उत्तराखण्ड न्यूज़करप्शन/क्राइम

3 को भेजा जेल, सेंट्रो कार व स्कूटी जब्त ?

मीडिया लाइव, हरिद्वार: आगामी निकाय चुनाव एवं राष्ट्रीय खेलों के सकुशल आयोजन हेतु हरिद्वार पुलिस अपने कप्तान प्रमेन्द्र सिंह डोबाल के ठोस नेतृत्व में दिन-रात फील्ड में सजग रहते हुए मेहनत कर रही है जिसके सार्थक परिणाम भी सामने आ रहे हैं।

ताजा मामले में हरिद्वार “सिडकुल” पुलिस नशे की तस्करी पर लगाम लगाने हेतु सघन चैकिंग अभियान चला रही है, जिसमें अलग-अलग टीमें बनाकर ग्राम ब्रह्मपुरी एवं अन्नेकी पुल के पास छापेमारी करते हुए 3 शराब तस्करों को शराब की बड़ी खेप के साथ दबोचा गया एवं तस्करी में इस्तेमाल हो रही 1 सेंट्रो कार व 01 स्कूटी को जब्त करते हुए 6 पेटी रॉयल स्टैग अंग्रेजी शराब, 40 लीटर कच्ची शराब एवं 144 पैकेट देशी माल्टा शराब बरामद की तथा गंभीर धाराओं में मुकदमें दर्ज कर अन्य वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।

आरोपी की डिटेल कुछ इस तरह से बताई है पुलिस ने :
1-अंकित कुमार ग्राम सलेमपुर थाना रानीपुर हरिद्वार।
2-कृष्ण पाल निवासी शिवम विहार कॉलोनी काला गेट रोशनाबाद थाना सिडकुल।
3-करण पुत्र निवासी शनि देव मंदिर रोशनाबाद सिडकुल।
जबकि इनके अलावा एक आरोपी अज्ञात बताया जा रहा है।

बरामदगी में दो वाहन भी जब्त किए गए:

(1) 6 पेटी अवैध अंग्रेजी शराब रॉयल स्टैग
(2) 20 लीटर अवैध कच्ची शराब
(3) 144 पैकेट देसी शराब माल्टा मार्का
(4) 20 लीटर अवैध कच्ची शराब
(5) एक सेंट्रो कार और एक स्कूटी जब्त की गई।

\\\\\\\"सही जानकारी देश का हक़\\\\\\\" - उत्तराखंड की खबरों के लिए जुड़े रहिए MEDIA LIVE के साथ ।। मीडिया लाइव: बिग ब्रेकिंग: उर्मिला सनावर को कोर्ट से मिली जमानत, आज जेल से होगी रिहाई ।।उत्तराखंड: सरकारी कर्मचारियों के लिए अच्छी खबर, दिवाली पर मिलेगा 30 दिन का तदर्थ बोनस ।।चक्रवात \\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\'मुरासु\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\' का असर: चक्रवात मुरासु (Cyclone Murasu) के कारण आंध्र प्रदेश और तमिलनाडु के कई तटीय इलाकों में भारी बारिश और अलर्ट जारी किया गया है। इसके चलते कई स्कूलों-कॉलेजों में छुट्टी घोषित की गई है तथा एहतियाती कदम उठाए जा रहे हैं ।। महादेव ऐप केस में बड़ी कार्रवाई: महादेव ऑनलाइन बेटिंग ऐप मामले का मुख्य आरोपी सौरभ चंद्राकर को ओमान से भारत लाया गया है, जिसे सीबीआई आज रायपुर की विशेष अदालत में पेश करेगी। त्रिपुरा में BSF जवानों पर तस्करों का हमला: 3 घायल; मामले में 8 गिरफ्तार, CM ने दिए कार्रवाई के निर्देश, ढाई साल में 3 घटनाएं* दिल्ली प्रदर्शन पर आज सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई: पुलिस कार्रवाई और इंटरनेट बंद करने का मामला; पिछली सुनवाई में CCTV फुटेज सुरक्षित रखने के निर्देश दिए थे* सरकार अग्निवीरों के पहले बैच को एक्सटेंशन दे सकती है: 21 नवंबर को खत्म होगा कार्यकाल; दिल्ली में हुई कई हाईलेवल बैठकें*