उत्तराखण्ड न्यूज़

MEDIA LIVE: सड़क निर्माण में कमी देख नाराज हुए डीएम, कहा दो दिन में पूरे करें अधूरी काम !

मीडिया लाइव/पौड़ी: जिलाधिकारी डॉ. विजय कुमार जोगदंडे ने आज गोड़ख्या-विशल्ड-चोपड़यूं मोटर मार्ग, निर्माणाधीन खंडविकास कार्यालय पाबौ, खेल मैदान पाबौ तथा तालबैंड-मथीगांव- नेगियोंपाखा मोटर मार्ग का निरीक्षण किया। उन्होंने मोटर मार्ग का निरीक्षण करते समय संबंधित अधिकारी को निर्देशित किया कि नाली निर्माण कार्य व क्रैश बैरियर का कार्य गंभीरतापूर्वक करना सुनिश्चित करें। इस दौरान उन्होंने नाली निर्माण कार्य व पेंटिंग कार्य सही नहीं पाए जाने पर नाराजगी जताते हुए संबंधित अधिकारी को निर्देशित किया कि जहां-जहां अधूरे कार्य हुए हैं उन्हें 2 दिन के भीतर पूरा करें। साथ ही उन्होंने कहा कि सड़क की कटिंग कार्यों में तेजी लाते हुए संकरी जगहों पर चौड़ीकरण व मार्ग पर पड़े कंक्रीटों को साफ किया जाए। उसके बाद डीएम ने निर्माणाधीन विकास खंड कार्यालय व खेल मैदान पाबौ का निरीक्षण कर सम्बन्धित को समय पर कार्य पूर्ण करने के निर्देश दिए।

डीएम ने भारी वर्षा के बीच विकासखंड पाबौ के अंतर्गत विभिन्न कार्यों का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि निर्माण कार्यों में तेजी लाते लाएं, जिससे समय पर लोगों को उसका लाभ मिल सकेगा। उन्होंने गोड़ख्या-विशल्ड-चोपड़यूं मोटर मार्ग का निरीक्षण के दौरान अधिशासी अभियंता को निर्देशित किया कि नाली निर्माण कार्य व मार्गो पर बेहतर पेंटिंग करना सुनिश्चित करें। साथ ही उन्होंने कहा कि मार्ग पर जहां बड़े बैंड है उनका कटान कर सुव्यवस्थित करें, जिससे आवागमन करने वाले वाहनों को परेशानियों का सामना नहीं करना पड़ेगा। तत्पश्चात उन्होंने निर्माणाधीन विकासखंड कार्यालय पाबौ का निरीक्षण करते हुए संबंधित अधिकारी से डीपीआर की जानकारी ली। इस दौरान उन्होंने कार्यदाई संस्था को निर्देशित किया कि कार्यालय में हर प्रकार की सुविधा के साथ ही बड़ी खिड़की लगाएं। उन्होंने निर्माणाधीन भवन का स्वयं फीता से पिलरों का नापजोख भी किया। उन्होंने अगस्त माह तक ग्राउंड लेबल छत का कार्य पूर्ण करने तथा ऊपरी मंजिला में महिला व पुरुष के लिए अलग-अलग शौचालय बनाने के निर्देश भी दिए। उन्होंने ठेकेदार को निर्देशित किया कि दिसंबर माह तक निर्माणाधीन भवन का कार्य पूर्ण करें। जिससे नए भवन पर कार्यालय का संचालन समय पर किया जा सकेगा। कहा की पार्किंग के लिए स्थान चयन कर डीपीआर तैयार करें। उन्होंने खंड विकास अधिकारी को निर्देशित किया कि कार्यदाई संस्था कार्मिकों की उपस्थिति पंजिका में प्रतिदिन दर्ज करें। वहीं उन्होंने खेल मैदान कार्यों का निरीक्षण करते हुए कार्यदाई संस्था को निर्देशित किया कि सुरक्षा दीवार, पानी निकासी हेतु नाली का निर्माण कार्य जल्द पूर्ण करें।
जिलाधिकारी ने राजकीय प्राथमिक विद्यालय बिडोली का निरीक्षण करते हुए व्यवस्थाओं का जायजा लिया। इस दौरान शिक्षक ने विद्यालय में पानी की समस्या बताई, जिलाधिकारी ने जल्द पानी उपलब्ध कराने के निर्देश संबंधित अधिकारी को दिए। साथ ही उन्होंने पुराने विद्यालय के स्थान पर खेल मैदान या आवश्यकतानुसार भवन बनाने हेतु ग्राम सभा की बैठक करने को कहा। कहा की बैठक में जो भी निर्णय लिया जाएगा उसका प्रस्ताव बनाकर खंडविकास अधिकारी को प्रस्तुत करें।
इस अवसर पर अधिशासी अभियंता लोनिवि केएस नेगी, अधिशासी अभियंता ग्रामीण निर्माण विभाग संजय शर्मा, खंड विकास अधिकारी तेग सिंह रावत, खंड शिक्षा अधिकारी अमित चौहान, जेई पी जल निगम करण सिंह राणा, जेई लोनिवि सुमन पुंडीर सहित अन्य उपस्थित थे।

\\\\\\\"सही जानकारी देश का हक़\\\\\\\" - उत्तराखंड की खबरों के लिए जुड़े रहिए MEDIA LIVE के साथ ।। मीडिया लाइव: बिग ब्रेकिंग: उर्मिला सनावर को कोर्ट से मिली जमानत, आज जेल से होगी रिहाई ।।उत्तराखंड: सरकारी कर्मचारियों के लिए अच्छी खबर, दिवाली पर मिलेगा 30 दिन का तदर्थ बोनस ।।चक्रवात \\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\'मुरासु\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\' का असर: चक्रवात मुरासु (Cyclone Murasu) के कारण आंध्र प्रदेश और तमिलनाडु के कई तटीय इलाकों में भारी बारिश और अलर्ट जारी किया गया है। इसके चलते कई स्कूलों-कॉलेजों में छुट्टी घोषित की गई है तथा एहतियाती कदम उठाए जा रहे हैं ।। महादेव ऐप केस में बड़ी कार्रवाई: महादेव ऑनलाइन बेटिंग ऐप मामले का मुख्य आरोपी सौरभ चंद्राकर को ओमान से भारत लाया गया है, जिसे सीबीआई आज रायपुर की विशेष अदालत में पेश करेगी। त्रिपुरा में BSF जवानों पर तस्करों का हमला: 3 घायल; मामले में 8 गिरफ्तार, CM ने दिए कार्रवाई के निर्देश, ढाई साल में 3 घटनाएं* दिल्ली प्रदर्शन पर आज सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई: पुलिस कार्रवाई और इंटरनेट बंद करने का मामला; पिछली सुनवाई में CCTV फुटेज सुरक्षित रखने के निर्देश दिए थे* सरकार अग्निवीरों के पहले बैच को एक्सटेंशन दे सकती है: 21 नवंबर को खत्म होगा कार्यकाल; दिल्ली में हुई कई हाईलेवल बैठकें*