उत्तराखण्ड न्यूज़

पैठाणी के निकट बनास पुल के पास पश्चिमी नयार नदी में डूबने से तीन युवकों की मौत

मीडिया लाइव, पौड़ी : पैठाणी के निकट बनास पुल के करीब पश्चिमी नयार नदी में डूबने से तीन लोगों की मौत हो गयी. स्थानीय लोगों के मुताबिक खिर्सू क्षेत्र के 7 युवक घूमने के लिए निकले हुए थे. जो नहाने के लिए नदी में गए थे .

सामाजिक कार्यकर्ता गणेश नेगी राठी ने बताया कि घटना से पहले इन लोगों ने यहाँ एक जगह पर खाना भी खाया और उसके बाद नदी में नहाने चले गए. उनकी लोगों से जो बात हुयी उसमें उन्होंने कहा कि ये लोग सकुशल नहा कर नदी से बाहर आ गए थे, लेकिन कपड़े बदलते वक्त एक लड़के का अचानक पांव फिसल गया और वह गहरे पानी के तरफ गिर गया, उसे बचाने को दो और लोग नदी में चले गए, लेकिन तीनों एक दूसरे को बचाने की जद्दो जहद में डूब गए. इसके बाद उनके बाकी साथियों ने चिल्लाना शुरू किया, जिससे आस- पास के लोग नदी की तरफ भागे, लेकिन तब तक बहुत देर हो चुकी थी.इसके बाद मौके से स्थानीय लोगों के माध्यम से पुलिस और स्थानीय प्रशासन को सूचना दी गयी. मौके पर पहुँच कर पुलिस ने लोगों के सहयोग से शवों को नदी से बाहर निकाला गया.

वह स्थान जहां नदी में डूबने से तीन युवाओं की मौत हो गयी , मौके पर मौजूद स्थानीय लोग.

SDM थलीसैण सौरभ असवाल ने बताया कि खिर्सू ब्लॉक के 6 -7 युवा घूमने आये थे. नदी में नहाने के दौरान तीन लड़के डूब गए ये सभी एक ही एज ग्रुप के हैं, जिनकी उम्र करीब 22 से 24 साल होगी. मीडिया लाइव ने खबर लिखे जाने तक स्थानीय पुलिस से घटना से जुडी पूरी जानकारी के लिए सम्पर्क करने के कोशिश की लेकिन बात नहीं हो पाई.

 ये खबर लगातार अपडेट की जा रही है.
अभी अभी ताजा अपडेट : तहसीलदार चाकीसैंण से प्राप्त जानकारी के अनुसार आज विधान सभा क्षेत्र श्रीनगर के ग्राम पैठाणी की सीमान्तर्गत घूमने आये खिर्सू (ग्वाड़) के तीन युवकों की पश्चिमी नयार में डूबने से मौत हो गई।
तहसीलदार ने बताया कि खिर्सू (ग्वाड़) के 7 लड़के पैठाणी घूमने आये थे। ग्राम पैठाणी की सीमान्तर्गत बनास पुल के निकट राठ महाविद्यालय पश्चिमी नयार में नहाते समय लगभग 2ः30 बजे तीन युवक गुरूदेव सिंह उम्र 23 वर्ष पुत्र श्री ठाकुर सिंह, नवीन सिंह उम्र 23 वर्ष पुत्र श्री जगमोहन सिंह एवं प्रदीप सिंह उम्र 22 वर्ष पुत्र श्री बलवीर सिंह निवासी खिर्सू (ग्वाड़) तहसील श्रीनगर की डूबने से मौत हो गयी।
सूचना प्राप्त होते ही पुलिस व प्रशासन मौके पर पहुंचकर पंचनामा की कार्यवाही की गई तथा पीएम हेतु शवों को जिला चिकित्सालय, पौड़ी लाया गया है।

\\\\\\\"सही जानकारी देश का हक़\\\\\\\" - उत्तराखंड की खबरों के लिए जुड़े रहिए MEDIA LIVE के साथ ।। मीडिया लाइव: बिग ब्रेकिंग: उर्मिला सनावर को कोर्ट से मिली जमानत, आज जेल से होगी रिहाई ।।उत्तराखंड: सरकारी कर्मचारियों के लिए अच्छी खबर, दिवाली पर मिलेगा 30 दिन का तदर्थ बोनस ।।चक्रवात \\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\'मुरासु\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\' का असर: चक्रवात मुरासु (Cyclone Murasu) के कारण आंध्र प्रदेश और तमिलनाडु के कई तटीय इलाकों में भारी बारिश और अलर्ट जारी किया गया है। इसके चलते कई स्कूलों-कॉलेजों में छुट्टी घोषित की गई है तथा एहतियाती कदम उठाए जा रहे हैं ।। महादेव ऐप केस में बड़ी कार्रवाई: महादेव ऑनलाइन बेटिंग ऐप मामले का मुख्य आरोपी सौरभ चंद्राकर को ओमान से भारत लाया गया है, जिसे सीबीआई आज रायपुर की विशेष अदालत में पेश करेगी। त्रिपुरा में BSF जवानों पर तस्करों का हमला: 3 घायल; मामले में 8 गिरफ्तार, CM ने दिए कार्रवाई के निर्देश, ढाई साल में 3 घटनाएं* दिल्ली प्रदर्शन पर आज सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई: पुलिस कार्रवाई और इंटरनेट बंद करने का मामला; पिछली सुनवाई में CCTV फुटेज सुरक्षित रखने के निर्देश दिए थे* सरकार अग्निवीरों के पहले बैच को एक्सटेंशन दे सकती है: 21 नवंबर को खत्म होगा कार्यकाल; दिल्ली में हुई कई हाईलेवल बैठकें*