उत्तराखण्ड न्यूज़शिक्षा-खेल

तीरंदाजी प्रतियोगिता में 6 जनपदों के 105 बालक- बालिकाएं ले रहे हिस्सा…

मीडिया लाइव, पौड़ी: जिला प्रशासन के सहयोग और खेल विभाग के तत्वावधान में आज जिला मुख्यालय स्थित कंडोलिया मैदान में तीन दिवसीय राज्य स्तरीय अंडर-10, 15 और 20 आयु वर्ग की तीरंदाजी प्रतियोगिता का भव्य शुभारंभ हुआ। इस अवसर पर मुख्य अतिथि जिलाधिकारी डॉ० आशीष चौहान ने टारगेट पर तीर कमान से  निशाना लगाकर प्रतियोगिता का शुभारंभ किया।

यह पहला अवसर है जब जनपद में तीरंदाजी जैसी रोमांचक खेल विधा का आयोजन किया जा रहा है। इस प्रतियोगिता में नैनीताल, उधमसिंहनगर, पौड़ी, अल्मोड़ा, देहरादून और हरिद्वार सहित कुल 6 जनपदों के 105 बालक और बालिकाएं भाग ले रही हैं।

प्रतियोगिता के शुभारंभ पर जिलाधिकारी डॉ० आशीष चौहान ने खुद तीरंदाजी का प्रदर्शन कर सभी प्रतिभागियों को उत्साहित किया। उन्होंने कहा कि इस तरह की प्रतियोगिताओं से युवाओं में खेल भावना का विकास होता है और वे एक स्वस्थ जीवन शैली अपनाने के लिए प्रेरित होते हैं। उन्होंने सभी प्रतिभागियों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि वे इस प्रतियोगिता में अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करें। इस अवसर पर खेल विभाग के अधिकारियों द्वारा जिलाधिकारी व अन्य अतिथियों को स्मृति चिन्ह भी भेंट किया गया। साथ ही आर्चरी की बारीकियों से भी रूबरू कराया।

इस अवसर पर पूर्व उपाध्यक्ष राज्य क्रीड़ा परिषद/तीरंदाजी के वर्तमान संरक्षक जसपाल नेगी, जिला क्रीड़ा अधिकारी संदीप डुकलान, निर्णायक रमेश सेमवाल, सचिन, हेमसिंह, विजय मेहरा, सोमनाथ रघुवंशी सहित खेल प्रतिभागी और उनके अभिभावक उपस्थित थे।

\\\\\\\"सही जानकारी देश का हक़\\\\\\\" - उत्तराखंड की खबरों के लिए जुड़े रहिए MEDIA LIVE के साथ ।। मीडिया लाइव: बिग ब्रेकिंग: उर्मिला सनावर को कोर्ट से मिली जमानत, आज जेल से होगी रिहाई ।।उत्तराखंड: सरकारी कर्मचारियों के लिए अच्छी खबर, दिवाली पर मिलेगा 30 दिन का तदर्थ बोनस ।।चक्रवात \\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\'मुरासु\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\' का असर: चक्रवात मुरासु (Cyclone Murasu) के कारण आंध्र प्रदेश और तमिलनाडु के कई तटीय इलाकों में भारी बारिश और अलर्ट जारी किया गया है। इसके चलते कई स्कूलों-कॉलेजों में छुट्टी घोषित की गई है तथा एहतियाती कदम उठाए जा रहे हैं ।। महादेव ऐप केस में बड़ी कार्रवाई: महादेव ऑनलाइन बेटिंग ऐप मामले का मुख्य आरोपी सौरभ चंद्राकर को ओमान से भारत लाया गया है, जिसे सीबीआई आज रायपुर की विशेष अदालत में पेश करेगी। त्रिपुरा में BSF जवानों पर तस्करों का हमला: 3 घायल; मामले में 8 गिरफ्तार, CM ने दिए कार्रवाई के निर्देश, ढाई साल में 3 घटनाएं* दिल्ली प्रदर्शन पर आज सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई: पुलिस कार्रवाई और इंटरनेट बंद करने का मामला; पिछली सुनवाई में CCTV फुटेज सुरक्षित रखने के निर्देश दिए थे* सरकार अग्निवीरों के पहले बैच को एक्सटेंशन दे सकती है: 21 नवंबर को खत्म होगा कार्यकाल; दिल्ली में हुई कई हाईलेवल बैठकें*