नेशनल ग्लोबल न्यूज़सियासत

विवादित बोल : BJP नेता ने की गोडसे और कांग्रेस के इस नेता की तुलना

मीडिया लाइव,नई दिल्ली: लोकसभा चुनावी मौहौल इतना गरम हो गया है कि आखिरी चरण में नेताओं के बोल लगातार बिगड़ते जा रहे हैं. इस चुनाव में पक्ष क्या विपक्ष सबने लोकतंत्र की मर्यादाओं को तार-तार कर दिया है. कोई भी नेता बयानों के निचले स्तर तक जाने पर आमादा है. इन नेताओं की जुबान है कि रुकने का नाम ही नहीं ले रही है. अब एक बार फिर बीजेपी के एक सांसद ने नाथूराम गोडसे को लेकर ऐसा बयान दिया है कि इस पर विवाद होना ही था. इस मामले में में कर्नाटक के दक्षिण कन्नड सीट से भाजपा सांसद नलिन कुमार कटील भी कूद गए हैं। कटील ने एक विवादित बयान देते हुए कहा है कि गोडसे ने तो केवल एक शख्स की हत्या की लेकिन पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी ने तो 17 हजार लोगों की हत्या कर दी और इसके लिए कटील ने 1984 के दंगों का हवाला दिया।

कटील ने कहा, , ‘गोडसे ने एक को मारा, कसाब ने 72 को मारा, राजीव गांधी ने 17 हजार को मारा। अब आप खुद तय कर लो कि कौन ज्यादा क्रूर है।’ कटील पहले भी विवादित बयान दे चुके हैं। नलिन इस सीट से दो बार सांसद रह चुके हैं और इस बार फिर भाजपा के टिकट पर ही चुनाव लड़ रहे हैं।इससे पहले साध्वी प्रज्ञा ने कमल हासन के गोडसे को देश का पहला हिन्दू आतंकवादी कहने पर विवादित बयान देते हुए कहा था, ‘नाथूराम गोडसे देशभक्त थे, हैं और रहेंगे। गोडसे को आतंकी बोलने वाले खुद के गिरेबान में झांककर देखें। अबकी बार चुनाव में ऐसा बोलने वालों को जवाब दे दिया जाएगा।’साध्वी के इस बयान से बीजेपी ने खुद को अलग कर लिया था। भाजपा प्रवक्‍ता जी वी एल नरसिम्‍हा राव ने अपने बयान में कहा कि भाजपा उनके बयान से सहमत नहीं है और इसकी निंदा करती है और पार्टी उनसे स्‍पष्‍टीकरण मांगेगी जिसके बाद साध्वी बैकफुट पर आ गई। भोपाल लोकसभा सीट की प्रत्याशी साध्वी प्रज्ञा सिंह ठाकुर ने अपना विवादित बयान वापस लेते हुए देश के लोगों से माफी मांग ली।

\\\\\\\"सही जानकारी देश का हक़\\\\\\\" - उत्तराखंड की खबरों के लिए जुड़े रहिए MEDIA LIVE के साथ ।। मीडिया लाइव: बिग ब्रेकिंग: उर्मिला सनावर को कोर्ट से मिली जमानत, आज जेल से होगी रिहाई ।।उत्तराखंड: सरकारी कर्मचारियों के लिए अच्छी खबर, दिवाली पर मिलेगा 30 दिन का तदर्थ बोनस ।।चक्रवात \\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\'मुरासु\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\' का असर: चक्रवात मुरासु (Cyclone Murasu) के कारण आंध्र प्रदेश और तमिलनाडु के कई तटीय इलाकों में भारी बारिश और अलर्ट जारी किया गया है। इसके चलते कई स्कूलों-कॉलेजों में छुट्टी घोषित की गई है तथा एहतियाती कदम उठाए जा रहे हैं ।। महादेव ऐप केस में बड़ी कार्रवाई: महादेव ऑनलाइन बेटिंग ऐप मामले का मुख्य आरोपी सौरभ चंद्राकर को ओमान से भारत लाया गया है, जिसे सीबीआई आज रायपुर की विशेष अदालत में पेश करेगी। त्रिपुरा में BSF जवानों पर तस्करों का हमला: 3 घायल; मामले में 8 गिरफ्तार, CM ने दिए कार्रवाई के निर्देश, ढाई साल में 3 घटनाएं* दिल्ली प्रदर्शन पर आज सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई: पुलिस कार्रवाई और इंटरनेट बंद करने का मामला; पिछली सुनवाई में CCTV फुटेज सुरक्षित रखने के निर्देश दिए थे* सरकार अग्निवीरों के पहले बैच को एक्सटेंशन दे सकती है: 21 नवंबर को खत्म होगा कार्यकाल; दिल्ली में हुई कई हाईलेवल बैठकें*