उत्तराखण्ड न्यूज़हेल्थ-केयर

डायलिसिस केंद्र खुलने से लोगों को मिली बड़ी राहत

मीडिया लाइव, गोपेश्वर: हंस फाउंडेशन के सहयोग से प्रधानमंत्री राष्ट्रीय डायलिसिस कार्यक्रम के तहत सीमान्त जनपद चमोली के कर्णप्रयाग में डायलिसिस सेंटर की स्थापना की गयी है। इससे पहले जनपद के लोगों को अत्यधिक कइिनाइयों का सामना करके देहरादून एवं अन्य शहरों में इलाज कराने जाना पड़ता था। अब उतराखण्ड सरकार द्वारा संचालित की जा रही इस येाजना से सीमांत जनपद के गुर्दा रोग पीड़ितों को अत्यधिक लाभ मिल रहा है। जिसका सकारात्मक परिणाम जिले के किडनी मरीजों को मिल रहा है।

मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ राजकेश पांडे ने बताया कि डायलिसिस केन्द्र में प्रति दिवस दो डायलिसिस सेशन प्रति मशीन के अनुसार अब तक 900 सेशन किए गए हैं। जिसमें 72 लोगों ने पीएम डायलिसिस कार्यक्रम के तहत निःशुल्क डायलिसिस सुविधा का लाभ लिया है।

डायलिसिस के लाभ ले रहे धारकोट चमोली निवासी दिलबर सिंह ने बताया कि पहले डायलिसिस के लिए देहरादून जाना पड़ता था। जो काफी खर्चीला और परेशानी भरा होता था। अब यह सुविधा पास में मिल जाती है। हफ्ते 2 से 3 बार डायलिसिस के आना पड़ता है।

मंडल गोपेश्वर के विकास सिंह ने बताया कि कि लगभग 4 वर्ष पूर्व देहरादून में जांच के बाद डायलिसिस की सलाह दी गयी थी। कुछ समय वहां निजी अस्पताल में अटल आयुष्मान योजना से निशुल्क डायलिसिस के बाद में कर्णप्रयाग ट्रामा सेंटर में डायलिसिस केंद्र खुलने से अस्पताल में मिल रही सुविधा से उन्हें राहत मिल रही है। आशा एवं एएनएम के द्वारा पीएम राष्ट्रीय डायलिसिस कार्यक्रम के बारे में ग्रामीणों को जागरूक किया जा रहा है।

\\\\\\\"सही जानकारी देश का हक़\\\\\\\" - उत्तराखंड की खबरों के लिए जुड़े रहिए MEDIA LIVE के साथ ।। मीडिया लाइव: बिग ब्रेकिंग: उर्मिला सनावर को कोर्ट से मिली जमानत, आज जेल से होगी रिहाई ।।उत्तराखंड: सरकारी कर्मचारियों के लिए अच्छी खबर, दिवाली पर मिलेगा 30 दिन का तदर्थ बोनस ।।चक्रवात \\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\'मुरासु\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\' का असर: चक्रवात मुरासु (Cyclone Murasu) के कारण आंध्र प्रदेश और तमिलनाडु के कई तटीय इलाकों में भारी बारिश और अलर्ट जारी किया गया है। इसके चलते कई स्कूलों-कॉलेजों में छुट्टी घोषित की गई है तथा एहतियाती कदम उठाए जा रहे हैं ।। महादेव ऐप केस में बड़ी कार्रवाई: महादेव ऑनलाइन बेटिंग ऐप मामले का मुख्य आरोपी सौरभ चंद्राकर को ओमान से भारत लाया गया है, जिसे सीबीआई आज रायपुर की विशेष अदालत में पेश करेगी। त्रिपुरा में BSF जवानों पर तस्करों का हमला: 3 घायल; मामले में 8 गिरफ्तार, CM ने दिए कार्रवाई के निर्देश, ढाई साल में 3 घटनाएं* दिल्ली प्रदर्शन पर आज सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई: पुलिस कार्रवाई और इंटरनेट बंद करने का मामला; पिछली सुनवाई में CCTV फुटेज सुरक्षित रखने के निर्देश दिए थे* सरकार अग्निवीरों के पहले बैच को एक्सटेंशन दे सकती है: 21 नवंबर को खत्म होगा कार्यकाल; दिल्ली में हुई कई हाईलेवल बैठकें*