उत्तराखण्ड न्यूज़करप्शन/क्राइम

MEDIA LIVE : STF ने पकड़े दो हेरोइन तस्कर, 115 ग्राम माल बरामद, हल्द्वानी में भी 2 नशा तस्कर गिरफतार!

देहरादून: राजधानी देहरादून में ड्रग्स तस्करों की धरपकड़ अभियान के तहत उत्तराखंड एसटीएफ टीम ने उत्तर प्रदेश बरेली के शातिर नशा तस्कर नाजिम सहित देहरादून के एक सप्लाई हिस्ट्रीशीटर डीलर को रायपुर क्षेत्र से गिरफ्तार किया है। एसटीएफ और देहरादून पुलिस की संयुक्त कार्रवाई के दौरान बरेली के सक्रिय ड्रग तस्कर नाजिम के कब्जे और रायपुर के लोकल तस्कर अमरकांत उर्फ डोला के कब्जे से 1 लाख रुपए नकद और 115 ग्राम हेरोइन बरामद की गई है। दोनों तस्करों के कब्जे से बरामद हेरोइन की कीमत लाखों में आंकी गई है।

एसटीएफ के मुताबिक देहरादून और हरिद्वार जैसे जनपदों में लंबे समय से बरेली निवासी नाजिम ड्रग्स तस्करी कर रहा था. इसके द्वारा देहरादून रायपुर क्षेत्र में सप्लाई चेन के जरिए अपने लोकल तस्कर अमरकांत उर्फ डोला जो रायपुर क्षेत्र का हिस्ट्रीशीटर है, उसके नेटवर्क की मदद से नशे की खेप सप्लाई की जाती थी. STF और नेहरू कॉलोनी पुलिस बरेली के शातिर नशा तस्कर नाजिम और उसके सहयोगी अमरकांत से अन्य तस्करों के बारे में पूछताछ कर कर रही है.

उधर नशे के खिलाफ उत्तराखंड की नैनीताल पुलिस ने भी एक बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया है। प्राप्त जानकारी के मुताबिक लालकुआं कोतवाली पुलिस ने चेकिंग अभियान के दौरान उत्तर प्रदेश बरेली के रहने वाले दो युवकों के पास से भारी मात्रा में स्मैक बरामद किया है. आरोपियों के पास से एक स्कूटी भी बरामद की गई है। एसएसपी पंकज भट्ट ने बताया कि लालकुआं के पास चेकिंग के दौरान 607 ग्राम स्मैक के साथ दो बड़े तस्करों को गिरफ्तार किया गया है।

एसएसपी पंकज भट्ट ने बताया कि पकड़े गए दोनों आरोपी नशे के बड़े सौदागर हैं और खुद स्मैक को तैयार करते हैं। आरोपियों की पुलिस को काफी दिनों से तलाश थी। एसएसपी ने बताया कि नशे के खिलाफ जिले में लगातार कार्रवाई जारी है।

\\\\\\\"सही जानकारी देश का हक़\\\\\\\" - उत्तराखंड की खबरों के लिए जुड़े रहिए MEDIA LIVE के साथ ।। मीडिया लाइव: बिग ब्रेकिंग: उर्मिला सनावर को कोर्ट से मिली जमानत, आज जेल से होगी रिहाई ।।उत्तराखंड: सरकारी कर्मचारियों के लिए अच्छी खबर, दिवाली पर मिलेगा 30 दिन का तदर्थ बोनस ।।चक्रवात \\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\'मुरासु\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\' का असर: चक्रवात मुरासु (Cyclone Murasu) के कारण आंध्र प्रदेश और तमिलनाडु के कई तटीय इलाकों में भारी बारिश और अलर्ट जारी किया गया है। इसके चलते कई स्कूलों-कॉलेजों में छुट्टी घोषित की गई है तथा एहतियाती कदम उठाए जा रहे हैं ।। महादेव ऐप केस में बड़ी कार्रवाई: महादेव ऑनलाइन बेटिंग ऐप मामले का मुख्य आरोपी सौरभ चंद्राकर को ओमान से भारत लाया गया है, जिसे सीबीआई आज रायपुर की विशेष अदालत में पेश करेगी। त्रिपुरा में BSF जवानों पर तस्करों का हमला: 3 घायल; मामले में 8 गिरफ्तार, CM ने दिए कार्रवाई के निर्देश, ढाई साल में 3 घटनाएं* दिल्ली प्रदर्शन पर आज सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई: पुलिस कार्रवाई और इंटरनेट बंद करने का मामला; पिछली सुनवाई में CCTV फुटेज सुरक्षित रखने के निर्देश दिए थे* सरकार अग्निवीरों के पहले बैच को एक्सटेंशन दे सकती है: 21 नवंबर को खत्म होगा कार्यकाल; दिल्ली में हुई कई हाईलेवल बैठकें*