अन्य

राष्ट्रीय खेलों के आयोजन को लेकर डीएम ने दिए जरूरी निर्देश…

मीडिया लाइव, देहरादून: उत्तराखंड में आगामी 28 जनवरी से 14 फरवरी, 2025 तक आयोजित होने वाले 38वें राष्ट्रीय खेलों की तैयारियों के संबंध में जिलाधिकारी सविन बंसल ने देर शाम ऋषिपर्णा सभागार में सम्बंधित विभागों के अधिकारियों के साथ बैठक करते हुए,जनपद होने वाले आयोजन की तैयारियों व्यवस्थाओं को लेकर दिशा निर्देश दिए।

जिलाधिकारी ने अधिकारियों के साथ बैठक कर खेलों की तैयारियों की समीक्षा की है। उन्होंने खिलाड़ियों को सर्वाेत्तम सुविधाएं प्रदान करने, उनके रहने, भोजन, परिवहन और आयोजन स्थलों तक पहुंचने की उचित व्यवस्था के निर्देश दिए हैं, ताकि खिलाड़ियों को कोई असुविधा न हो । साथ ही, सुरक्षा व्यवस्था, चिकित्सा सुविधाओं और आयोजन स्थलों की स्वच्छता पर विशेष ध्यान देने के निर्देश भी दिए गए हैं।

जिलाधिकारी ने सभी रेखीय विभागों के अधिकारियों को दो दिन के भीतर की जाने वाली व्यवस्थाओं हेतू एस्टीमेट प्रस्तुत करने के निर्देश दिए। उन्होंने विभागों को प्रोक्यूरमेंट प्रक्रिया को समयबद्धता से पूर्ण करने, नगर निगमों को शहरों के सौंदर्यीकरण, आयोजन स्थलों तक जाने वाली सड़कों की मरम्मत, कूड़ा प्रबंधन, और वॉलंटियर्स के लिए बस सेवाओं की व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं। साथ ही, यूपीसीएल को आयोजन स्थलों पर निर्बाध विद्युत आपूर्ति और इलेक्ट्रिकल सेफ्टी सर्टिफिकेट सुनिश्चित करने के लिए कहा गया है। विभागों को आयोजन स्थल के आसपास पार्किंग चिन्हित करने के साथी पार्किंग स्थलों पर समुचित मूलभूत सुविधाएं बनाने के भी निर्देश दिए।

बैठक में मुख्य विकास अधिकारी अभिनव शाह, अपर नगर आयुक्त नगर निगम देहरादून बीर सिंह बुदियाल,नगर मजिस्ट्रेट प्रत्युष सिंह, उप नगर आयुक्त गोपाल राम बिनवाल, पुलिस अधीक्षक सदर जया बलूनी, मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. संजय गुप्ता, मुख्य शिक्षा अधिकारी विनोद ढौंडियाल, जिला पूर्ति अधिकारी के.के अग्रवाल, अधि.अभि लोनिवि जितेन्द्र कुमार त्रिपाठी व प्रवीण कर्णवाल, अधि.अभि विद्युत राकेश कुमार सहित सम्बन्धित विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।

\\\\\\\"सही जानकारी देश का हक़\\\\\\\" - उत्तराखंड की खबरों के लिए जुड़े रहिए MEDIA LIVE के साथ ।। मीडिया लाइव: बिग ब्रेकिंग: उर्मिला सनावर को कोर्ट से मिली जमानत, आज जेल से होगी रिहाई ।।उत्तराखंड: सरकारी कर्मचारियों के लिए अच्छी खबर, दिवाली पर मिलेगा 30 दिन का तदर्थ बोनस ।।चक्रवात \\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\'मुरासु\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\' का असर: चक्रवात मुरासु (Cyclone Murasu) के कारण आंध्र प्रदेश और तमिलनाडु के कई तटीय इलाकों में भारी बारिश और अलर्ट जारी किया गया है। इसके चलते कई स्कूलों-कॉलेजों में छुट्टी घोषित की गई है तथा एहतियाती कदम उठाए जा रहे हैं ।। महादेव ऐप केस में बड़ी कार्रवाई: महादेव ऑनलाइन बेटिंग ऐप मामले का मुख्य आरोपी सौरभ चंद्राकर को ओमान से भारत लाया गया है, जिसे सीबीआई आज रायपुर की विशेष अदालत में पेश करेगी। त्रिपुरा में BSF जवानों पर तस्करों का हमला: 3 घायल; मामले में 8 गिरफ्तार, CM ने दिए कार्रवाई के निर्देश, ढाई साल में 3 घटनाएं* दिल्ली प्रदर्शन पर आज सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई: पुलिस कार्रवाई और इंटरनेट बंद करने का मामला; पिछली सुनवाई में CCTV फुटेज सुरक्षित रखने के निर्देश दिए थे* सरकार अग्निवीरों के पहले बैच को एक्सटेंशन दे सकती है: 21 नवंबर को खत्म होगा कार्यकाल; दिल्ली में हुई कई हाईलेवल बैठकें*