उत्तराखण्ड न्यूज़बिजनेस-न्यूज़सरकार/योजनाएं

इस तरह फल-सब्जी के दामों पर कंट्रोल रखेगा जिला प्रशासन !

मीडिया लाइव, उत्तरकाशी : सब्जी एवं फलों की कीमतों पर नियंत्रण बनाए रखने के लिए जिला प्रशासन द्वारा सब्जी एवं फल विक्रेताओं के विरूद्ध कार्रवाई करते हुए रेट लिस्ट प्रदर्शित न करने तथा बाट माप के मामलों में 10 विक्रेताओं का चालान कर पॉंच हजार रूपये की प्रशमन राशि वसूल की गई है। जिलाधिकारी ने कहा है कि इस तरह के अभियान नियमित रूप से जारी रखे जाएंगे।
सब्जी एवं फलों के दामोें में हाल के दिनों में हुई अत्यधिक वृद्धि को देखते हुए जिलाधिकारी अभिषेक रूहेला ने संबंधित विभागों के अधिकारियों को कीमतों पर नियंत्रण लगाने के लिए सब्जी एवं फलों की दुकानों व रेहड़ियों पर रेट लिस्ट प्रदर्शित किए जाने तथा अधिक कीमत वसूलने के मामले में कार्रवाई किए जाने के निर्देश दिए थे।

जिलाधिकारी के निर्देशों पर अमल करते हुए आपूर्ति तथा बाट-माप विभाग के द्वारा आज जिला मुख्यालय स्थित अनेक सब्जी विक्रेताओं की दुकानों पर आकस्मिक निरीक्षण कर रेट लिस्ट एवं तौल उपकरणों की जांच का अभियान चलाया गया। जिला पूर्ति अधिकारी संतोष भट्ट के निर्देशन में क्षेत्रीय खाद्य अधिकारी राजेश चंद्र जगूड़ी, पूर्ति निरीक्षक विजेंद्र नाथ और बाट माप निरीक्षक अनिल द्वारा नगर में सब्जी की दुकानों पर रेट लिस्ट तथा बाट एवं माप सामग्री की जांच की गई। जांच के दौरान अनियमितता पाएं जाने पर बाट माप निरीक्षक द्वारा 10 दुकानों के चालान कर मौके पर ही पॉंच हजार रूपये की प्रशमन राशि वसूल की गई।

जिलाधिकारी ने अधिकारियों को इस तरह के औचक निरीक्षण एवं जांच की कार्रवाई नियमित रूप से संचालित किए जाने के निर्देश देते हुए कहा है कि नियमविरूद्ध अधिक कीमत वसूले जाने के मामलों में सख्ती से कार्रवाई की जायेगी।

\\\\\\\"सही जानकारी देश का हक़\\\\\\\" - उत्तराखंड की खबरों के लिए जुड़े रहिए MEDIA LIVE के साथ ।। मीडिया लाइव: बिग ब्रेकिंग: उर्मिला सनावर को कोर्ट से मिली जमानत, आज जेल से होगी रिहाई ।।उत्तराखंड: सरकारी कर्मचारियों के लिए अच्छी खबर, दिवाली पर मिलेगा 30 दिन का तदर्थ बोनस ।।चक्रवात \\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\'मुरासु\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\' का असर: चक्रवात मुरासु (Cyclone Murasu) के कारण आंध्र प्रदेश और तमिलनाडु के कई तटीय इलाकों में भारी बारिश और अलर्ट जारी किया गया है। इसके चलते कई स्कूलों-कॉलेजों में छुट्टी घोषित की गई है तथा एहतियाती कदम उठाए जा रहे हैं ।। महादेव ऐप केस में बड़ी कार्रवाई: महादेव ऑनलाइन बेटिंग ऐप मामले का मुख्य आरोपी सौरभ चंद्राकर को ओमान से भारत लाया गया है, जिसे सीबीआई आज रायपुर की विशेष अदालत में पेश करेगी। त्रिपुरा में BSF जवानों पर तस्करों का हमला: 3 घायल; मामले में 8 गिरफ्तार, CM ने दिए कार्रवाई के निर्देश, ढाई साल में 3 घटनाएं* दिल्ली प्रदर्शन पर आज सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई: पुलिस कार्रवाई और इंटरनेट बंद करने का मामला; पिछली सुनवाई में CCTV फुटेज सुरक्षित रखने के निर्देश दिए थे* सरकार अग्निवीरों के पहले बैच को एक्सटेंशन दे सकती है: 21 नवंबर को खत्म होगा कार्यकाल; दिल्ली में हुई कई हाईलेवल बैठकें*