यह भी निर्देश दिये कि जनपद में वितरित 25626 उज्ज्वला गैस कनेक्शनों में से जिन गैस कनेक्शनों की अभी तक ई-केवाईसी नहीं हुई है उन कनेक्शनों की ई-केवाईसी करने के लिए गैस एजेंसी रोस्टर वार विशेष अभियान चलाना सुनिश्चित करें।

बैठक में जिला पूर्ति अधिकारी ने बताया कि 31 मार्च, 2023 से पूर्व वितरित 25626 उज्ज्वला गैस कनेक्शनों के सापेक्ष 97 ऐसे गैस कनेक्शन हैं जिनकी वर्तमान में ई-केवाईसी नहीं हो पाई है। जिसमें आइओसी(इंडियन ऑयल कॉरपोरेशन) के 38 व बीपीसी(भारत पेट्रोलियम कॉरपोरेशन) 59 गैस कनेक्शन शामिल हैं। कहा कि इन गैस कनेक्शनों पर लंबे समय से रिफिलिंग  व ई-केवाईसी नहीं की गई है।

बैठक में जिला पूर्ति अधिकारी अरुण कुमार वर्मा, लीड बैंक अधिकारी प्रताप सिंह राणा, स्टेट नोडल अधिकारी बीपीसी अश्विनी कुमार, सेल्स अधिकारी आईओसी मयंक व अन्य अधिकारी उपस्थित थे।

\\\\\\\"सही जानकारी देश का हक़\\\\\\\" - उत्तराखंड की खबरों के लिए जुड़े रहिए MEDIA LIVE के साथ ।। मीडिया लाइव: बिग ब्रेकिंग: उर्मिला सनावर को कोर्ट से मिली जमानत, आज जेल से होगी रिहाई ।।उत्तराखंड: सरकारी कर्मचारियों के लिए अच्छी खबर, दिवाली पर मिलेगा 30 दिन का तदर्थ बोनस ।।चक्रवात \\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\'मुरासु\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\' का असर: चक्रवात मुरासु (Cyclone Murasu) के कारण आंध्र प्रदेश और तमिलनाडु के कई तटीय इलाकों में भारी बारिश और अलर्ट जारी किया गया है। इसके चलते कई स्कूलों-कॉलेजों में छुट्टी घोषित की गई है तथा एहतियाती कदम उठाए जा रहे हैं ।। महादेव ऐप केस में बड़ी कार्रवाई: महादेव ऑनलाइन बेटिंग ऐप मामले का मुख्य आरोपी सौरभ चंद्राकर को ओमान से भारत लाया गया है, जिसे सीबीआई आज रायपुर की विशेष अदालत में पेश करेगी। त्रिपुरा में BSF जवानों पर तस्करों का हमला: 3 घायल; मामले में 8 गिरफ्तार, CM ने दिए कार्रवाई के निर्देश, ढाई साल में 3 घटनाएं* दिल्ली प्रदर्शन पर आज सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई: पुलिस कार्रवाई और इंटरनेट बंद करने का मामला; पिछली सुनवाई में CCTV फुटेज सुरक्षित रखने के निर्देश दिए थे* सरकार अग्निवीरों के पहले बैच को एक्सटेंशन दे सकती है: 21 नवंबर को खत्म होगा कार्यकाल; दिल्ली में हुई कई हाईलेवल बैठकें*