उत्तराखण्ड न्यूज़

एक वाहन अनियंत्रित होकर दुर्घटनाग्रस्त

मीडिया लाइव, रुद्रप्रयाग: जवाड़ी बाईपास पर एक वाहन अनियंत्रित होकर दुर्घटनाग्रस्त हो गया। हादसे में कार सवार चार लोग घायल हो गए, जिनमें दो युवकों की गंभीर हालत को देखते हुए श्रीनगर बेस अस्पताल के लिए रेफर किया गया है। वहीं घायलों को रेस्क्यू कर खाई से बाहर निकाला गया। जिसके बाद उन्हें तत्काल हॉस्पिटल के लिए रवाना किया गया।

बीती देर रात 10:19 बजे के करीब आपदा प्रबंधन को सूचना मिली कि रुद्रप्रयाग जवाड़ी बाईपास के वन प्रभाग कार्यालय के पास Uk 07AV8221 एक्सयूवी वाहन दुर्घटनाग्रस्त होकर दो सौ मीटर गहरी खाई में गिर गया है. सूचना पर डीडीआरएफ और एसडीआरएफ की टीम ने घटनास्थल पर पहुंचकर सभी घायलों का रेस्क्यू किया। जिसके बाद घायलों को उपचार के लिए हॉस्पिटल भेजा गया. वाहन में मुकेश सिंह पुत्र हयात सिंह (उम्र 25 वर्ष), आयुष पुत्र रमेश (उम्र 17 वर्ष), आशिष पंवार पुत्र कृष्णा (उम्र 26) व मयंक सिंह पुत्र अरविंद सवार थे, जो रुद्रप्रयाग के रहने वाले हैं।

जिनमें मुकेश सिंह और मयंक सिंह की हालत ज्यादा खराब होने पर श्रीनगर बेस अस्पताल के लिए रेफर किया गया। जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी नंदन सिंह रजवार ने बताया कि वाहन दुर्घटना की सूचना मिलने के बाद रेस्क्यू टीम तुरंत मौके पर पहुंच गई थी। टीम ने तेजी के साथ रेस्क्यू कर घायलों को सड़क मार्ग तक पहुंचाया, जहां से चारों घायलों को जिला अस्पताल ले जाया गया। इनमें दो युवकों की हालत ज्यादा खराब होने पर बेस अस्पताल श्रीनगर रेफर किया गया है। वहीं पुलिस द्वारा घटना की सूचना घायलों को परिजनों को दे दी गई।

\\\\\\\"सही जानकारी देश का हक़\\\\\\\" - उत्तराखंड की खबरों के लिए जुड़े रहिए MEDIA LIVE के साथ ।। मीडिया लाइव: बिग ब्रेकिंग: उर्मिला सनावर को कोर्ट से मिली जमानत, आज जेल से होगी रिहाई ।।उत्तराखंड: सरकारी कर्मचारियों के लिए अच्छी खबर, दिवाली पर मिलेगा 30 दिन का तदर्थ बोनस ।।चक्रवात \\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\'मुरासु\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\' का असर: चक्रवात मुरासु (Cyclone Murasu) के कारण आंध्र प्रदेश और तमिलनाडु के कई तटीय इलाकों में भारी बारिश और अलर्ट जारी किया गया है। इसके चलते कई स्कूलों-कॉलेजों में छुट्टी घोषित की गई है तथा एहतियाती कदम उठाए जा रहे हैं ।। महादेव ऐप केस में बड़ी कार्रवाई: महादेव ऑनलाइन बेटिंग ऐप मामले का मुख्य आरोपी सौरभ चंद्राकर को ओमान से भारत लाया गया है, जिसे सीबीआई आज रायपुर की विशेष अदालत में पेश करेगी। त्रिपुरा में BSF जवानों पर तस्करों का हमला: 3 घायल; मामले में 8 गिरफ्तार, CM ने दिए कार्रवाई के निर्देश, ढाई साल में 3 घटनाएं* दिल्ली प्रदर्शन पर आज सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई: पुलिस कार्रवाई और इंटरनेट बंद करने का मामला; पिछली सुनवाई में CCTV फुटेज सुरक्षित रखने के निर्देश दिए थे* सरकार अग्निवीरों के पहले बैच को एक्सटेंशन दे सकती है: 21 नवंबर को खत्म होगा कार्यकाल; दिल्ली में हुई कई हाईलेवल बैठकें*