उत्तराखण्ड न्यूज़

फिर एक बार बाइक से शहर का जायजा लिया डीएम ने…

मीडिया लाइव, देहरादून: जिलाधिकारी सविन बंसल ने वरिष्ठ एसएसपी अजय सिंह एवं रेखीय विभागों के अधिकारियों के साथ आज शहर में जन सुविधा के दृष्टिगत जिलाधिकारी कैंप कार्यालय से दुपहिया वाहन से शहर का संयुक्त रूप से द्धितीय निरीक्षण किया। राजपुर रोड से घंटाघर होते हुए एमकेपी चौक, आराघर, रिस्पना पुल, कारगी चौक, आईएसबीटी,लालपुल, सहारनपुर चौक होते हुए प्रिंस चौक तक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान महिला सुरक्षा के दृष्टिगत पिंक बूथ, पिंक टॉयलेट की संभावना, अतिक्रमण, पार्किंग, चौराहा का निर्माण एवं सौन्दर्यीकरण, यातायात व्यवस्था, सड़क, ड्रेनेज, आदि समुचित व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया।

जिलाधिकारी ने गांधी पार्क, एमकेपी चौक एवं लालपुल पर पिंक बूथ तथा लालपुल के समीप पुलिस बूथ पर पिंक टायलेट के प्रस्ताव प्रस्तुत करने के निर्देश दिए, साथ जिन स्थानों पर यातायात लाईट मरम्मत होनी है तथा जिन चौराहों पर लाईट लगाने की आवश्यकता है के प्रस्ताव पुलिस विभाग से मांगे। जिलाधिकारी ने रिस्पना पुल, आईएसबीटी एवं प्रिंस चौक पर बरसात के दौरान जलभराव की समस्या को लेकर एनएच, लोनिवि एवं सम्बन्धित अधिकारियों को आख्या सहित उपस्थित होने के निर्देश दिए गए हैं।

जिलाधिकारी ने आईएसबीटी चौक पर सड़क का चौड़ीकरण के साथ ही जलभराव से निपटने हेतु प्लान के साथ एनएच एवं लोनिवि के अधिकारियों को प्लान तैयार करते हुए अगले मानसून से पहले व्यवस्थाए दूरस्थ करने के निर्देश दिए। साथ आईएसबीटी में जहां सड़क चौड़ीकरण करना है वहां पर भूमि अधिग्रहण कर सड़क का चौड़ीकरण प्रस्ताव तैयार करने को निर्देशित किया गया।

निरीक्षण के दौरान वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अजय सिंह, नगर मजिस्ट्रेट प्रत्युष सिंह, एसपी यातायात मुकेश कुमार, सहित लोनिव, एनएच आदि सम्बन्धित विभागों के  अधिकारी उपस्थित रहे।

\\\\\\\"सही जानकारी देश का हक़\\\\\\\" - उत्तराखंड की खबरों के लिए जुड़े रहिए MEDIA LIVE के साथ ।। मीडिया लाइव: बिग ब्रेकिंग: उर्मिला सनावर को कोर्ट से मिली जमानत, आज जेल से होगी रिहाई ।।उत्तराखंड: सरकारी कर्मचारियों के लिए अच्छी खबर, दिवाली पर मिलेगा 30 दिन का तदर्थ बोनस ।।चक्रवात \\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\'मुरासु\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\' का असर: चक्रवात मुरासु (Cyclone Murasu) के कारण आंध्र प्रदेश और तमिलनाडु के कई तटीय इलाकों में भारी बारिश और अलर्ट जारी किया गया है। इसके चलते कई स्कूलों-कॉलेजों में छुट्टी घोषित की गई है तथा एहतियाती कदम उठाए जा रहे हैं ।। महादेव ऐप केस में बड़ी कार्रवाई: महादेव ऑनलाइन बेटिंग ऐप मामले का मुख्य आरोपी सौरभ चंद्राकर को ओमान से भारत लाया गया है, जिसे सीबीआई आज रायपुर की विशेष अदालत में पेश करेगी। त्रिपुरा में BSF जवानों पर तस्करों का हमला: 3 घायल; मामले में 8 गिरफ्तार, CM ने दिए कार्रवाई के निर्देश, ढाई साल में 3 घटनाएं* दिल्ली प्रदर्शन पर आज सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई: पुलिस कार्रवाई और इंटरनेट बंद करने का मामला; पिछली सुनवाई में CCTV फुटेज सुरक्षित रखने के निर्देश दिए थे* सरकार अग्निवीरों के पहले बैच को एक्सटेंशन दे सकती है: 21 नवंबर को खत्म होगा कार्यकाल; दिल्ली में हुई कई हाईलेवल बैठकें*