अन्यउत्तराखण्ड न्यूज़शिक्षा-खेलसरकार/योजनाएं

पौड़ी में होगी फॉरेस्ट फायर मॉक ड्रिल, डीएम ने ली बैठक…

मीडिया लाइव, पौड़ी: आगामी 13 फरवरी, 2025 को होने जा रही वनाग्नि मॉक ड्रील की तैयारीयों को लेकर जिलाधिकारी डॉ आशीष चौहान ने जिला स्तरीय अधिकारियों की वीसी के माध्यम से बैठक ली। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि वन्य जीव-जन्तुओं व मनुष्यों के जीवन को प्रभावित करने वाली वनाग्नि की इस मॉक ड्रील में सौंपे गये दायित्वों का गंभीरता से निर्वाहन करें।

सोमवार को आयोजित फॉरेस्ट फायर मॉक ड्रील की तैयारियों संबंधी बैठक में जिलाधिकारी ने कहा कि वनाग्नि से वन्य जीव-जन्तओं के साथ-साथ मनुष्य भी सीधे तौर पर प्रभावित होता है। कहा कि वनाग्नि से प्रभावित मनुष्यों, अन्य जीवों का राहत एवं बचाव कार्य के साथ-साथ परिसंपतियों के पुर्नस्थापन संबंधी इस मॉक ड्रील में लापरवाही क्षम्य नहीं होगी। उन्होंने बताया कि वनाग्नि मॉक ड्रील को लेकर मंगलवार 11 फरवरी, 2025 को एनआईसी कक्ष में टेबल टॉक एक्सरसाइज जबकि 13 फरवरी को प्रयोगात्मक मॉक ड्रील का आयोजन किया जाएगा।

प्रभागीय वनाधिकारी पौड़ी स्वपनिल अनिरूद्ध ने बताया कि मॉक ड्रील के लिए दो स्थलों के रूप में पाबौ रोड़ पर स्थित सीगढ़ बीट व ल्वाली वैली की तमलाग बीट का चयन किया गया है। जिसमें सीगढ़ बीट के लिए स्टेजिंग एरिया के रूप में मांडाखाल को जबकि तमलाग बीट के स्टेजिंग एरिया के रूप में कंडोलिया को निर्धारित किया गया है।वीसी में डीडीएमओ दीपेश काला सहित अन्य अधिकारी भी उपस्थित थे।

\\\\\\\"सही जानकारी देश का हक़\\\\\\\" - उत्तराखंड की खबरों के लिए जुड़े रहिए MEDIA LIVE के साथ ।। मीडिया लाइव: बिग ब्रेकिंग: उर्मिला सनावर को कोर्ट से मिली जमानत, आज जेल से होगी रिहाई ।।उत्तराखंड: सरकारी कर्मचारियों के लिए अच्छी खबर, दिवाली पर मिलेगा 30 दिन का तदर्थ बोनस ।।चक्रवात \\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\'मुरासु\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\' का असर: चक्रवात मुरासु (Cyclone Murasu) के कारण आंध्र प्रदेश और तमिलनाडु के कई तटीय इलाकों में भारी बारिश और अलर्ट जारी किया गया है। इसके चलते कई स्कूलों-कॉलेजों में छुट्टी घोषित की गई है तथा एहतियाती कदम उठाए जा रहे हैं ।। महादेव ऐप केस में बड़ी कार्रवाई: महादेव ऑनलाइन बेटिंग ऐप मामले का मुख्य आरोपी सौरभ चंद्राकर को ओमान से भारत लाया गया है, जिसे सीबीआई आज रायपुर की विशेष अदालत में पेश करेगी। त्रिपुरा में BSF जवानों पर तस्करों का हमला: 3 घायल; मामले में 8 गिरफ्तार, CM ने दिए कार्रवाई के निर्देश, ढाई साल में 3 घटनाएं* दिल्ली प्रदर्शन पर आज सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई: पुलिस कार्रवाई और इंटरनेट बंद करने का मामला; पिछली सुनवाई में CCTV फुटेज सुरक्षित रखने के निर्देश दिए थे* सरकार अग्निवीरों के पहले बैच को एक्सटेंशन दे सकती है: 21 नवंबर को खत्म होगा कार्यकाल; दिल्ली में हुई कई हाईलेवल बैठकें*