उत्तराखण्ड न्यूज़नेशनल ग्लोबल न्यूज़नौकरी-युवा जगत-स्वरोजगारपर्यटन सैर सपाटाबिजनेस-न्यूज़सरकार/योजनाएं

UKGIS-2023 में आज क्या-क्या हो रहा है ?

मीडिया लाइव, देहरादून : वैश्विक निवेशक सम्मेलन के पहले दिन 44 हजार करोड़ के निवेश प्रस्ताव पर सरकार ने निवेशकों के साथ करार किया है। राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय रोड शो, प्रदेश में जिला स्तर पर मिनी रोड शो व विभागों के स्तर पर अब तक साढ़े तीन लाख करोड़ के निवेश पर एमओयू हस्ताक्षर किए गए।

देहरादून में आयोजित वैश्विक निवेशक सम्मेलन में आज दूसरे दिन अलग-अलग सत्रों में पर्यटन एवं नागरिक उड्डयन, अवस्थापना विकास, वन एवं संबंधित सेक्टर, स्टार्टअप, आयुष एवं वेलनेस, सहकारिता एवं खाद्य प्रसंस्करण क्षेत्र में निवेश की संभावनाओं पर चर्चा होगी। देहरादून के एफआरआई में आयोजित वैश्विक निवेशक सम्मेलन के शुभारंभ पर कई बड़े उद्योगपतियों ने उत्तराखंड में निवेश का एलान किया। वहीं प्रदेश सरकार ने इलेक्ट्रिक वाहन (ईवी), रियल एस्टेट, हेल्थ केयर, उच्च शिक्षा, पर्यटन, फिल्म, आयुष, ऊर्जा क्षेत्र में निवेश प्रस्ताव पर एमओयू किए हैं। इसमें सरकार ने 44 हजार करोड़ के निवेश को धरातल पर उतारने की प्रक्रिया शुरू कर दी है।

निवेशक सम्मेलन के लिए धामी सरकार ने लंदन, बर्मिघम, दुबई, अबुधाबी, दिल्ली, मुंबई, चेन्नई, अहमदाबाद, बंगलुरु के अलावा प्रदेश स्तर हुए रोड शो, मिनी रोड में तीन लाख करोड़ के निवेश पर करार किया था। निवेशक सम्मेलन के पहले दिन निवेशकों के साथ अलग-अलग क्षेत्रों में 44 हजार करोड़ के निवेश पर एमओयू किया गया। इसके अलावा अदाणी एंटरप्राइज के निदेशक प्रणव अदाणी ने 1700 करोड़ के निवेश का एलान किया।

वैश्विक निवेशक सम्मेलन में विनिर्माण क्षेत्र में निवेश की संभावनाओं और खूबियों को देश-दुनिया से आने वाले निवेशकों के साथ साझा किया गया। निवेशकों ने कहा, विनिर्माण क्षेत्र देश और राज्य की अर्थव्यवस्था की रीढ़ है। उत्तराखंड की जीडीपी में ऑटो और फार्मा सेक्टर का 36 प्रतिशत योगदान है।आने वाला समय ई-वाहनों का है। इस क्षेत्र में निवेश को बढ़ावा देने के लिए राज्य के पास अवसर हैं।

\\\\\\\"सही जानकारी देश का हक़\\\\\\\" - उत्तराखंड की खबरों के लिए जुड़े रहिए MEDIA LIVE के साथ ।। मीडिया लाइव: बिग ब्रेकिंग: उर्मिला सनावर को कोर्ट से मिली जमानत, आज जेल से होगी रिहाई ।।उत्तराखंड: सरकारी कर्मचारियों के लिए अच्छी खबर, दिवाली पर मिलेगा 30 दिन का तदर्थ बोनस ।।चक्रवात \\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\'मुरासु\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\' का असर: चक्रवात मुरासु (Cyclone Murasu) के कारण आंध्र प्रदेश और तमिलनाडु के कई तटीय इलाकों में भारी बारिश और अलर्ट जारी किया गया है। इसके चलते कई स्कूलों-कॉलेजों में छुट्टी घोषित की गई है तथा एहतियाती कदम उठाए जा रहे हैं ।। महादेव ऐप केस में बड़ी कार्रवाई: महादेव ऑनलाइन बेटिंग ऐप मामले का मुख्य आरोपी सौरभ चंद्राकर को ओमान से भारत लाया गया है, जिसे सीबीआई आज रायपुर की विशेष अदालत में पेश करेगी। त्रिपुरा में BSF जवानों पर तस्करों का हमला: 3 घायल; मामले में 8 गिरफ्तार, CM ने दिए कार्रवाई के निर्देश, ढाई साल में 3 घटनाएं* दिल्ली प्रदर्शन पर आज सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई: पुलिस कार्रवाई और इंटरनेट बंद करने का मामला; पिछली सुनवाई में CCTV फुटेज सुरक्षित रखने के निर्देश दिए थे* सरकार अग्निवीरों के पहले बैच को एक्सटेंशन दे सकती है: 21 नवंबर को खत्म होगा कार्यकाल; दिल्ली में हुई कई हाईलेवल बैठकें*