शिक्षा-खेल

पुलिस लाइन देहरादून में पुलिस फूटबाल प्रतियोगिता शुरू

मीडिया लाइव देहरादून : देहरादून में आज से 19वीं उत्तराखण्ड प्रादेशिक अन्तर जनपदीय वाहिनी-पुलिस फुटबॉल प्रतियोगिता 2019 का शुरुआत हो गयी है। इस दौरान पुलिस महानिदेशक रतूड़ी ने प्रतिभागी टीमों से मार्चपास्ट की सलामी ली।

खिलाडियों से परिचय लेते पुलिस अधिकारी ..

इस खेल प्रतियोगिता का आयोजन देहरादून स्थित पुलिस लाइन में किया जा रहा है. आयोजन के बारे में एसएसपी देहरादून निवेदिता कुकरेती कहा कि 19वीं उत्तराखण्ड प्रादेशिक अन्तर जनपदीय वाहिनी-पुलिस फुटबॉल प्रतियोगिता 2019 में प्रदेश सेे 12 जनपदों, 3 पीएसी वाहिनीयों, 2 आईआरबी वाहिनीयों एवं एसडीआरएफ की कुल 18 टीमें हिस्सा ले रही हैं. आपको बतादें कि यह खेल प्रतियोगिता 4 दिन तक चलेगी तथा प्रतियोगिता का समापन 5 मई को होगा। एसएसपी ने सभी टीमों से उम्मीद जताई कि प्रतियोगिता के दौरान उच्च कोटी का अनुशासन बनाये रखते हुये प्रतियोगिता के सभी नियमों का पालन कर पूर्ण निष्ठा एवं खेल भावना के साथ उक्त प्रतियोगिता में प्रतिभाग करेंगे तथा अपना सर्वश्रेष्ठ प्रर्दशन करेगें।

इस मौके पर डीजीपी अनिल के रतूड़ी ने कहा कि मानव जीवन में खेलों का एक खास महत्व है। खेल से हमारा मानसिक व शारीरिक विकास होता है, यह जीवन में अनुशासन लाता है। फुटबॉल विश्व के सबसे लोकप्रिय खेलों में से एक है। यह एक सामूहिक खेल है, जो विभिन्न देशों, भाषाओं, संस्कृति के लोगों को एक साथ जोड़ता है। चूंकि हम वर्दीधारी संगठन है और वर्दीधारी संगठनों से आम जनमानस को हमेशा यह अपेक्षा रहती है कि वह अनुशासित रहकर टीम भावना के साथ कार्य करते हुये अपने कर्तव्यों का पालन करते है।

प्रतियोगिता के दौरान हमें इसी खेल भावना व टीम वर्क को प्रदर्शित करते हुए अपना सर्वश्रेष्ठ प्रयास करना है। सभी टीमों को अच्छे प्रर्दशन के लिये अपनी शुभकामनाएं देते हुए उन्होने कहा कि आप सभी के लिये यह सौभाग्य कि बात है कि आपको इस खेल को खेलने का अवसर मिला है इसलिये उक्त खेल को खेल भावना के साथ खेलते हुये उसका पूरा आन्नद लें।

\\\\\\\"सही जानकारी देश का हक़\\\\\\\" - उत्तराखंड की खबरों के लिए जुड़े रहिए MEDIA LIVE के साथ ।। मीडिया लाइव: बिग ब्रेकिंग: उर्मिला सनावर को कोर्ट से मिली जमानत, आज जेल से होगी रिहाई ।।उत्तराखंड: सरकारी कर्मचारियों के लिए अच्छी खबर, दिवाली पर मिलेगा 30 दिन का तदर्थ बोनस ।।चक्रवात \\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\'मुरासु\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\' का असर: चक्रवात मुरासु (Cyclone Murasu) के कारण आंध्र प्रदेश और तमिलनाडु के कई तटीय इलाकों में भारी बारिश और अलर्ट जारी किया गया है। इसके चलते कई स्कूलों-कॉलेजों में छुट्टी घोषित की गई है तथा एहतियाती कदम उठाए जा रहे हैं ।। महादेव ऐप केस में बड़ी कार्रवाई: महादेव ऑनलाइन बेटिंग ऐप मामले का मुख्य आरोपी सौरभ चंद्राकर को ओमान से भारत लाया गया है, जिसे सीबीआई आज रायपुर की विशेष अदालत में पेश करेगी। त्रिपुरा में BSF जवानों पर तस्करों का हमला: 3 घायल; मामले में 8 गिरफ्तार, CM ने दिए कार्रवाई के निर्देश, ढाई साल में 3 घटनाएं* दिल्ली प्रदर्शन पर आज सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई: पुलिस कार्रवाई और इंटरनेट बंद करने का मामला; पिछली सुनवाई में CCTV फुटेज सुरक्षित रखने के निर्देश दिए थे* सरकार अग्निवीरों के पहले बैच को एक्सटेंशन दे सकती है: 21 नवंबर को खत्म होगा कार्यकाल; दिल्ली में हुई कई हाईलेवल बैठकें*