उत्तराखण्ड न्यूज़सरकार/योजनाएं

उद्यमियों की समस्याओं का करें त्वरित समाधान -सीडीओ

मीडिया लाइव, गोपेश्वर: जिले में औद्योगिक विकास को गति देने और उद्यमियों की समस्याओं के निराकरण हेतु शनिवार को मुख्य विकास अधिकारी नंदन कुमार की अध्यक्षता में विकास भवन सभागार में जिला स्तरीय उद्योग मित्र समिति की बैठक हुई। जिसमें विभागों को उद्यमियों की समस्याओं का त्वरित निस्तारण के निर्देश दिए गए।

जिला स्तरीय उद्योग मित्र समिति की बैठक के दौरान पूर्व में हुई बैठक की कार्यवाही पर चर्चा करते हुए मुख्य विकास अधिकारी ने जिला महाप्रबंधक को औद्योगिक क्षेत्रों में आवंटित भूखंडों की लीज अनुबंध की कार्रवाई शीघ्र पूर्ण करने के निर्देश दिए। वहीं उन्होंने औद्योगिक क्षेत्र में संचालित उद्यमों में अग्निशमन के पुख्ता इंतजाम करने और इसका स्थलीय निरीक्षण करने के निर्देश दिए। बैठक के दौरान उद्यमियों की ओर से कालेश्वर औद्योगिक क्षेत्र में ड्रेनेज को लेकर हो परेशानी के निस्तारण की बात कही गई। जिस पर मुख्य विकास अधिकारी ने सिंचाई विभाग के अधिकारियों को क्षेत्र में जल निकासी की सुचारु व्यवस्था के लिए प्रस्ताव तैयार कर आपदा न्यूनीकरण मद में वित्तीय स्वीकृति के लिए भेजने के निर्देश दिए।

साथ ही उद्यमियों की ओर से विद्युत की सुचारू आपूर्ति के लिए अलग फीडर दिए जाने की मांग पर सीडीओ ने ऊर्जा निगम के अधिकारियों को आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए। महाप्रबंधक उद्योग ने जानकारी दी कि फीडर सेपरेट करने के लिए विभाग की ओर से 28 लाख का प्रस्ताव तैयार किया गया है और वित्तीय स्वीकृति के लिए निदेशालय भेजा गया है। बैठक में स्वरोजगार योजनाओं की समीक्षा करते हुए मुख्य विकास अधिकारी न बैंक अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए। साथ ही महाप्रबंधक को स्वरोजगार के लिए आवेदन करने वाले अभ्यर्थियों को बैंक के स्तर पर आने वाली समस्याओं को चिन्हित कर विस्तृत रिपोर्ट उपलब्ध कराने के निर्देश दिए।

बैठक में महाप्रबंधक उद्योग विक्रम सिंह कुंवर, वन विभाग के एसडीएम प्रियंका सुंडली, लीड बैंक प्रबंधक मनोहर सिंह, खनन विभाग के सर्वेक्षक अनिल नेगी, सिंचाई विभाग के सहायक अभियंता शुभम डोभाल, परियोजना अधिकारी उरेडा सौरभ कुमार, उद्यमी प्रदीप सिंह पंवार, सिद्वी लाल आदि मौजूद थे।

\\\\\\\"सही जानकारी देश का हक़\\\\\\\" - उत्तराखंड की खबरों के लिए जुड़े रहिए MEDIA LIVE के साथ ।। मीडिया लाइव: बिग ब्रेकिंग: उर्मिला सनावर को कोर्ट से मिली जमानत, आज जेल से होगी रिहाई ।।उत्तराखंड: सरकारी कर्मचारियों के लिए अच्छी खबर, दिवाली पर मिलेगा 30 दिन का तदर्थ बोनस ।।चक्रवात \\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\'मुरासु\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\' का असर: चक्रवात मुरासु (Cyclone Murasu) के कारण आंध्र प्रदेश और तमिलनाडु के कई तटीय इलाकों में भारी बारिश और अलर्ट जारी किया गया है। इसके चलते कई स्कूलों-कॉलेजों में छुट्टी घोषित की गई है तथा एहतियाती कदम उठाए जा रहे हैं ।। महादेव ऐप केस में बड़ी कार्रवाई: महादेव ऑनलाइन बेटिंग ऐप मामले का मुख्य आरोपी सौरभ चंद्राकर को ओमान से भारत लाया गया है, जिसे सीबीआई आज रायपुर की विशेष अदालत में पेश करेगी। त्रिपुरा में BSF जवानों पर तस्करों का हमला: 3 घायल; मामले में 8 गिरफ्तार, CM ने दिए कार्रवाई के निर्देश, ढाई साल में 3 घटनाएं* दिल्ली प्रदर्शन पर आज सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई: पुलिस कार्रवाई और इंटरनेट बंद करने का मामला; पिछली सुनवाई में CCTV फुटेज सुरक्षित रखने के निर्देश दिए थे* सरकार अग्निवीरों के पहले बैच को एक्सटेंशन दे सकती है: 21 नवंबर को खत्म होगा कार्यकाल; दिल्ली में हुई कई हाईलेवल बैठकें*