अन्यसरकार/योजनाएं

वोटर लिस्ट में नए मतदाताओं के नाम शामिल करने को लेकर बैठक

मीडिया लाइव, पौड़ी : आगामी लोक सभा चुनाव के लिए फोटोयुक्त निर्वाचक नामावली 1 जनवरी 2024 को 18 वर्ष की आयु पूर्ण करने वाले नये मतदाताओं के नाम वोटर लिस्ट में शामिल किये जाने को लेकर जिला निर्वाचन अधिकारी डॉ आशीष चौहान की अध्यक्षता में राजनैतिक दलों के साथ बैठक सम्पन हुई।

जिला निर्वाचन अधिकारी ने अपर जिलाधिकारी को निर्देश दिये कि फोटोयुक्त निर्वाचक नामावली के अन्तिम प्रकाशन से पूर्व ईपी रेशियो को सुधारने, मृत व बोगस (जाली/फर्जी) वोटर को हटाते हुए मतदाता सूची को दुरुस्थ करने के निर्देश दिये है। गुरुवार को आयोजित लोक सभा सामान्य निर्वाचन सम्बंधी बैठक में जिला निर्वाचन अधिकारी ने अपर जिलाधिकारी को निर्देश दिये कि फोटोयुक्त निर्वाचक नामावली के प्रकाशन से पूर्व इपी रेश्यिों (जनपद की कुल जनसंख्या के सापेक्ष वास्तविक मतदाताओं की संख्या अनुपात) को दुरुस्थ करने के निर्देश दिये है। स्पष्ट किया कि इपी रेशियो सम्बंधी कार्य में लापरवाही बरतने वाले राजस्व विभाग के क्षेत्रीय अधिकारियों की जिम्मेदारी तय की जायेगी।

इसके साथ ही 1 जनवरी 2024 को 18 वर्ष की आयु पूरी करने वाले अनुमानित 20 हजार नये मतदाताओं के नाम निर्वाचक नामावली में दर्ज कराने के निर्देश दिये हैं। इस हेतु उन्होने राजनैतिक दलों के पदाधिकारियों से अपेक्षा की है कि ऐसे नये मतदाताओं के नाम निर्वाचक नामावली में शामिल कराने के लिए सहयोग जारी रखें। उन्होने उप-जिलाधिकारियों को निर्देश दिये कि जो बीएलओ रिटायर हो चुके हैं उनके स्थान नये बीएलओ की तैनाती प्राथमिकता के अधार पर करना सुनिश्चित करें। बैठक में उप निर्वाचन अधिकारी ईला गिरी, सहायक निर्वाचन राजेंद्र सिंह अधिकारी, राजनैतिक दलों से राजेंद्र सिंह राणा, ओपी जुगरान, राहत हुसैन, त्रिलोक रावत, शशि चंद्र रतूड़ी सहित अन्य उपस्थित थे।

\\\\\\\"सही जानकारी देश का हक़\\\\\\\" - उत्तराखंड की खबरों के लिए जुड़े रहिए MEDIA LIVE के साथ ।। मीडिया लाइव: बिग ब्रेकिंग: उर्मिला सनावर को कोर्ट से मिली जमानत, आज जेल से होगी रिहाई ।।उत्तराखंड: सरकारी कर्मचारियों के लिए अच्छी खबर, दिवाली पर मिलेगा 30 दिन का तदर्थ बोनस ।।चक्रवात \\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\'मुरासु\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\' का असर: चक्रवात मुरासु (Cyclone Murasu) के कारण आंध्र प्रदेश और तमिलनाडु के कई तटीय इलाकों में भारी बारिश और अलर्ट जारी किया गया है। इसके चलते कई स्कूलों-कॉलेजों में छुट्टी घोषित की गई है तथा एहतियाती कदम उठाए जा रहे हैं ।। महादेव ऐप केस में बड़ी कार्रवाई: महादेव ऑनलाइन बेटिंग ऐप मामले का मुख्य आरोपी सौरभ चंद्राकर को ओमान से भारत लाया गया है, जिसे सीबीआई आज रायपुर की विशेष अदालत में पेश करेगी। त्रिपुरा में BSF जवानों पर तस्करों का हमला: 3 घायल; मामले में 8 गिरफ्तार, CM ने दिए कार्रवाई के निर्देश, ढाई साल में 3 घटनाएं* दिल्ली प्रदर्शन पर आज सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई: पुलिस कार्रवाई और इंटरनेट बंद करने का मामला; पिछली सुनवाई में CCTV फुटेज सुरक्षित रखने के निर्देश दिए थे* सरकार अग्निवीरों के पहले बैच को एक्सटेंशन दे सकती है: 21 नवंबर को खत्म होगा कार्यकाल; दिल्ली में हुई कई हाईलेवल बैठकें*