उत्तराखण्ड न्यूज़

बोक्सा समुदाय के लिए कराए गए कार्यो की रिपोर्ट आज शाम तक देंगे अधिकारी

मीडिया लाइव, पौड़ी: आगामी 15 नवंबर को प्रधानमंत्री देशभर में पीएम जनमन योजना के लाभार्थियों से संवाद करने जा रहे हैं ।जनपद के कोटद्वार क्षेत्रांतर्गत निवासरत बोक्सा समुदाय के लाभार्थियों से प्रस्तावित संवाद कार्यक्रम को देखते हुए विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खंडूरी ने वीसी के माध्यम से जिला स्तरीय अधिकारियों की बैठक ली।

सोमवार को आयोजित पीएम जनमन योजना के लाभार्थियों से पीएम के संवाद कार्यक्रम की तैयारियों की बैठक में विधानसभा अध्यक्षा ने जिलाधिकारी को निर्देश दिए कि पीएम जनमन योजना के तहत जो भी कार्य किये गए है उसकी रिपोर्ट आज शाम तक उपलब्ध कराएं। उन्होंने सभी संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिये कि अगले 3 दिन में मौके पर उपस्थित रहते हुए अवशेष कार्यो को मिशन मोड़ पर पूरा करें। उन्होंने निर्देश दिए कि कार्यक्रम को गंभीरता से लेते हुए सभी अधिकारी आपसी समन्वय बनाते हुए टीम भावना से कार्य कर सभी तैयारियां पूरी करें। क्षेत्र में निवासरत बोक्सा समुदाय के शतप्रतिशत पात्र लाभार्थियों को योजनाओं का लाभ सुनिश्चित हो सके इस हेतु मुख्य विकास अधिकारी को नोडल अधिकारी बनाया गया है।

जिलाधिकारी डॉ आशीष चौहान ने कहा कि कोटद्वार नगर निगम के अन्तर्गत पांच वार्डो शिवराजपुर, हल्दूखाता मल्ला, जशोधरपुर, लच्छमपुर व लुथापुर में कुल 1175 बोक्सा जनजाति समुदाय के लोग निवासरत हैं। उन्होंने सभी संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि अगले तीन दिन क्षेत्र में तैनात रहते हुए शतप्रतिशत लाभार्थियों को योजनाओं का लाभ देने सुनिश्चित करें। उन्होंने स्पष्ट किया कि प्रधनमंत्री जी के प्रस्तावित संवाद कार्यक्रम में किसीभी प्रकार की कोताही क्षम्य नहीं होगी। कहा कि सभी पात्र लाभार्थियों को योजना का लाभ मिले इस हेतु 15 नवंबर से पूर्व क्षेत्र भ्रमण किया जाएगा।

बैठक में परियोजना निदेशक डीआरडीए विवेक कुमार उपाध्याय, नगर आयुक्त कोटद्वार वैभव गुप्ता, एसडीएम कोटद्वार सोहन सैनी , डीपीओ संदीप थपलियाल सहित अन्य अधिकारी भी वर्चुअली उपस्थित थे।

\\\\\\\"सही जानकारी देश का हक़\\\\\\\" - उत्तराखंड की खबरों के लिए जुड़े रहिए MEDIA LIVE के साथ ।। मीडिया लाइव: बिग ब्रेकिंग: उर्मिला सनावर को कोर्ट से मिली जमानत, आज जेल से होगी रिहाई ।।उत्तराखंड: सरकारी कर्मचारियों के लिए अच्छी खबर, दिवाली पर मिलेगा 30 दिन का तदर्थ बोनस ।।चक्रवात \\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\'मुरासु\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\' का असर: चक्रवात मुरासु (Cyclone Murasu) के कारण आंध्र प्रदेश और तमिलनाडु के कई तटीय इलाकों में भारी बारिश और अलर्ट जारी किया गया है। इसके चलते कई स्कूलों-कॉलेजों में छुट्टी घोषित की गई है तथा एहतियाती कदम उठाए जा रहे हैं ।। महादेव ऐप केस में बड़ी कार्रवाई: महादेव ऑनलाइन बेटिंग ऐप मामले का मुख्य आरोपी सौरभ चंद्राकर को ओमान से भारत लाया गया है, जिसे सीबीआई आज रायपुर की विशेष अदालत में पेश करेगी। त्रिपुरा में BSF जवानों पर तस्करों का हमला: 3 घायल; मामले में 8 गिरफ्तार, CM ने दिए कार्रवाई के निर्देश, ढाई साल में 3 घटनाएं* दिल्ली प्रदर्शन पर आज सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई: पुलिस कार्रवाई और इंटरनेट बंद करने का मामला; पिछली सुनवाई में CCTV फुटेज सुरक्षित रखने के निर्देश दिए थे* सरकार अग्निवीरों के पहले बैच को एक्सटेंशन दे सकती है: 21 नवंबर को खत्म होगा कार्यकाल; दिल्ली में हुई कई हाईलेवल बैठकें*