उत्तराखण्ड न्यूज़

EC और पुलिस चुनाव के लिए तैयार, अवैध शराब पकड़े जाने का शिलशिला शुरू

मीडिया लाइव: जिला निर्वाचन अधिकारी स्वाति एस भदौरिया ने लोक सभा सामान्य निर्वाचन के सफल संचालन के लिए वाहनों की जरूरत को देखते हुए जिले के सरकारी और विभिन्न विभागों में अनुबन्धित वाहनों व जिले में संचालित जल विद्युत परियोजनाओं के सभी वाहनों को तत्काल प्रभाव से अधिग्रहित करने के आदेश जारी किये है। उन्होंने सभी कार्यालयाध्यक्ष, विभागाध्यक्ष को आदेश दिये है कि वे अपने विभागीय वाहनों का नम्बर, वाहन चालक का नाम, दूरभाष नम्बर तथा चालक अनुज्ञप्ति की छायाप्रति सहित वाहन मय चालक नोडल अधिकारी परिवहन को तत्काल उपलब्ध कराना सुनिश्चित करें।

वहीँ दूसरी तरफ पुलिस प्रशासन भी चुनाव को प्रभावित करने वाली किसी भी गैरकानूनी गतिविधि पर पूर्ण रोक लगाने को लेकर मुश्तैद हो गया है. इसी बात को देखते हुए पुलिस अधीक्षक यशंवत सिंह चैहान के निर्देशों पर जिले में अवैध शराब एवं मादक पदार्थो के विरूद्व सघन चैकिंग अभियान चलाकर प्रभावी कार्यवाही की जा रही है। एसओजी चमोली एवं कोतवाली कर्णप्रयाग पुलिस ने बुधवार को नौटी बैंड कर्णप्रयाग में चैंकिग के दौरान 150 बोतल अंग्रेजी शराब के साथ दो शराब तस्करों को गिरफ्तार किया गया। अवैध शराब परिवहन में प्रयुक्त बोलेरों वाहन को भी सीज किया गया। दोनों अभियुक्तों के विरूद्व थाना कर्णप्रयाग में आबकारी अधिनियम के अन्तर्गत मुकदमा पंजीकृत किया गया है। थराली थाना क्षेत्रान्तर्गत फ्लाइंग स्काॅड टीम ने नारायबगड़ परखाल तिराहा में चैकिंग के दौरान एक अभियुक्त को 31 बोतल अवैध चण्ढीगढ मार्का अंग्रेजी शराब के साथ गिरफ्तार किया गया है। जोशीमठ थाना क्षेत्रान्तर्गत पुलिस की छापेमारी में एक महिला को 5 लीटर अवैध कच्ची शराब के साथ गिरफ्तार किया गया। अवैध शराब करोबार में लिप्त सभी अभियुक्त के खिलाफ संबधित थाना क्षेत्र में आबकारी अधिनियम के अन्तर्गत मुकदमा पंजीकृत किया गया है। कर्णप्रयाग थाना पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक़ अभियुक्त प्रवीण पुत्र मंगल सिंह निवासी ग्राम मिलई थाना पौड़ी, जनपद पौड़ी गढ़वाल एवं अभियुक्त लोकमणी पोखरियाल पुत्र हीरामणी पोखरियाल ग्राम बरसुडी थाना पौड़ी जनपद पौड़ी गढ़वाल को वाहन संख्या बुलेरो यू के 12 टी ए 0889 से 150 बोतल अवैध अंग्रेजी शराब परिवहन करने के अपराध में गिरफ्तार किया गया है।

बरामद माल:-150 बोतल अवैध अंग्रेजी शराब और बोलेरो वाहन को सीज किया गया है. इस करवाई में शामिल पुलिस टीम में, उप नि विजय प्रकाश- कोतवाली कर्नप्रयाग, उप नि संजीव चौहान -प्रभारी एस ओ जी उप निरीक्षक गणेश प्रसाद, दिग्पाल-कोतवाली कर्नप्रयाग, किरन- एस ओ जी, मनोज- एस ओ जी, अनिल- एस ओ जी,जनपद पुलिस का दवा है कि अवैध शराब के विरुद्ध जनपद में लगातार अभियान जारी रहेगा।

\\\\\\\"सही जानकारी देश का हक़\\\\\\\" - उत्तराखंड की खबरों के लिए जुड़े रहिए MEDIA LIVE के साथ ।। मीडिया लाइव: बिग ब्रेकिंग: उर्मिला सनावर को कोर्ट से मिली जमानत, आज जेल से होगी रिहाई ।।उत्तराखंड: सरकारी कर्मचारियों के लिए अच्छी खबर, दिवाली पर मिलेगा 30 दिन का तदर्थ बोनस ।।चक्रवात \\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\'मुरासु\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\' का असर: चक्रवात मुरासु (Cyclone Murasu) के कारण आंध्र प्रदेश और तमिलनाडु के कई तटीय इलाकों में भारी बारिश और अलर्ट जारी किया गया है। इसके चलते कई स्कूलों-कॉलेजों में छुट्टी घोषित की गई है तथा एहतियाती कदम उठाए जा रहे हैं ।। महादेव ऐप केस में बड़ी कार्रवाई: महादेव ऑनलाइन बेटिंग ऐप मामले का मुख्य आरोपी सौरभ चंद्राकर को ओमान से भारत लाया गया है, जिसे सीबीआई आज रायपुर की विशेष अदालत में पेश करेगी। त्रिपुरा में BSF जवानों पर तस्करों का हमला: 3 घायल; मामले में 8 गिरफ्तार, CM ने दिए कार्रवाई के निर्देश, ढाई साल में 3 घटनाएं* दिल्ली प्रदर्शन पर आज सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई: पुलिस कार्रवाई और इंटरनेट बंद करने का मामला; पिछली सुनवाई में CCTV फुटेज सुरक्षित रखने के निर्देश दिए थे* सरकार अग्निवीरों के पहले बैच को एक्सटेंशन दे सकती है: 21 नवंबर को खत्म होगा कार्यकाल; दिल्ली में हुई कई हाईलेवल बैठकें*