उत्तराखण्ड न्यूज़

गुलदार संभावित क्षेत्रों का चयन कर लगाएं नाइट कर्फ्यू डीएम

मीडिया लाइव, पौड़ी: जिलाधिकारी डॉ आशीष चौहान ने श्रीनगर क्षेत्रातंर्गत गुलदार के हमले व बसावट के आस-पास बढ़ती चहलकदमी को देखते हुए जिला कार्यालय स्थित एनआईसी कक्ष में वर्चुअल माध्यम से संबंधित अधिकारियों की बैठक ली। इस दौरान उन्होंने गुलदार संभावित खतरे से निपटने के लिए वन विभाग, नगर निगम के अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिये हैं।

बता दें कि कुछ दिनों से श्रीनगर क्षेत्रातंर्गत डांग, उफल्डा, श्रीकोट क्षेत्र में गुलदार की उपस्थिति व हाल ही में हुए हमलों को देखते हुए जिलाधिकारी ने डीएफओ व उपजिलाधिकारी श्रीनगर को निर्देश दिये कि तेंदुए के हमले से प्रभावित इलाके सहित गुलदार की अक्सर मोजूदगी वालें स्थानों को चयनित करते हुए आवश्यतानुसार नाईट कर्फ्यू लगाना सुनिश्चित करें। स्पष्ट किया कि नाईट कर्फ्यू से चारधाम यात्रा प्रभावित न हो।

उन्होंने वन विभाग के अधिकारियों को यह भी निर्देश दिये कि गुलदार के हमले से प्रभावित क्षेत्र, असुरक्षित बसावट के आस-पास गुलदार की गतिविधि के पैर्टन को ट्रैक करते हुए यथाशीघ्र पकड़ने की कार्यवाही में तेजी लाना सुनिश्चित करें। जिलाधिकारी ने श्रीनगर में वन विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिये कि गुलदार जल्दी पकड़ने के लिए ट्रैप कैमरों की संख्या को बढ़ाने के साथ-साथ उसके चहलकदमी पर निगरानी बढ़ाना सुनिश्चित करें।  आमजनमानस की सुरक्षा को देखते हुए जिलाधिकारी ने उपजिलाधिकारी श्रीनगर को निर्देश दिये कि नगर निगम स्तर पर लेपर्ड मॉनिटरिंग सेल तथा संवेदनशील स्थानों पर रात्रि गश्त हेतु वन विभाग को दस अतिरिक्त पीआरडी कार्मिक व गश्ती वाहन उपलब्ध कराना सुनिश्चित करें।  बैठक में वर्चुअल माध्यम से डीएफओ स्वप्निल अनिरूद्व, नगर आयुक्त कोटद्वार वैभव गुप्ता, उपजिलाधिकारी श्रीनगर नूपुर वर्मा, आपदा प्रबंधन अधिकारी दीपेश काला उपस्थित थे।

\\\\\\\"सही जानकारी देश का हक़\\\\\\\" - उत्तराखंड की खबरों के लिए जुड़े रहिए MEDIA LIVE के साथ ।। मीडिया लाइव: बिग ब्रेकिंग: उर्मिला सनावर को कोर्ट से मिली जमानत, आज जेल से होगी रिहाई ।।उत्तराखंड: सरकारी कर्मचारियों के लिए अच्छी खबर, दिवाली पर मिलेगा 30 दिन का तदर्थ बोनस ।।चक्रवात \\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\'मुरासु\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\' का असर: चक्रवात मुरासु (Cyclone Murasu) के कारण आंध्र प्रदेश और तमिलनाडु के कई तटीय इलाकों में भारी बारिश और अलर्ट जारी किया गया है। इसके चलते कई स्कूलों-कॉलेजों में छुट्टी घोषित की गई है तथा एहतियाती कदम उठाए जा रहे हैं ।। महादेव ऐप केस में बड़ी कार्रवाई: महादेव ऑनलाइन बेटिंग ऐप मामले का मुख्य आरोपी सौरभ चंद्राकर को ओमान से भारत लाया गया है, जिसे सीबीआई आज रायपुर की विशेष अदालत में पेश करेगी। त्रिपुरा में BSF जवानों पर तस्करों का हमला: 3 घायल; मामले में 8 गिरफ्तार, CM ने दिए कार्रवाई के निर्देश, ढाई साल में 3 घटनाएं* दिल्ली प्रदर्शन पर आज सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई: पुलिस कार्रवाई और इंटरनेट बंद करने का मामला; पिछली सुनवाई में CCTV फुटेज सुरक्षित रखने के निर्देश दिए थे* सरकार अग्निवीरों के पहले बैच को एक्सटेंशन दे सकती है: 21 नवंबर को खत्म होगा कार्यकाल; दिल्ली में हुई कई हाईलेवल बैठकें*