उत्तराखण्ड न्यूज़जन समस्याएं

स्लग,चेयरमैन ने सरकार को जगाने के लिए भैंस के आगे बीन बजाई

FacebookTwitterGoogle+WhatsAppGoogle GmailWeChatYahoo BookmarksYahoo MailYahoo Messenger

सितारगंज : जॉयडस कंपनी को खोलने व 1200 श्रमिकों की कार्यबहाली की मांग करते हुए कर्मचारियों ने कंपनी गेट पर आज 220 वें दिन भी धरना दिया। पालिकाध्यक्ष हरीश दुबे ने भी कर्मचारियों के धरनास्थल पर पहुंचकर कम्पनी कर्मचारियों के साथ भैंस के आगे बीन बजाई। पालिका अध्यक्ष ने आरोप लगाया कि फैक्ट्री प्रबंधन सुनवाई नहीं कर रहा है। जबकि राज्य सरकार भी बंदी को अवैध घोषित कर चुकी है। इसके बाबजूद कंपनी में न तो उत्पादन शुरू हुआ और ना कर्मचारियों की कार्यबहाली।

आंदोलनरत कर्मचारीयो ने धरना स्थल पर भैंस को फूलों की माला पहनाकर उसके समक्ष बीन बजायी। आरोप लगाया कि तमाम आदेशों के बाद भी कर्मचारियों की सुनवाई नहीं हुई। प्रबंधन तानाशाही पर उतरा है। श्रम विभाग मौन है। सुनवाई नहीं होने के कारण वह भैंस के आगे बीन बजाने को मजबूर बना हुआ है। आंदोलित कर्मचारियों ने निर्णय सुनवाई न होने पर देहरादून कूच किया जाएगा।

गौरतलब है कि नगर पालिका अध्यक्ष हरीश दुबे लगातार आंदोलन कारियो का समर्थन कर रहे हैं। वहीं आसपास गांव वासी क्षेत्रीय सिडकुल कर्मचारी तथा महिला श्रमिक आंदोलन से जुड़ने लगे हैं। राज्य के विपक्ष में उपनेता भुवन कापड़ी सहित कई राजनीतिक पार्टियां एवं सामाजिक संस्थाएं आंदोलन से जुड़ने लगे हैं। यूनियन के आंदोलनकारियों तथा ग्रामीण व जनप्रतिनिधियों ने फैक्ट्री के गेट के सामने भैंस के आगे बीन बजा कर 220 दिनों से जारी फैक्ट्री के बेरोजगार मजदूर जायडस के ताले खुलवा कर फिर से फैक्ट्री चालू करने की मांग कर रहे हैं। इतना ही नहीं उच्च न्यायालय उत्तराखंड के आदेश के बाद भी ताले नहीं खुल पा रहे हैं। जिससे यह बात सिद्ध हो रही है कि बेरोजगार मजदूर पिछले 220 दिन से भैंस के आगे बीन बजा रहे हैं। आज आंदोलन स्थल पर नगर पालिका अध्यक्ष हरीश दुबे मौके पर पहुंचे हैं