उत्तराखण्ड न्यूज़करप्शन/क्राइम

चरस तस्करी में दो महिलाओं कठोर सजा…

मीडिया लाइव, चंपावत: चरस तस्करी के मामले में विशेष सत्र न्यायाधीश चंपावत अनुज कुमार संगल की अदालत ने दो नेपाली महिलाओं को दोषी पाते हुए 12-12 वर्ष के कठोर कारावास की सजा सुनाई है। साथ ही कोर्ट ने दोनों दोषियों पर एक-एक लाख रुपए का अर्थदंड भी लगाया है। अर्थदंड न चुकाने पर दोनों को एक-एक वर्ष का अतिरिक्त कारावास भोगना होगा।

गौरतलब हो कि मामला साल 2022 का है। 28 दिसंबर को शारदा बैराज चौकी पुलिस लामा पुल और श्मशान घाट मार्ग पर चेकिंग कर रही थी। इस दौरान गोमा धर्ती (43) निवासी ग्राम बोठी बुंगा जिला धौर पटान नेपाल से दो किलो और कमला मगर (46) निवासी ग्राम लमाई, नगरपालिका तीन, जिला डांग, नेपाल के पास से 2.30 किलो चरस बरामद की गई. पूरे मामले में बनबसा पुलिस ने दोनों नेपाली महिलाओं के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर जेल भेजने की कार्रवाई की थी

पुलिस की पूछताछ में पता चला कि दोनों नेपाली महिलाएं नेपाल से चरस लेकर जंगल के रास्ते भारत में आई थी। पुलिस के जांच पड़ताल में सामने आया था कि पकड़ी गई दोनों महिला गोमा और कमला नेपाल के सीमांत क्षेत्र की निवासी हैं, जो नेपाल के एक तस्कर के कहने पर यह मादक पदार्थ भारत में ला रही थी। जिसे वो नानकमत्ता में किसी को सौंपने वाली थी। पुलिस ने बताया कि पकड़ी गई दोनों महिलाएं कैरियर के तौर पर काम कर रही थी, जिनका काम चरस को सीमा पार पहुंचाना था।

अभियोजन पक्ष ने छह गवाह और 25 साक्ष्य देकर आरोप सिद्ध किया। विशेष सत्र न्यायाधीश अनुज कुमार संगल ने दोनों महिलाओं को एनडीपीएस एक्ट के तहत दोषी ठहराते हुए सजा सुनाई हैं। पकड़ी गई दोनों नेपाली मूल की महिलाएं अभी भी जेल में बंद हैं। न्यायालय ने कहा है कि जेल में बिताई अवधि की सजा में समायोजित होगी।

\\\\\\\"सही जानकारी देश का हक़\\\\\\\" - उत्तराखंड की खबरों के लिए जुड़े रहिए MEDIA LIVE के साथ ।। मीडिया लाइव: बिग ब्रेकिंग: उर्मिला सनावर को कोर्ट से मिली जमानत, आज जेल से होगी रिहाई ।।उत्तराखंड: सरकारी कर्मचारियों के लिए अच्छी खबर, दिवाली पर मिलेगा 30 दिन का तदर्थ बोनस ।।चक्रवात \\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\'मुरासु\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\' का असर: चक्रवात मुरासु (Cyclone Murasu) के कारण आंध्र प्रदेश और तमिलनाडु के कई तटीय इलाकों में भारी बारिश और अलर्ट जारी किया गया है। इसके चलते कई स्कूलों-कॉलेजों में छुट्टी घोषित की गई है तथा एहतियाती कदम उठाए जा रहे हैं ।। महादेव ऐप केस में बड़ी कार्रवाई: महादेव ऑनलाइन बेटिंग ऐप मामले का मुख्य आरोपी सौरभ चंद्राकर को ओमान से भारत लाया गया है, जिसे सीबीआई आज रायपुर की विशेष अदालत में पेश करेगी। त्रिपुरा में BSF जवानों पर तस्करों का हमला: 3 घायल; मामले में 8 गिरफ्तार, CM ने दिए कार्रवाई के निर्देश, ढाई साल में 3 घटनाएं* दिल्ली प्रदर्शन पर आज सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई: पुलिस कार्रवाई और इंटरनेट बंद करने का मामला; पिछली सुनवाई में CCTV फुटेज सुरक्षित रखने के निर्देश दिए थे* सरकार अग्निवीरों के पहले बैच को एक्सटेंशन दे सकती है: 21 नवंबर को खत्म होगा कार्यकाल; दिल्ली में हुई कई हाईलेवल बैठकें*