सियासत

इन पूर्व विधायकों की हुई घर वापसी

मीडिया लाइव : भाजपा प्रदेश कार्यालय में शनिवार पार्टी के ही दो पूर्व विधायक आशा नौटियाल और सुरेश चन्द जैन सहित सौ से ज्यादा लोगों ने बीजेपी में वापसी की है. घर वापसी का यह पूरा सियासी कार्यक्रम मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत की मौजूदगी हुआ। इस पर सीएम त्रिवेंद्र सिंह ने कहा कि सुबह का भूला शाम को घर आये तो उसे भूला नहीं कहते।

आपको याद दिला दें कि 2017 में हुए राज्य विधानसभा चुनाव में टिकट न मिलने से बीजेपी को अलविदा कहने वाले इन नेताओं को लोकसभा चुनाव के तहत पार्टी में वापस लाया गया है. विधान सभा चुनाव में कई लोग चुनाव मैदान में तक उतर गए थे. इस पर भाजपा ने इनके खिलाफ पार्टी विरोधी गतिविधियों में संलिप्तता के आरोप में अनुशासनात्मक कार्रवाई की। तब से वे अलग-थलग पड़े थे। उनकी ओर से घर वापसी के लिए दबाव बनाने के प्रयास भी किए गए, मगर सफलता नहीं मिली। हाल में हुई पार्टी की बैठक में अपने-अपने क्षेत्र में जनाधार रखने वाले लोगों की गुण-दोष के आधार घर वापसी का रास्ता खोलने का निर्णय लिया गया। शनिवार को प्रदेश भाजपा कार्यालय में मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत की मौजूदगी में हुए कार्यक्रम में एक दर्जन से अधिक नेताओं की घर वापसी हुई।

\\\\\\\"सही जानकारी देश का हक़\\\\\\\" - उत्तराखंड की खबरों के लिए जुड़े रहिए MEDIA LIVE के साथ ।। मीडिया लाइव: बिग ब्रेकिंग: उर्मिला सनावर को कोर्ट से मिली जमानत, आज जेल से होगी रिहाई ।।उत्तराखंड: सरकारी कर्मचारियों के लिए अच्छी खबर, दिवाली पर मिलेगा 30 दिन का तदर्थ बोनस ।।चक्रवात \\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\'मुरासु\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\' का असर: चक्रवात मुरासु (Cyclone Murasu) के कारण आंध्र प्रदेश और तमिलनाडु के कई तटीय इलाकों में भारी बारिश और अलर्ट जारी किया गया है। इसके चलते कई स्कूलों-कॉलेजों में छुट्टी घोषित की गई है तथा एहतियाती कदम उठाए जा रहे हैं ।। महादेव ऐप केस में बड़ी कार्रवाई: महादेव ऑनलाइन बेटिंग ऐप मामले का मुख्य आरोपी सौरभ चंद्राकर को ओमान से भारत लाया गया है, जिसे सीबीआई आज रायपुर की विशेष अदालत में पेश करेगी। त्रिपुरा में BSF जवानों पर तस्करों का हमला: 3 घायल; मामले में 8 गिरफ्तार, CM ने दिए कार्रवाई के निर्देश, ढाई साल में 3 घटनाएं* दिल्ली प्रदर्शन पर आज सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई: पुलिस कार्रवाई और इंटरनेट बंद करने का मामला; पिछली सुनवाई में CCTV फुटेज सुरक्षित रखने के निर्देश दिए थे* सरकार अग्निवीरों के पहले बैच को एक्सटेंशन दे सकती है: 21 नवंबर को खत्म होगा कार्यकाल; दिल्ली में हुई कई हाईलेवल बैठकें*