उत्तराखण्ड न्यूज़

होगी माइक्रो ऑब्जर्वरों की तैनाती

मीडिया लाइव: लोक सभा चुनाव के दौरान जिले के सभी वनरेवल एवं क्रिटिकल बूथों पर मतदान के दिन प्रत्येक गतिविधियों पर नजर रखने के लिए माइक्रो आब्जर्वर तैनात किए गए है, जो निर्वाचन आयोग के प्रेक्षक के निर्देशन में कार्य करेंगे तथा मतदान केन्द्र की सभी गतिविधयों के बारे में जानकारी देंगे। शांतिपूर्ण व निष्पक्ष चुनाव संपन्न कराने के मंगलवार को क्लेक्ट्रेट सभागार में प्रशिक्षण प्रभारी ने सभी माइक्रो आब्र्जवर को उनके कार्यो एवं दायित्वों के बारे में प्रशिक्षण दिया। जिले में 7 वनरेवल एवं 32 क्रिटिकल बूथ चिन्हित किये गये है। सभी वनरेवल व क्रिटिकल बूथ पर रिजर्व सहित 70 माइक्रो ऑब्जर्वरों को प्रशिक्षण दिया गया।

जिलाधिकारी-जिला निर्वाचन अधिकारी स्वाति एस भदौरिया ने कहा कि पारदर्शी चुनाव कराने में माइक्रो आब्जर्वर की अहम भूमिका है। उन्होंने सभी माइक्रो ऑब्जर्वर को पूरी जिम्मेदारी के साथ आयोग के मार्ग निर्देशन पुस्तिका के अनुसार कार्य करने के निर्देश दिये। कहा कि मतदान के दिन मतदेय स्थल पर प्रत्येक गतिविधियों पर नजर रखते हुए समय समय पर इसकी सूचना आयोग के प्रेक्षक को उपलब्ध कराना सुनिश्चित करें। उन्होंने कहा कि माइक्रो आब्जर्वर पोलिंग पार्टियों के सहयोगी के रूप में कार्य करें तथा मतदान के दौरान होने वाली त्रुटियों पर नजर रखें। जिला निर्वाचन अधिकारी ने कहा कि सभी वनरेवल एवं क्रिटिकल बूथों पर माइक्रो ऑब्जर्वर तैनात किये गये है। इसके अलावा कुछ कार्मिकों को रिजर्व में रखा गया है, जिनकी आवश्यकता पड़ने पर ड्यूटी लगाई जा सकती है। जिला निर्वाचन अधिकारी ने ड्यूटी पर लगे सभी कार्मिकों को ईडीसी के लिए निर्धारित प्रारूप भरकर स्वयं भी अनिवार्य रूप से मतदान करने को कहा।

अपर जिला निर्वाचन अधिकारी हसांदत्त पांडे ने कहा कि माइक्रो आब्र्जवर मतदान शुरू होने से लेकर समाप्ति तक मतदान केन्द्र व उसके आसपास की सभी घटनाओं पर पैनी नजर रखें। कहा कि पीठासीन अधिकारी एवं माइक्रो आब्र्जवर की रिपोर्ट में कोई भी विरोधाभास नही होना चाहिए। उन्होंने बताया कि माइक्रो आॅब्र्जवर को सैक्टर मजिस्ट्रेट तथा पोलिंग पार्टियों के साथ ही उनके मतदेय स्थलों के लिए रवाना किया जायेगा।

उप जिला निर्वाचन अधिकारी एमएस बर्निया ने कहा कि आब्र्जवर निर्वाचन आयोग के आॅख और कान होते है। लिहाजा सभी माइक्रो आब्र्जवर अपने दायित्वों को भंली भांति समझकर कार्य करें तथा आयोग द्वारा निर्धारित प्रारूप के सभी बिन्दुओं पर अपनी रिपोर्ट उपलब्ध कराना सुनिश्चित करें। प्रशिक्षण प्रभारी आत्म प्रकाश डिमरी तथा केसी पंत ने माइक्रो आॅब्र्जवर को पाॅवर प्वाइंट प्रजेन्टेशन के माध्यम से उनके दायित्वों एवं कर्तब्यों की पूरी जानकारी दी। प्रशिक्षण में मतदान शुरू होने से मतदान समाप्ति तक की पूरी प्रक्रिया की माॅनिटरिंग करने तथा आयोग के निर्धारित प्रपत्र में रिपोर्ट उपलब्ध कराने की जानकारी दी गई। इस दौरान माइक्रो आब्र्जवर को ईवीएम व वीवीपैट का भी प्रशिक्षण दिया गया।

प्रशिक्षण के दौरान एआरओ कर्णप्रयाग देवानन्द शर्मा, एआरओ थराली किशन सिंह नेगी, व्यय अनुवीक्षण के नोडल अधिकारी वीरेन्द्र कुमार, एसडीएम वैभव गुप्ता, नोडल अधिकारी डाक मतपत्र नरेन्द्र यादव, प्रशिक्षण प्रभारी योगेश धसमाना सहित सभी माइक्रो ऑब्जर्वर आदि उपस्थित थे।

\\\\\\\"सही जानकारी देश का हक़\\\\\\\" - उत्तराखंड की खबरों के लिए जुड़े रहिए MEDIA LIVE के साथ ।। मीडिया लाइव: बिग ब्रेकिंग: उर्मिला सनावर को कोर्ट से मिली जमानत, आज जेल से होगी रिहाई ।।उत्तराखंड: सरकारी कर्मचारियों के लिए अच्छी खबर, दिवाली पर मिलेगा 30 दिन का तदर्थ बोनस ।।चक्रवात \\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\'मुरासु\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\' का असर: चक्रवात मुरासु (Cyclone Murasu) के कारण आंध्र प्रदेश और तमिलनाडु के कई तटीय इलाकों में भारी बारिश और अलर्ट जारी किया गया है। इसके चलते कई स्कूलों-कॉलेजों में छुट्टी घोषित की गई है तथा एहतियाती कदम उठाए जा रहे हैं ।। महादेव ऐप केस में बड़ी कार्रवाई: महादेव ऑनलाइन बेटिंग ऐप मामले का मुख्य आरोपी सौरभ चंद्राकर को ओमान से भारत लाया गया है, जिसे सीबीआई आज रायपुर की विशेष अदालत में पेश करेगी। त्रिपुरा में BSF जवानों पर तस्करों का हमला: 3 घायल; मामले में 8 गिरफ्तार, CM ने दिए कार्रवाई के निर्देश, ढाई साल में 3 घटनाएं* दिल्ली प्रदर्शन पर आज सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई: पुलिस कार्रवाई और इंटरनेट बंद करने का मामला; पिछली सुनवाई में CCTV फुटेज सुरक्षित रखने के निर्देश दिए थे* सरकार अग्निवीरों के पहले बैच को एक्सटेंशन दे सकती है: 21 नवंबर को खत्म होगा कार्यकाल; दिल्ली में हुई कई हाईलेवल बैठकें*