अन्य

पर्यटन पर पड़ रहा बुरा असर : PWD और BRO के बीच फंसी औली रोड,कौन हटाएगा बर्फ

मीडिया लाइव, चमोली : विंटर डेस्टिनेशन औली को सड़क मार्ग से जोड़ने वाली एकमात्र जोशीमठ औली मोटर मार्ग औली में हुई पहली बर्फबारी के बाद फिर चर्चा में है . दरअसल इस बार कारण असमंजस में डालने वाला है,अब जोशीमठ औली रोड लोक निर्माण विभाग और बीआरओ दो विभागों के मध्य फंसी नजर आ रही है. दोनों महकमे औली रोड पर गिरी बर्फ और पाले को हटाने से अपना अपना पल्ला झाड़ते नजर आ रहे हैं. जिसका खामियाजा सड़क मार्ग से औली पहुंचने वाले पर्यटकों को भुगतना पड़ रहा है .

पर्यटकों की माने तो औली रोड पर फिलहाल बर्फ हटाने वाले कोई नजर नही आ रहे है, लेकिन बीआरओ के अधिकारियों की माने तोउन्हे सिर्फ पिछले साल औली रोड सुधारीकरण हेतु दी गई थी, बर्फ हटाने के लिए उन्हें बजट नही मिला है, वहीं दुसरी तरफ लोक निर्माण विभाग के अधिकारीयों का कहना है कि औली रोड बीआरओ को हस्तांतरित हो गई है, लिहाजा बर्फ हटाने का काम अब बीआरओ का होगा, लेकिन इस बीच औली रोड का हाल ये है आप देख सकते है इन तस्वीरों में पहली बर्फबारी से ही जगह जगह पर्यटकों के वाहन बर्फ मैं फंसे नजर आ रहे है, तो कहीं औली सड़क पर पाले की चपेट में वाहनों को रपटते देखा जा रहा है, बुधवार को ही औली रोड पर एक पर्यटक वाहन पाले की चपेट में आकर सड़क से आधा नीचे झुक गया था जिसकेअंदर बैठे पर्यटक परिवार की जान पर बन आई आनन फानन में एक स्थानीय वाहन की मदद से उक्त वाहन को बाहर निकाला गया था, अब ऐसे में बड़ा सवाल ये उठ रहा है कि आखिर जोशीमठ औली रोड पर बर्फबारी के बाद जमी बर्फ और पाले से पटी सड़क को कोन साफ करेगा,कोन हटाएगा बर्फ रोप वे बन्द होने के बाद अब औली पहुंचने का एकमात्र विकल्प सड़क मार्ग रह गया है लेकीन बर्फबारी के बाद अब पाले से पटी औली रोड पर पीडब्ल्यूडी और बीआरओ की आपसी कसमकस औली के शीतकालीन पर्यटन कारोबार पर जरुर रुकावट पैदा कर सकती है समय रहते प्रदेश सरकार को औली रोड पर बर्फ हटाने की पूर्ण जिम्मेदारी किसी एक विभाग के सुपुर्द करनी पड़ेगी ताकि औली का विंटर टूरिज्म का कारोबार प्रभावित न हो और पर्यटकों को भी सड़क मार्ग से औली पहुंचने में दिक्कत का सामना न करना पड़े.

\\\\\\\"सही जानकारी देश का हक़\\\\\\\" - उत्तराखंड की खबरों के लिए जुड़े रहिए MEDIA LIVE के साथ ।। मीडिया लाइव: बिग ब्रेकिंग: उर्मिला सनावर को कोर्ट से मिली जमानत, आज जेल से होगी रिहाई ।।उत्तराखंड: सरकारी कर्मचारियों के लिए अच्छी खबर, दिवाली पर मिलेगा 30 दिन का तदर्थ बोनस ।।चक्रवात \\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\'मुरासु\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\' का असर: चक्रवात मुरासु (Cyclone Murasu) के कारण आंध्र प्रदेश और तमिलनाडु के कई तटीय इलाकों में भारी बारिश और अलर्ट जारी किया गया है। इसके चलते कई स्कूलों-कॉलेजों में छुट्टी घोषित की गई है तथा एहतियाती कदम उठाए जा रहे हैं ।। महादेव ऐप केस में बड़ी कार्रवाई: महादेव ऑनलाइन बेटिंग ऐप मामले का मुख्य आरोपी सौरभ चंद्राकर को ओमान से भारत लाया गया है, जिसे सीबीआई आज रायपुर की विशेष अदालत में पेश करेगी। त्रिपुरा में BSF जवानों पर तस्करों का हमला: 3 घायल; मामले में 8 गिरफ्तार, CM ने दिए कार्रवाई के निर्देश, ढाई साल में 3 घटनाएं* दिल्ली प्रदर्शन पर आज सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई: पुलिस कार्रवाई और इंटरनेट बंद करने का मामला; पिछली सुनवाई में CCTV फुटेज सुरक्षित रखने के निर्देश दिए थे* सरकार अग्निवीरों के पहले बैच को एक्सटेंशन दे सकती है: 21 नवंबर को खत्म होगा कार्यकाल; दिल्ली में हुई कई हाईलेवल बैठकें*