उत्तराखण्ड न्यूज़

सड़कों को शीघ्र गड्डा मुक्त करें, जिलाधिकारी ने दिए निर्देश

मीडिया लाइव, गोपेश्वर : जिलाधिकारी संदीप तिवारी ने सड़क निर्माण से जुड़े सभी विभागों की बैठक ली। उन्होंने निर्देशित किया कि सभी डिविजन शीर्ष प्राथमिकता पर अपनी सड़कों को गढ्डा मुक्त करना सुनिश्चित करें। इस दौरान सभी डिविजनों में सड़क को पैचलैस/गढ्डा मुक्त करने को लेकर किए जा रहे कार्यो की समीक्षा की गई।

जिलाधिकारी ने निर्देशित किया कि जिन डिविजनों ने पैचवर्क का कार्य अभी शेष है वो हर हाल में 15 अक्टूबर तक पूरा करें। कार्यो की गुणवत्ता का विशेष ध्यान रखा जाए। कहा कि इसमें लापरवाही बरतने पर कड़ी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। जिलाधिकारी ने एनएचआईडीसीएल के अधिकारियों को निर्देशित किया कि संबंधित एसडीएम के साथ एक फिर से हाईवे का संयुक्त निरीक्षण करें। जहां पर भी पैचवर्क की आवश्यकता है और सड़क के ऊपर कही लूज वोल्डर है, उसको तत्काल हटाया जाए। सभी डिविजन भूस्खलन प्रभावित क्षेत्रों का विस्तृत तकनीकी सर्वे कराते हुए उसके ट्रीटमेंट के लिए कार्ययोजना तैयार करें। किसी भी डिविजन में यदि कोई समस्या है तो नोडल अधिकारी के माध्यम से तत्काल संज्ञान में लाया जाए।

अधिशासी अभियंता राजवीर सिंह चौहान ने बताया कि लोक निर्माण विभाग के सभी 6-डिविजनों में 187.45 किलोमीटर पैचवर्क का लक्ष्य है। जिसमें से 79.45 किलोमीटर पैचवर्क कार्य कर लिया गया है। जबकि पीएमजीएसवाई द्वारा विभिन्न सड़कों पर 24 किलोमीटर पैचवर्क का कार्य चल रहा है।

वीसी में अपर जिलाधिकारी विवेक प्रकाश, एसडीएम आरके पांडेय, एसडीएम एसके पांडेय, एसडीएम सीएस वशिष्ठ, समेत एनएच, लोनिवि, पीएमजीएसवाई और बीआरओ के अधिकारी मौजूद थे।

\\\\\\\"सही जानकारी देश का हक़\\\\\\\" - उत्तराखंड की खबरों के लिए जुड़े रहिए MEDIA LIVE के साथ ।। मीडिया लाइव: बिग ब्रेकिंग: उर्मिला सनावर को कोर्ट से मिली जमानत, आज जेल से होगी रिहाई ।।उत्तराखंड: सरकारी कर्मचारियों के लिए अच्छी खबर, दिवाली पर मिलेगा 30 दिन का तदर्थ बोनस ।।चक्रवात \\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\'मुरासु\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\' का असर: चक्रवात मुरासु (Cyclone Murasu) के कारण आंध्र प्रदेश और तमिलनाडु के कई तटीय इलाकों में भारी बारिश और अलर्ट जारी किया गया है। इसके चलते कई स्कूलों-कॉलेजों में छुट्टी घोषित की गई है तथा एहतियाती कदम उठाए जा रहे हैं ।। महादेव ऐप केस में बड़ी कार्रवाई: महादेव ऑनलाइन बेटिंग ऐप मामले का मुख्य आरोपी सौरभ चंद्राकर को ओमान से भारत लाया गया है, जिसे सीबीआई आज रायपुर की विशेष अदालत में पेश करेगी। त्रिपुरा में BSF जवानों पर तस्करों का हमला: 3 घायल; मामले में 8 गिरफ्तार, CM ने दिए कार्रवाई के निर्देश, ढाई साल में 3 घटनाएं* दिल्ली प्रदर्शन पर आज सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई: पुलिस कार्रवाई और इंटरनेट बंद करने का मामला; पिछली सुनवाई में CCTV फुटेज सुरक्षित रखने के निर्देश दिए थे* सरकार अग्निवीरों के पहले बैच को एक्सटेंशन दे सकती है: 21 नवंबर को खत्म होगा कार्यकाल; दिल्ली में हुई कई हाईलेवल बैठकें*