उत्तराखण्ड न्यूज़जन समस्याएं

जनहित से जुड़े कार्यों कि डीएम ने की समीक्षा

मीडिया लाइव, गोपेश्वर : जिलाधिकारी हिमांशु खुराना ने जनपद में माननीय विधायकों द्वारा प्रस्तावित व्यापक महत्व एवं जनहित में संचालित महत्वपूर्ण कार्यो की प्रगति समीक्षा की। उन्होंने निर्देशित किया कि जनपद की तीनों विधानसभा क्षेत्रों से माननीय विधायकों ने जनहित में जो योजनाएं रखी है, उनको गुणवत्ता के साथ शीघ्र पूरा किया जाए।

जिलाधिकारी ने निर्देशित किया कि सड़कों को गढ्ढा मुक्त बनाने के लिए तेजी से कार्य करें। सड़क निर्माण हेतु विभिन्न स्तरों पर लंबित प्रस्तावों का शीघ्र निराकरण किया जाए। आपदा में क्षतिग्रस्त विद्युत एवं पेयजल लाइन को ठीक कराते हुए सभी क्षेत्रों में नियमित विद्युत एवं पेयजल सप्लाई सुनिश्चित की जाए और नई योजनाओं के प्रस्ताव शीघ्र उपलब्ध करें।

जिलाधिकारी ने शिक्षा विभाग को जनपद के सभी विद्यालय भवनों की स्थिति का पूरा सर्वे करने और  आपदा में क्षतिग्रस्त विद्यालय भवनों की मरम्मत कार्यो की नियमित मॉनिटरिंग करने के निर्देश दिए। कहा कि इसकी एसडीएम के माध्यम से इसकी जांच भी कराई जाएगी। स्वास्थ्य विभाग के अन्तर्गत संचालित कार्यो की समीक्षा करते हुए जिलाधिकारी ने निर्देशित किया कि सीएससी से समन्वय करते हुए पात्र लाभार्थियों का आयुष्मान कार्ड बनाने में तेजी लाए और अस्पतालों में आवश्यक चिकित्सा उपकरणों की आपूर्ति सुनिश्चित की जाए। जिलाधिकारी ने कहा कि जनपद की तीनों विधानसभा क्षेत्रों से माननीय विधायकों ने जनहित में जो भी योजनाएं रखी है उनको तेजी से पूरा किया जाए।

बैठक में मुख्य विकास अधिकारी डॉ एलएन मिश्र, मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ राजीव शर्मा, मुख्य शिक्षा अधिकारी कुलदीप गैरोला, जिला अर्थ एवं संख्या अधिकारी विनय जोशी सहित सड़क, पेयजल, विद्युत, सिंचाई, ग्रामीण निर्माण आदि विभागों के अधिकारी उपस्थित थे।

\\\\\\\"सही जानकारी देश का हक़\\\\\\\" - उत्तराखंड की खबरों के लिए जुड़े रहिए MEDIA LIVE के साथ ।। मीडिया लाइव: बिग ब्रेकिंग: उर्मिला सनावर को कोर्ट से मिली जमानत, आज जेल से होगी रिहाई ।।उत्तराखंड: सरकारी कर्मचारियों के लिए अच्छी खबर, दिवाली पर मिलेगा 30 दिन का तदर्थ बोनस ।।चक्रवात \\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\'मुरासु\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\' का असर: चक्रवात मुरासु (Cyclone Murasu) के कारण आंध्र प्रदेश और तमिलनाडु के कई तटीय इलाकों में भारी बारिश और अलर्ट जारी किया गया है। इसके चलते कई स्कूलों-कॉलेजों में छुट्टी घोषित की गई है तथा एहतियाती कदम उठाए जा रहे हैं ।। महादेव ऐप केस में बड़ी कार्रवाई: महादेव ऑनलाइन बेटिंग ऐप मामले का मुख्य आरोपी सौरभ चंद्राकर को ओमान से भारत लाया गया है, जिसे सीबीआई आज रायपुर की विशेष अदालत में पेश करेगी। त्रिपुरा में BSF जवानों पर तस्करों का हमला: 3 घायल; मामले में 8 गिरफ्तार, CM ने दिए कार्रवाई के निर्देश, ढाई साल में 3 घटनाएं* दिल्ली प्रदर्शन पर आज सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई: पुलिस कार्रवाई और इंटरनेट बंद करने का मामला; पिछली सुनवाई में CCTV फुटेज सुरक्षित रखने के निर्देश दिए थे* सरकार अग्निवीरों के पहले बैच को एक्सटेंशन दे सकती है: 21 नवंबर को खत्म होगा कार्यकाल; दिल्ली में हुई कई हाईलेवल बैठकें*