नेशनल ग्लोबल न्यूज़

पीएम मोदी ने दी पूर्व राष्ट्रपति कलाम को श्रद्धांजलि

पूर्व राष्ट्रपति स्व. एपीजे कलाम को श्रद्धांजलि....
पूर्व राष्ट्रपति स्व. एपीजे कलाम को श्रद्धांजलि….

मीडिया लाइव: पूर्व राष्ट्रपति और ‘मिसाइल मैन’ ए. पी. जे. अब्दुल कलाम को 85वीं जयंती पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने  को श्रद्धांजलि दी. पीएम ने ट्वीट के जरिए कहा, ‘सभी भारतीयों की सोच में शामिल हमारे पूर्व राष्ट्रपति डॉ. ए. पी. जे. अब्दुल कलाम को उनकी जयंती पर श्रद्धांजलि.’

   कलाम को असाधारण सेवा के लिए 1981 में पद्म भूषण, 1990 में पद्म विभूषण और 1997 में देश के सर्वोच्च नागरिक सम्मान भारत रत्न से सम्मानित किया गया. वह 25 जुलाई, 2002 को भारत के 11वें राष्ट्रपति बने और 25 जुलाई, 2007 तक इस पद पर कार्यरत रहे. ‘विंग्स ऑफ फायर’, ‘इग्नाइटिड माइंड्स : अन्लीशिंग द पावर विदिन इंडिया’ और ‘इंडिया 2020’ के लेखक कलाम एक अच्छे वक्ता और लाखों लोगों के लिए प्रेरणास्रोत रहे, वह हमेशा बच्चों को बड़े सपने देखने और जीवन में बड़े लक्ष्य हासिल करने के लिए प्रेरित करते रहे.
कलाम का जन्म 15 अक्टूबर, 1931 में तमिलनाडु के रामेश्वरम में हुआ था. 27 जुलाई, 2015 को आईआईएम शिलांग में एक व्याख्यान के दौरान हृदय गति रुक जाने से उनका निधन हो गया था.कलाम ने भारत के पहले स्वदेशी उपग्रह प्रक्षेपण यान (एसएलवी-3) को विकसित करने में परियोजना निदेशक के रूप में महत्वपूर्ण योगदान दिया, जिसने जुलाई, 1980 में रोहिणी उपग्रह को पृथ्वी की कक्षा में सफलतापूर्वक स्थापित किया. इसके बाद देश अंतरिक्ष क्लब का एक विशिष्ट सदस्य बन गया.

\\\\\\\"सही जानकारी देश का हक़\\\\\\\" - उत्तराखंड की खबरों के लिए जुड़े रहिए MEDIA LIVE के साथ ।। मीडिया लाइव: बिग ब्रेकिंग: उर्मिला सनावर को कोर्ट से मिली जमानत, आज जेल से होगी रिहाई ।।उत्तराखंड: सरकारी कर्मचारियों के लिए अच्छी खबर, दिवाली पर मिलेगा 30 दिन का तदर्थ बोनस ।।चक्रवात \\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\'मुरासु\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\' का असर: चक्रवात मुरासु (Cyclone Murasu) के कारण आंध्र प्रदेश और तमिलनाडु के कई तटीय इलाकों में भारी बारिश और अलर्ट जारी किया गया है। इसके चलते कई स्कूलों-कॉलेजों में छुट्टी घोषित की गई है तथा एहतियाती कदम उठाए जा रहे हैं ।। महादेव ऐप केस में बड़ी कार्रवाई: महादेव ऑनलाइन बेटिंग ऐप मामले का मुख्य आरोपी सौरभ चंद्राकर को ओमान से भारत लाया गया है, जिसे सीबीआई आज रायपुर की विशेष अदालत में पेश करेगी। त्रिपुरा में BSF जवानों पर तस्करों का हमला: 3 घायल; मामले में 8 गिरफ्तार, CM ने दिए कार्रवाई के निर्देश, ढाई साल में 3 घटनाएं* दिल्ली प्रदर्शन पर आज सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई: पुलिस कार्रवाई और इंटरनेट बंद करने का मामला; पिछली सुनवाई में CCTV फुटेज सुरक्षित रखने के निर्देश दिए थे* सरकार अग्निवीरों के पहले बैच को एक्सटेंशन दे सकती है: 21 नवंबर को खत्म होगा कार्यकाल; दिल्ली में हुई कई हाईलेवल बैठकें*